भारत बनाम न्यूजीलैंड 1st Test, Day 2: न्यूजीलैंड के नाम रहा कानपुर टेस्ट का दूसरा दिन, विल यंग-टॉम लैथम ने खड़ी की टीम इंडिया के सामने मुश्किल
India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st Test day 2 Match Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन पूरी तरह न्यूजीलैंड के नाम रहा।
India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st Test day 2 Match Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दूसरा दिन पूरी तरह न्यूजीलैंड के नाम रहा। भारत के पहली पारी में बनाए 345 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की टॉम लैथम और विल यंग के बीच पहले विकेट के लिए हुई शानदार शतकीय साझेदारी की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक बगैर किसी नुकसान के 129 रन बना लिए हैं। विल यंग 75 और टॉम लैथम 50 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं। न्यूजीलैंड से भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर अभी भी 216 रन आगे है।
345 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, अय्यर ने जड़ा शतक
शुक्रवार को अपने पहले दिन के स्कोर 4 विकेट पर 258 रन से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया लंच के बाद 345 रन बनाकर ढेर हो गई। श्रेयस अय्यर डेब्यू मैच में शतक(105) जड़ने में सफल हुए लेकिन उनके अलावा अश्विन ने 38 रन बनाए। इन दोनों के अलावा और कोई बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक सकता। टिम साउदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और भारतीय टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।
न्यूजीलैंड की धीमी लेकिन मजबूत शुरुआत
भारत के 345 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने लंच के बाद बल्लेबाजी करते हुए चायकाल तक 26 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 72 रन बना लिए थे। टॉम लैथम और विल यंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कोई विकेट भारतीय गेंदबाजों को नहीं लेने दिया। चायकाल में विल यंग 46 (86) रन बनाकर और टॉम लैथम 23 (72) रन बनाकर नाबाद हैं। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज स्पिनर भी विकेट नहीं चटका पाए।
चायकाल के बाद लैथम और विल यंग ने अपने पैर पिच पर अंगद की तरह जमा लिए और भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया और उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं करने दिया। विल यंग ने 50 गेंद में 8 चौकों के साथ और टॉम लैथम ने 157 गेंद में 4 चौकों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ही बल्लेबाज पिच पर किसी भी तरह की जल्दबाजी में नजर नहीं आए। लैथम 50 और विल यंग 75 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे हैं। दोनों के बीच हुई पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी साल 2016 में इंग्लैंड भारत के बीच चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच के बाद मेहमान टीम की ओर से पहले विकेट के लिए हुई पहली शतकीय साझेदारी है।
न्यूजीलैंड के नाम रहा दूसरे दिन
कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन 4 विकेट पर 258 रन से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया पहले सत्र में लंच तक 8 विकेट खोकर 339 रन बना सकी। श्रेयस अय्यर डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने में सफल रहे। उन्होंने 105 रन बनाए। टिम साउदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को नई गेंद के साथ परेशान किया और चारों विकेट अपने नाम किए। उन्होंने दूसरे दिन 11 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके और 13वीं बार टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 5 विकेट हासिल किए।
श्रेयस अय्यर ने जड़ा डेब्यू शतक
रवींद्र जडेजा का जल्दी आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने काइल जैमीसन के खिलाफ दूसरे दिन के पहले सत्र में हल्ला बोला और 157 गेंद में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा कर लिया। वो डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले 16वें भारतीय हैं। उनसे पहले साल 2018 में पृथ्वी शॉ ने ये कारनामा किया था। पहले सत्र में भारत ने 25 ओवर में 81 रन बनाए और 4 विकेट गंवाए। एक तरह से दिन का पहला सत्र कीवी टीम के नाम रहा। लंच तक अश्विन 38 और उमेश यादव 4 रन बनाकर खेल रहे थे।
345 पर ढेर हुई टीम इंडिया
