LIVE

IND vs SL: दीपक चाहर की अर्धशतकीय पारी श्रीलंका पर पड़ी भारी, भारत ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज पर किया कब्जा

India vs Sri Lanka 2nd ODI: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे जीत लिया। साथ ही भारत ने वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 20, 2021, 23:33 IST
Follow on Google News
 IND vs SL: दीपक चाहर की अर्धशतकीय पारी श्रीलंका पर पड़ी भारी, भारत ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज पर किया कब्जा
Photo Credit: AP

मंगलवार को भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे अपने नाम कर लिया। पहले मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज  करने वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में 3 विकेट से शिकस्त दी। इसी जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया है। श्रीलंकां ने दूसरे मुकाबले में 276 रन का लक्ष्य रखा, जिसे बारत ने 7 विकेट गंवाकर 49.1 ओवर में हासिल कर लिया।  पुछल्ले बल्लेबाज दीपक चाहर ने भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाए और टीम को जिताने में बेहद अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 82 गेंदों में 7 चौकों औऱ 1 छक्के की बदौलत नाबाद 69 रन की पारी खेली। 

चाहर ने भुवनेश्वर कुमार के साथ आठवें विकेट के लिए 84 रन की अटूट साझेदारी की। भुवेश्वर ने 28 गेंदों में 2 चौकों के जरिए नाबाद 28 रन बनाए। एक समय भारतीय टीम 193 के कुल स्कोर पर 7 विकेट गंवाकर जूझ रही थी, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी तक उम्मीद नहीं छोड़ी। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव (53), मनीष पांडे (37), क्रुणाल पांड्या (35), शिखर धवन (29), पृथ्वी शॉ (13), हार्दिक पांड्या (0) और इशान किशन ने एक रन बनाया। श्रीलंका के लिए वनिन्दु हसरंगा ने तीन जबकि कसुन रजिता, लक्षण संदाकन और दासुन शनाका ने एक-एक विकेट चटकाया। भारत का एख बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटा।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 269 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए चरित असलंका (65) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके अलावा अविष्का फर्नांडो (50), मिनोड भानुका (36), धनंजय डिसिल्वा (32), कप्तान दासुन शनाका (16),  वनिन्दु हसरंगा (8), भानुका राजपक्षे (0), लक्षण संदाकन (0) और दुष्मंथा चमीरा ने 2 रन का योगदान दिया।  वहीं, चमिका करुणारत्ने 33 गेंदों में 5 चौकों के जरिए 44 रन बनाकर नाबाद रहे। कसुन रचिता ने नाबाद एक रन बनाया। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन जबकि दीपक चहर ने दो विकेट झटका। श्रीलंका का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
 

JUL 20, 2021 23:02 IST

दीपक चाहर ने पहला अर्धशतक जड़ा

मुश्किल हालात में बल्लेबाजी करते हुए दीपक चाहर ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 64 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के के दम पर अपना पचासा बनाया। यह तेज गेंदबाज चाहर के वनडे करियर की पहली फिफ्टी है। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 245/7 है। 
 

JUL 20, 2021 22:33 IST

भारतीय टीम पहुंची 200 रन के पार

भारत ने लड़खड़ाते हुए 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय टीम ने 232 गेंदों में जाकर 200 रन पूरे किए। टीम को इस दौरान 16 एक्स्ट्रा भी मिले। दीपक चहर 18 और भुवनेश्वर कुमार 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 39 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद भारत का स्कोर 204/7 है। 

JUL 20, 2021 22:28 IST

क्रुणाल का हसरंगा ने किया शिकार

भारतीय टीम का सातवां विकेट क्रुणाल पांड्या के तौर पर गिरा। उन्होंने 54 गेंदों में 35 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 3 चौके मारे। क्रुणाल का शिकार हसरंगा ने किया। उन्होंने 36वें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल को बोल्ड किया। वह 193 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। क्रुणाल ने सूर्यकुमार यादव के साथ छठे विकेट के लिए 44 और दीपक चहर के साथ सातवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की।

JUL 20, 2021 22:19 IST

टिककर बल्लेबाजी कर रहे क्रुणाल

भारत के छह विकेट गिरने के बाद क्रुणाल पांड्या टिककर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह दीपक चहर के साथ भारतीय पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच 30 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। क्रुणाल 35 और चहर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 193/6 है। 

