IND vs NZ 1st Test Highlights: जीत के करीब पहुंचकर चूकी भारतीय टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ
India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st Test Day 5: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेला गया टेस्ट ड्रॉ हो गया है। भारतीय गेंदबाजों ने पांचवें और आखिरी दिन शानदार प्रदर्शन किया लेकिन टीम को जीत नसीब नहीं हो सकी।
India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st Test Day 5: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया। भारत पांचवें और अंतिम दिन जीत के करीब पहुंच गई थी पर दिन का खेल खत्म हो गया। टीम इंडिया महज विकेट से जीत से चूक गई। भारत ने 282 रन का लक्ष्य दिया था और न्यूजीलैंड की टीम ने 98वें ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। बता दें कि भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे जबकि न्यूजीलैंड ने 296 रन जुटाए। भारत को पहली पारी में 49 रन की बढ़त मिली थी, जिसके बाद टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 234 पर बनाकर घोषित की। कानपुर टेस्ट रोमांच से भरपूर रहा। कभी न्यूजीलैंड की टीम हावी नजर आई तो कभी भारत का पलड़ा भारी रहा।
न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में सर्वाधिक रन टॉम लाथम (52) ने बनाए। उनके अलावा विल समरविले (36), केन विलियमसन (24), काइल जैमीसन (5), टिम साउदी (4), विल यंग (2), रॉस टेलर (2), टॉम ब्लंडल (2) और हेनरी निकोल्स ने 1 रन का योगदान दिया। हालांकि, आखिर में रचिन रविंद्र खूंटा गाड़कर खड़े हो गए और भारत को जीत से महरूम कर दिया। आठवें नंबर पर उतरे रविंद्र ने 91 गेंदों में 2 चौके की बदौलत नाबाद 18 रन बनाए। एजाज पटेल ने 23 गेंदों में नाबाद 2 रन बनाए। दोनों ने 10वें विकेट के लिए 10 रन की अविजित साझेदारी की। भारत की ओर से दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 4 जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट चटकाए। वहीं, अक्षर पटेल और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले भारतीय टीम की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज शुभम गिल (1) और (17) सस्ते में आउट हो गए। चेतेश्वर पुजारा (22) बड़ी पारी नहीं खेला पाए और कप्तान अजिंक्य रहाणे (4) का बल्ला खामोश रहा। रवींद्र जडेजा अपना खाता भी नहीं खोल सके। टीम इंडिया एक समय 51 रन पर विकेट खोकर जूझ रही थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर (65) और ऋद्धिमान साहा (नाबाद 61) ने अर्धशतक जड़कर टीम को संभाला। अय्यर ने अश्विन (32) के साथ छठे विकेट के लिए 52 और साहा के संग सातवें विकेट के लिए 64 रन की अहम पार्टनरशिप की। इसके बाद साहा ने अक्षर पटेल के साथ आठवें विकेट के लिए 67 रन की अटूटी साझेदारी की। अक्षर 28 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल और उमेश यादव।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, विल समरविले, एजाज पटेल, टिम साउथी और काइल जैमीसन।
भारत-न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट ड्रॉ पर छूटा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटा है। भारत पांचवें और आखिरी दिन न्यूजीलैंड टीम को ढेर करने में कामयाब नहीं हो सका। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 98वें ओवर में 9 विकेट के नुकासन पर 165 रन बनाए, जिसका बाद दिन का खेल समाप्त हो गया। भारती टीम जीत से सिर्फ एक विकेट से चूक गई। न्यूजीलैंड ने सोमवार को दिन का खेल 1 विकेट पर 4 रन से शुरू किया था।
भारत जीत से सिर्फ एक विकेट दूर
न्यूजीलैंड को नौवां झटका टिम साउदी के तौर पर लगा है। साउदी ने 8 गेंदों में 4 रन बनाए। उन्हें जडेजा ने 90वें ओवर में एलबीडबल्यू किया। वह 155 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। भारत अब जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है।
जडेजा ने काइल जैमीसन का किया शिकार
भारत को आठवीं सफलता मिल गई है। काइल जैमसीन ने 30 गेंदों में 5 रन बनाकर विकेट खो दिया। उन्हें जडेजा ने 86वें ओवर में एलबीडबल्यी किया। उनका विकेट 147 के कुल स्कोर पर गिरा। रविंद्र 10 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। दूसरे छोर पर टिम साउदी (0*) हैं।