JUL 20, 2021 21:53 IST

सूर्यकुमार ने जड़ा पहला अर्धशतक

भारतीय टीम को छठा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार ने पहला वनडे अर्धशतक जमाया। उन्होंने 44 गेंदों में 6 चौकों के जरिए 53 रन की पारी खेली। उन्होंने मनीष पांडे के साथ 50 और क्रुणाल पांड्या के संग 44 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार को लक्षण संदाकन ने 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने रिव्यू भी लिया लेकन कोई फाएदा नहीं हुआ। सूर्यकुमार का विकेट 160 के कुल स्कोर पर गिरा। 
 

JUL 20, 2021 21:21 IST

भारत ने 22 ओवर में बनाए 131 रन

पांच गिरने के बाद भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 22 ओवर का खेल खत्म होने पर भारत का स्कोर 231 रन है। सूर्यकुमार यादव और क्रुणाल पांड्या भारतीय पारी को संभालर आगे बढ़ा रहे हैं। सूर्यकुमार 41 और क्रुणाल 3 रन  बनाकर क्रीज पर हैं।

JUL 20, 2021 21:06 IST

मनीष-हार्दिक एक ही ओवर में आउट

कप्तान दासुन शनाका ने को 18वें ओवर में भारत के दो अहम बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर मनीष पांडे को और आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट किया। टिककर बल्लेबाजी कर रहे पांडे की किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हो गए। उन्होने 31 गेंदों में 37 रन बनाए। पांडे ने तीन चौके मारे। वहीं, पांडे के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए हार्दिक शून्य पर विकेट खो बैठे। उन्होंने शॉर्ट मिड विकेट पर डिसिल्वा को कैच धमाया। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 116 रन है।

JUL 20, 2021 20:46 IST

भारत का सैकड़ा हुआ पूरा

भारत ने अपना सैकड़ा पूरा कर लिया है। भारत ने 93 गेंदों में 100 रन बनाए। टीम को 5 अतिरिक्त रन मिले। मनीष पांडे 33 और सूर्यकुमार यादव 26 रन के निजी स्कोर पर हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 107/3 पर पहुंच गया है। 

JUL 20, 2021 20:37 IST

शिखर धवन ने खेली 29 रन की पारी

भारत का तीसरा विकेट कप्तान शिखर धवन के तौर पर गिरा। धवन ने 38 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके लगाए।  भारतीय फैंस को धवन से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 12वें ओवर की अंतिम गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। धवन को वनिन्दु हसरंगा ने आउट किया। उन्होंने गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की पर एलबीडब्ल्यू हो गए। वह 65 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। धवन ने पहले विकेट के लिए शॉ के साथ 28, दूसरे विकेट के लिए इशन के साथ 11 और तीसरे विकेट के लिए पांडे के संग 28 रन जोड़े। बता दें कि धवन ने पहले वनडे में नाबाद 86 रन बनाए थे। 

JUL 20, 2021 20:19 IST

पावर प्ले में भारत ने बनाए 60 रन

भारत ने शुरुआती 10 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 60 रन जुटाए। धवन और पांडे ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने मोर्चा संभाल रखा है। धवन 28 और पांडे 13 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं।

JUL 20, 2021 20:10 IST

भारत का 48 गेंदों में पचासा कंप्लीट

भारतीय टीम ने अपना पचासा कंप्लीट कर लिया है। भारत ने 48 गेंदों में 50 रन बनाए। मेहमान टीम को इस दौरान 2 अतिरिक्त रन मिले। शिखर धवन 23 और मनीष पांडे 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 8 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद भारत का स्कोर 50/2 है।

JUL 20, 2021 19:59 IST

नहीं चला इशान किशन का बल्ला

भारत को दूसरा झटका विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन के रूप में लगा। शॉ के आउट होने पर बैटिंग करने उतरे इशन का बल्ला नहीं चला। उन्होंने पहले वनडे में अर्धशतक जड़ा था पर दूसरे मैच में वह महज एक रन ही बना पाए। इशान को पाचवें ओवर की अंतिम गेंद पर कसुन रचिता ने अपना शिकार बनाया। वह गुड लेंथ गेंद को बैकफुट पंच करना चाहते थे और बोल्ड हो गए। उनका विकेट 39 के कुल स्कोर पर गिरा। धवन 22 रन बनाकर टिके हैं और मनीष पांडे का खाता खुलना बाकी है। 
 

JUL 20, 2021 19:45 IST

जल्द पवेलियन लौटे पृथ्वी शॉ

पहले वनडे में आत 43 रन की आतिशी पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जल्द पवेलियन लौट गए। वह 11 गेंदों में 3 चौकों की मदद से केवल 13 रन बना सके। उन्हें वनिन्दु हसरंगा ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। शॉ लेंथ गेंद पर कट मारना चाहते थे, लेकिन रूम ना होने की वजह से चूक गए। और गेंद ने ऑफ स्टंप उखाड़ दिया।

JUL 20, 2021 19:35 IST

लक्ष्य का पीछा करने उतरे शॉ-धवन

भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए पृथ्वी शॉ और शिखर धवन आए हैं। वहीं, श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर कसुन रचिता ने संभाली।  रचिता ने पहले ओवर में 14 रन लुटाए। शॉ ने लगातर तीन चौके लगाए और भारत को 2 रन वाइड के मिले। 

JUL 20, 2021 18:43 IST

असलंका को भुवनेश्वर ने भेजा पवेलियन

श्रीलंका को सातवां झटका चरित असलंका के रूप में लगा। उन्होंने 68 गेंदों में 6 चौकों के दम पर 65 रन की पारी खेली। असलंका को भुवनेश्वर कुमार ने 48वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन भेजा। उन्होंने छक्का मारने के चक्कर में मिड विकेट की दिशा में पडिक्कल को कैच थमा दिया। उनका विकेट 244 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्होंने सातवें विकेट के लिए करुणारत्ने के साथ सातवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की।  

JUL 20, 2021 18:24 IST

असलंका ने जमाई फिफ्टी

चरित असलंका ने फिफ्टी जमा दी है। उन्होंने 56 गेंदों में 4 चौकों की मदद से अपना पचासा पूरा किया। असलंका ने 45वें ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर 50 रन कंप्लीट किए। यह उनके वनडे करियर का पहला अर्धशतक है। 45 ओवर का खेल खत्म होने के बाद श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। 

JUL 20, 2021 18:15 IST

श्रीलंका ने 247 गेंदों में बनाए 200 रन

लड़खड़ाते हुए श्रीलंका की टीम ने 200 का आंकड़ा छू लिया है। श्रीलंका ने 247 गेंदों में रन जुटाए। टीम को इस दौरान 19 अतिरिक्त रन मिले। असलंका 44 और करुणारत्ने 5रन बनाकर खेल रहे हैं। 42 ओवर के बाद श्रीलंका स्कोर 210/6 है।  

JUL 20, 2021 18:05 IST

फिर 8 रन बनाकर विकेट खो बैठे हसरंगा

श्रीलंका का छठा विकेट गिरा  वनिन्दु हसरंगा के तौर पर गिरा। पहले वनडे में 8 रन बनाने वाले हसरंगा इस बार भी 8 रन ही बना पाए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया और 1 चौका जड़ा। हसरंगा को दीपक चहर ने 40वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने स्लो गुड लेंथ गेंद फेंकी जिसपर हसरंगा चूक गए और बोल्ड हो गए। वह 194 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। 40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 195/6 है। असलंका ने 34 रन बना लिए हैं जबकि चमीका करुणारत्ने का खाता खुलना बाकी है। 
 

JUL 20, 2021 17:53 IST

सस्ते में आउट हुए दासुन शनाका

श्रीलंका को पांचवां झटका कप्तान दासुन शनाका के रूप में लगा। धनंजय डिसिल्वा के जाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे शनाका सस्ते में आउट हो गए। वह 24 गेंदों में महज 16 रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया। शनाका को 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने बोल्ड किया। उनका विकेट 172 के कुल स्कोर पर गिरा। शनाका और असलंका के बीच पांचवें विकेट के लिए 38 रन की पार्टनरशिप हुई। बता दें कि पहले वनडे में भी शनाका को चहल ने ही पवेलियन की राह दिखाई थी। 36 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 178/5 है। 
 

JUL 20, 2021 17:40 IST

खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पा रही श्रीलंका

भारतीय गेंदबाजों ने लगातार श्रीलंका बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा है। भारत मेजबान टीम को खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दे रहा है। असलंका 23 और शनाका 16 रन बनाकर टिके हैं। श्रीलंका का  स्कोर 35 ओवर में 171 पर पहुंच चुका है। 
 

JUL 20, 2021 17:31 IST

संभलकर खेल रहे असलंका-शनाका 

चरित असलंका और दासुन शनाका ने मोर्चा संभाल रखा है। असलंका ने 20 और शनाका ने 9 रन बना लिए हैं। दोनों श्रीलंकाई पारी को लड़खड़ाने से बचाने के प्रयास में जुटे हैं। 33 ओवर के बाद श्रीलका का स्कोर 162/4 है। 