टॉम ब्लंडल ने सस्ते में गंवाया अपना विकेट
न्यूजीलैंड का सातवां विकेट टॉम ब्लंडल के तौर पर गिरा। ब्लंडल ने सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। वह 38 गेंदों में 2 रन ही बना सके। उन्हें अश्विन ने 79वें ओवर में अपना शिकार बनाया। ब्लंडल गुड लेंथ पर बोल्ड हुए। 79 ओवर का खेल खत्म होने पर कीवी टीम का स्कोर 38/7 है। रविंद्र 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। काइमल जैमीसन का खाता नहीं खुला है।
लड़खड़ाई न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी लड़खड़ाई गई है। 75 ओवर का खेल होने के न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 135 रन बनाए हैं। ब्लंड 2 और रविंद्र 3 के निजी स्कोर पर हैं।
विलियमसन को जडेजा ने किया आउट
न्यूजीलैंड ने छठा विकेट गंवा दिया है। कप्तान केन विलियमसन 24 रन बनाकर 70वें ओवर में जडेजा का शिकार बन गए। उन्होंने 112 गेंदों का सामना किया और 3 तीन चौके लगाए। विलियमसन भी एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौटे। वह अंदर की ओर आई गेंद पर कट मारना की फिराक में थे पर गच्चा खा गए और गेंद पैड पर जा लगी। 70ओवर के बाद न्यूजलैंड का स्कोर 131/6 है। टॉम ब्लंडल (2*) और रचिन रविंद्र (3*) क्रीज पर हैं।
नहीं चला हेनरी निकोल्स का बल्ला
भारतीय टीम पांचवीं सफलता हासिल करने में कामयाब रही है। टेलर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए हेनरी निकोल्स का बल्ला नहीं चला। वब सिर्फ 1 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें 65वें ओवर में अक्षर पटेल ने एलबीडब्ल्यू किया।
रॉस टेलर को जडेजा ने भेजा पवेलियन
न्यूजीलैं को चौथा झटका अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर के तौर पर लगा है। पहली पारी में जल्द आउट होने वाले टेलर दूसरी पारी में भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 24 गेंदों में महज 2 रन बनाए। टेलर को रवींद्र जडेजा ने 64वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। उनके आउट होते टी ब्रेक हो गया है। दूसरे सत्र खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 125/4 है। विलियमसन 24 रन बनाकर खेल रहे थे।
60 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 123/3
तीन विकेट गिरने के बाद केन विलियमसन और रॉस टेलर न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। विलियमसन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि टेलर का खाता खुलना बाकी है। 60 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 123 है।
अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौटे लाथम
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका टॉम लाथम के रूप में लगा है। सलामी बल्लेबाज लाथम अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौटे। उन्होंने 146 गेंदों 3 चौकों के जरिए 52 रन की पारी खेली। उन्हें अश्विन ने 55वें ओवर में बोल्ड किया। वह कवर शॉट खेलने की फिराक में थे पर गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप से टकरा गई। उनका विकेट 118 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्होंने विलियमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की।
न्यूजीलैंड टीम का सैकड़ा हुआ पूरा
न्यूजीलैंड टीम का सैकड़ा पूरा हो गया है। 50 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 108/2 है। न्यूजीलैंड को अभी जीत के लिए 176 रन की जरूरत है। लाथम 49 और विलियमसन 14 रन बनाकर टिके हैं।
IND vs NZ Score: 45 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 99/2
न्यूडीलैंड की टीम ने 45 ओवर में 2 विकेट के नुकसा पर 99 रन बना लिए हैं। लाथम 48 और विलियमन 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
बल्लेबाजी के लिए उतरे केन विलियमसन
समरविले के जाने के बाद कप्तान केन विलियमसन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वह फिलहाल बेहद संभलकर खेल रहे हैं। वहीं, लाथम (41*) टिके हुए हैं। 39 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 86/2 पर पहुंच गया है।
विलियम समरविले बने उमेश यादव का शिकार
लंबा इंतजार के बाद आखिर भारतीय टीम को दूसरी सफलता मिल गई है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे विलियम समरविले दूसरे सत्र शुरू होते ही पवेलियन लौटे। वह 36वें ओवर में तेज गेंदबाज उमेश यादव का शिकार बने। वह शॉट खेलना चाहते थे पर फाइन लेग पर शुभमन गिल को कैच थमा बैठे। रविवार को नाइटवॉच मैन के तौर पर उतरे समरविले ने टिककर बल्लेबाजी की। उन्होंने 110 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। उनका विकेट 79 के कुल स्कोर पर गिरा। समरविले ने दूसरे विकेट के लिए लाथम के साथ 76 रन जोड़े।
लंच ब्रेक तक विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज
पांचवें दिन भारतीय गेंदबाज पहले सत्र में विकेट को तरस गए। भारत को रविवार को पहली सफलता विल यंक के रूप में मिली थी, जिन्हें अश्विन ने पवेलियन भेजा था। लंच ब्रेक तक 35 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 79/1 है। समरविले 36 और टॉम लाथम 35 रन बनाकर खेल रहे थे ।
अर्धशतक की ओर बढ़ रहे लाथम-समरविले
लाथम और समरविले भारतीय गेंदबाजों को जमकर परेशान कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 36 रन की साझेदारी हो चुकी है। 35 ओवर का खेल होने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 79/1 है।
धीमी गति से बैटिंग कर रहे लाथम और समरविले
लाथम और समरविले काफी धीमी गति से बैटिंग कर रे हैं। दोनों ने पिछले पांच मैचों में केवल 5 रन बनाए हैं। लाथम 28 और समरविले 29 रन के निजी स्कोर पर हैं। 30 ओवर में न्यूजीलैंड ने 63 रन बना लिए हैं।
IND vs NZ Score: 25 ओवर में कीवी टीम का स्कोर 58/1
25 ओवर का खेल खत्म होने के बाद कीवी टीम का स्कोर 58/1 पर पहुंच गया है। लाथम 25 और समरविले 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया को विकेट की तलाश
टीम इंडिया को पांचवें दिन विकेट की तलाश है। लाथम (21) और समरविले (26) डटकर बैटिंग कर रहे हैं। 22 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 53 हो गया है।
पचासे के करीब पहुंची न्यूजीलैंड टीम
लाथम और समरविले टिककर रन जुटा रहे हैं। लाथम ने 20 और समरविले 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कीवी टीम पचासे के करीब पहुंच गई है। 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 48ْ/1 है।
क्रीज पर
अभी तक भातीय खेमे को नहीं मिली दूसरी सफलता
लाथम और समरविले ने भातीय खेमे को पांचवें दिन अभी तक खुश होने का मौका नहीं दिया है। 16 ओवर में भारत का स्कोर 36/1 है। लाथम 13 और समरविले 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
गेंदबाजों का डटकर सामना कर रहे लाथम-समरविले
लाथम (10*) और समरविले (14*) भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना कर रहे हैं। 13 ओवर का खेल समाप्त होने पर भारत ने 28 रन जुटा लिए हैं।
10 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 18/1
लाथम और समरविले संभलकर न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। लाथम ने 8 और समरविले ने 6 रन बना लिए हैं। 10 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 18/1 पर पहुंच गया है।
IND vs NZ Score: 10 के पार पहुंची न्यूजीलैंड टीम
7 ओवर का खेल होने के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 12/1 है। लाथम 7 और बतौर नाइट वॉचमैन उतरे समरविले 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम को 2 रन बाई के मिले हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद मैदान पर लौटे इशांत
आखिरी दिन का खेल शुरू होने के बाद तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की उंगली में चोट लगी गई थी। उनके साथ पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर फील्डिंग करते हुए ऐसा हुआ। वह प्राथमिक उपचार लेने के लिए कुछ देर के लिए मैदान से बाहर गए और फिर वापस लौट आए, जो भारत के लिए राहत की बात है।
फिर सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर के तौर पर उतरे भरत