JUL 20, 2021 17:19 IST

भारतीय गेंदबाजों ने कसा शिकंजा

चार विकेट गंवाने के बाद श्रीलंकाई टीम पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों ने विपक्षी टीम पर पूरी तरह शिकंजा कस रखा है। असलंका 9 और  शनाका 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 30 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद श्रीलंकाई टीम ने 144 रन बना लिए हैं।

JUL 20, 2021 17:08 IST

धनंजय डिसिल्वा 32 रन बनाकर आउट

श्रीलंका का चौथा विकेट धनंजय डिसिल्वा के तौर पर गिरा। फर्नांडो के जाने के बाद डिसिल्वा भी ज्यादा देर नहीं टिके और दीपर चाहर का शिकार बन गए। उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया और 1 चौका जड़ते हुए 32 रन बनाए। उन्होंने 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाने का प्रयास किया, लेकिन मिड ऑफ पर कप्तान शिखर धवन ने बेहतरीन कैच पकड़ लिया। उननका विकेट 134 के कुल स्कोर पर गिरा। 28 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 137/4 है। चरित असलंका 5 और दासुन शनाका 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
 

JUL 20, 2021 16:57 IST

फर्नांडो ने खेली अर्धशतकीय पारी

श्रीलंका को तीसरा झटका सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो के रूप में लगा। फर्नांडो अर्धशतक जमाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 71 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 50 रन बनाए।  यह उनके वनडे करियर की चौथी फिफ्टी है। वहीं, फर्नांडो का भारत के खिलाफ यह पहला अर्धशतक है। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने 25वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। फर्नांडो ने पुल लगाने की कोशिश की और क्रुणाल पांड्या को कैच थमा दिया। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए धनंजय डिसिल्वा (26*) के साथ 47 रन जोड़े। 25 ओवर का खेल खत्म होने के बाद श्रीलंका स्कोर 124/3 है। 

JUL 20, 2021 16:39 IST

श्रीलंका ने बनाया सैकड़ा

श्रीलंका ने सैकड़ा बना लिया है। श्रीलंका ने 20.2 ओवर में 100 रन कंप्लीट किए। मेजबान टीम को इस दौरान 12 अतिरिक्त रन मिले।  फर्नांडो 41 और डिसिल्वा 14 रन के निजी स्कोर पर हैं। 21 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद श्रीलंका ने 2 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं।  

JUL 20, 2021 16:27 IST

दो झटकों से धीमी हुई रन गति

दो विकेट गिरने के बाद श्रीलंका की रन गति थोड़ी धीमी हो गई है। अविष्का फर्नांडो और धनंजय डिसिल्वा कोई जोखिम उठाने के मूड में नजर नहीं आ रहे। फर्नांडो 35 और डिसिल्वा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 90/2 है।

JUL 20, 2021 16:19 IST

चहल ने एक ओवर में दो शिकार किए

स्पिनर युजववें चहल ने श्रीलंका को 14वें ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर मिनोड भानुका और तीसरी गेंद पर भानुका राजपक्षे का शिकार किया। चहल के पास हैट्रिक लेने का चांस था लेकन धनंजय डिसिल्वा ने ऐसा नहीं होने दिया। भानुका बड़ा शॉट मारने चाहते थे और शॉर्ट मिडविकेट पर मनीष पांडे के हाथों लपके गए। उन्होंने 42 गेंदों में 6 चौकों के जरिए 36 रन की पारी खेली। उन्होंने अविष्का फर्नांडो के साथ पहले विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। वहीं, राजपक्षे ने आते ही गेंद को उठाकर मारना चाहा पर विकेटकीपर इशान को कैच थमा बैठे। 14 ओवर समाप्त होने के बाद श्रीलंका का स्कोर 78/2 है।

JUL 20, 2021 16:02 IST

12 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 70 रन

अविष्का फर्नांडो और मिनोड भानुका ने भारतीय खेमे को खुश होने का कोई मौका नहीं दिया है। दोनों टिककर बल्लेबाजी कर रहे हैं। फर्नांडो ने 29 और भानुका ने 30 रन बना लिए हैं। 12 ओवर के बाद श्रीलंका स्कोर 70 रन पर पहुंच गया है।
 