केएस भरत पांचवें दिन ऋद्धिमान साहा की जगह सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर के रूप में आए हैं। चौथे दिन अर्धशतकीय पारी खेलने वाला साहा फिट नहीं होने के कराण अंतिम दि मैदान पर नहीं उतरे। इससे पहले भरत ने मौजूदा टेस्ट के तीसरे दिन साहा के स्थान पर विकेटकीपिंग की थी।
पांचवें दिन का खेल शुरू، अश्विन ने डाला पहला ओवर
पांचवें और अंतिम दिन का खेल शुरू हो चुका है। कप्तान रहाणे ने अश्विन को दिन का पहला और दूसरी पारी का पांचवां ओवर थमाया। अश्विन ने ओवर में सिर्फ एक रन दिया था, जिसके बाद न्यूजीलैंड का स्करो 5/1 है। टॉम लाथम (3*) और विलियम समरविले (0*) क्रीज पर हैं।
भारत में 200 से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं हुआ
भारत में किसी टीम ने 200 रन से ज्यादा टारगेट चेज नहीं किया है। आज तक भारत में केवल दो मेहमान टीमें ही चौथी पारी में 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करके मैच जीत सकी हैं। ये दोनों मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला (अरुण जेटली स्टेडियम) में खेले गए थे।
Huddle talk ✅
— BCCI (@BCCI) November 29, 2021
Hello & good morning from Kanpur for the fifth & final day of the Test. #TeamIndia #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/syBazie0Rn
चौथी पारी में किसी टीम को नहीं मिली कामयाबी
कानपुर में कोई भी टीम चौथी पारी में बल्लेबाजी करते हुए तीन अंक के आंकड़े का पीछा करते हुए जीत नहीं दर्ज कर सकी है। भारतीय टीम ने ही इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1999 में जीत हासिल की थी। उस मैच में भारत ने चौथी पारी में जीत के लिए मिले 83 रन के लक्ष्य को 2 विकेट गंवाक हासिल किया था।
Warming up for an exciting day five at Green Park in Kanpur #INDvNZ pic.twitter.com/fJ1GA4nSYe
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 29, 2021
ये हैं कानपुर में चौथी पारी का सबसे बड़ा स्कोर
कानपुर में किसी भी टीम द्वारा चौथी पारी में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर 240 रन है जो भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 1958 में बनाया था। भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
न्यूजीलैंड को अंतिम दिन 280 रन की दरकार
दूसरी पारी में 4 रन जुटा चुकी न्यूजीलैंड टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 280 रन बनाने होंगे। हालांकि, मेहमान टीम के लिए रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा।
कीवी बल्लेबाजों को भारत से प्रेरणा लेनी होगी: रोंची
न्यूजीलैंड के फील्डिंग कोच ल्यूक रोंची ने चौथे दिन कहा, 'हमें सकारात्मक रहकर भारतीय बल्लेबाजों से प्रेरणा लेनी होगी। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह सकारात्मक थी। हमें भी उसी तरह से खेलना होगा।'
भारत ने चौथे दिन पारी देर से क्यों घोषित की?
भारत ने चौथे दिन पारी थोड़ी देर से घोषित की। अय्यर ने कहा कि ऐसा करने की वजह विकेट से मदद नहीं मिलना था। अय्यर ने रविवार को कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो विकेट पर ज्यादा मूवमेंट नहीं हो रहा था। हमें एक प्रतिस्पर्धी स्कोर की जरूरत थी, शायद 275 से 280 रन के करीब स्कोर की।'
4/1 स्कोर से आगे खेलने उतरेगी कीवी टीम
लक्ष्य का पीछा करते हुए रविवार को न्यूजलैंड ने दूसरी पारी में एक विकेट पर चार रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर टॉम लाथम (2*) और विलियम समरविले (0*) नाबाद थे। न्यूजीलैंड को एकमात्र झटका विल यंग (2) के तौर पर लगा। सोमवार को कीवी टीम 4/1 स्कोर से आगे खेलने उतरेगी।
न्यूजीलैंड के सामने 284 रन का लक्ष्य
भारत को पहली पारी में 49 रन की बढ़त मिली थी। वहीं, मेजबान टीम ने दूसरी पारी सात विकेट पर 234 रन बनाने के बाद घोषित की। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 284 रन का लक्ष्य रखा है।
कुछ देर में शुरू होगा आखिर दिन का खेल
भारत-न्यूजीलैंड के बीच कानपुर टेस्ट मैच का आज चौथा और आखिरी दिन है। खेल 9.30 बजे शुरू होगा।