JUL 20, 2021 15:51 IST

पावर प्ले में भारत को नहीं मिला विकेट

भारतीय टीम को पावर प्ले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी। फर्नांडो और भानुका ने शुरुआती 10 ओवर में श्रीलंका का पलड़ा भारी रखा और 59 रन जुटाने में कामयाब रहे। फर्नांडो 26 और भानुका 28 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं।
 

JUL 20, 2021 15:42 IST

श्रीलंका का पूचासा पूरा

श्रीलंका का पचासा पूरा हो गया है। श्रीलंका ने 7.4 ओवर में अपने 50 रन पूरे किए। टीम को इस दौरान 2 एक्स्ट्रा रन मिले। सलामी बल्लेबाज फर्नांडो (25) और भानुका (26) भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर रहे हैं। 8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 53 रन हो गया है।

JUL 20, 2021 15:31 IST

श्रीलंकाई टीम ने पड़की रफ्तार

शुरुआती तीन ओवर में धीमि गति से बल्लेबाजी करने के बाद श्रीलंकाई टीम ने रफ्तार पकड़ ली है। श्रीलंका ने अगले तीन ओवर में 30 रन जुटाए। श्रीलंका ने चौथे ओवर में 12, पांचवें और छटे में नौ-नौ रन बनाए।  फर्नांडो 16 और भानुका 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका का स्कोर 37/0 है।
 

JUL 20, 2021 15:15 IST

श्रीलंका ने 3 ओवर में बनाए 7 रन

अविष्का फर्नांडो और मिनोड भानुका संभलकर श्रीलंकाई पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। फर्नांडो ने तीन और भानुका ने 4 रन बना लिए हैं। तीन ओवर का खेल समाप्त होने के बाद श्रीलंका स्कोर 7 रन हो गया है।

JUL 20, 2021 15:08 IST

श्रीलंकाई टीम की पारी शुरू

श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। मेजबान टीम की ओर से बल्लेबाजी करने के लिए अविष्का फर्नांडो और मिनोड भानुका उतरे हैं। भारत की तरफ से गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली। भुवी ने पहले ओवर में सिर्फ 2 रन दिए। फर्नांडो ने दौड़कर दो रन बनाए।
 

JUL 20, 2021 15:00 IST

टॉस के बाद कप्तान शनाका-धवन ने क्या कहा?

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट पिछले मैच से बेहतर दिख रहा है और पहले बल्लेबाजी करना आइडियल होगा। हमने पिछले मुकाबले अच्छी शुरुआत की और हमने फिनिश अच्छा किया और ये हमारे लिए सकारात्मक बात रही। लेकिन हमें मिडिल ओवरों में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। वहीं, भारतीय कप्तान शिखर धवन ने कहा कि पहले वनडे में गेंदबाजों ने श्रीलंका को 262 तक रोककर शानदार काम किया था। स्पिनरों ने साथ मिलकर शानदार गेंदबाजी की। मेरी परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी की। मैं सिर्फ स्ट्राइक रोटेट करना चाहता था क्योंकि बाकी लोग बेहतरीन बैटिंग कर रहे थे। 
 

JUL 20, 2021 14:48 IST

भारत-श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, इशान किशन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, दीपक चाह, भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव। 

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, मिनोड भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, धनंजय डिसिल्वा, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लक्षण संदाकन और कसुन रजिता।

JUL 20, 2021 14:42 IST

श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है। श्रीलंका ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। श्रीलंका ने इसुरु उदाना की जगह कसुन रजिता को टीम में शामिल किया है। मेजबान टीम ने पहले वनडे में भी टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। दूसरी ओर, भारत ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। 

JUL 20, 2021 14:20 IST

पहले वनडे में धवन, इशान, शॉ के बल्ला चला

भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था। टॉस जीतकर श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 262 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में शिखर धवन (नाबाद 86), इशान किशन (59) और पृथ्वी शॉ (43) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और भारत ने 36.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली थी। 

JUL 20, 2021 14:15 IST

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का दबदबा रहा है। दोनों टीमों की अभी तक 160 वनडे में टक्कर हुई है, जिसमें भारत ने 92 मैच अपने नाम किए जबकि श्रीलंका सिर्फ 56 मैच में जीत हासिल कर पाया। एक मैच टाई रहा और 11 मुकाबलों का कोई नतीज नहीं निकल सका। दोनों टीमों ने श्रीलंकाई धरती पर 62 वनडे खेले हैं और भारत ने 29 मुकाबले जीत दर्ज की। वहीं, श्रीलंकाई टीम को 27 मैचों विजय नसीब हुई। एक मुकाबला टाई औक 6 मैच बेनतीजा रहे।