दूसरे दिन लंच के बाद एजाज पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया की पारी के बाकी बचे दो विकेट झटके और पूरी टीम को 111.1 ओवर में 345 रन पर ढेर कर दिया। रविचंद्रन अश्विन एजाज पटेल की गेंद पर 38 रन बनाकर एलबीडब्लू हो गए। इसके बाद एजाज ने इशांत शर्मा को एलबीडब्लू कर दिया वो अपना खाता भी नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज टिम साउदी रहे उन्होंने 69 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं काइल जैमिसन ने 3 और एजाज पटेल ने 2 विकेट हासिल किए।
भारत के लिए पहले दिन अय्यर और जडेजा के अलावा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 52 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 35 और चेतेश्वर पुजारा ने 26 रन की पारी खेली। काइल जैमिसन ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया और 38 रन देकर 3 सफलता हासिल की। उनके अलावा टिम साउदी ने 1 विकेट लिया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल और उमेश यादव।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, मिशेल सेंटनर, विल सोमरविले, एजाज पटेल, टिम साउथी और काइल जेमीसन।
कानपुर टेस्ट: दूसरा दिन रहा न्यूजीलैंड के नाम
दूसरे दिन का खेल खत्न, न्यूजीलैंड ने बनाए बगैर किसी नुकसान के 128 रन
कानपुर टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह न्यूजीलैंड के नाम रहा। कीवी टीम की सलामी जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने भारत के 345 रन के जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक 57 ओवर में 128 रन का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड अभी भी भारत के पहले पारी के स्कोर से 216 रन पीछे है। टॉम लैथम 50 और विल यंग 75 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं।
लैथम को दिया फील्ड अंपायर ने आउट, तीसरे अंपायर ने बदला फैसला
पारी के 56वें ओवर की पांचवीं गेंद पर टॉम लैथम को फील्ड अंपायर ने आउट करार दिया लेकिन रिव्यू के बाद बता चला कि गेंद उनके बल्ले पर लगे बगैर विकेटकीपर के दस्तानों में पहुंची थी। ऐसे में तीसरे अंपायर में फैसला बदल दिया। 56 ओवर में न्यूजीेलैंड ने बगैर कोई विकेट गंवाए 128 रन बना लिए हैं।
टॉम लैथम ने जड़ा अर्धशतक, 55 ओवर में न्यूजीलैेंड ने बनाए 128 रन
टॉम लैथम ने पारी के 55 नें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन भागकर टेस्ट करियर का 21वां अर्धशतक पूरा किया। लैथम ने अर्धशतक पूरा करने के लिए 157 गेंद का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके जड़े। 55 ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने बगैर किसी नुकसान के 128 रन बना लिए हैं। विल यंग 176 गेंद में 74 रन बनाकर खेल रहे हैं।
यंग और लैथम ने पिच पर अंगद की तरह जमाए पैर
विल यंग और टॉम लैथम ने पिच पर अंगद की तरह पैर जमा लिए हैं। कीवी सलामी जोड़ी ने 52 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 122 रन बना लिए हैं। टॉम लैथम 146 गेंद में 46 और विल यंग 169 गेंद में 72 रन बनाकर खेल रहे हैं।
50 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए बगैर नुकसान के 121 रन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने कानपुर टेस्ट में भारत के पहली पारी में बनाए 345 रन के जवाब में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 121 रन बना लिए हैं। विल यंग 72 और लैथम 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के धैर्य के आगे भारतीय गेंदबाज बेदम नजर आ रहे हैं।
भारतीय गेंदबाजों का निकला दम, कीवी टीम ने 47 ओवर में बनाए बगैर नुकसान के 117 रन
भारतीय गेंदबाज कीवी टीम की पहली पारी में एक विकेट हासिल करने को तरस गए हैं। कानपुर की कम उछाल वाली पिच पर न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी ने 47 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 117 रन बना लिए हैं। विल यंग71 (153) और लैथम 42(132) रन बनाकर खेल रहे हैं।
43 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 110 रन, अर्धशतक के करीब पहुंचे लैथम
भारत के 345 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया। 43 ओवर में न्यूजीलैंड ने बगैर किसी नुकसान के 110 रन बना लिए हैं। टॉम लैथम 40 और विल यंग 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच शानदार शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाजों ने धीमी पिच पर धैर्य का परिचय दिया है।
भारतीय गेंदबाजों को नहीं मिला चैन, 42 ओवर में कीवी टीम ने बनाए 108 रन
न्यूजीलैंड की टीम की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 109 रन बना लिए हैं। लैथम 116 गेंद में 39 और विल यंग 139 गेंद में 66 रन बनाकर खेल रहे हैं।
लैथम के शानदार चौके के साथ, 100 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने 39 वें ओवर की तीसरी गेंद पर टॉम लैथम के रवींद्र जडेजा की गेंद पर शानदार चौके के साथ अपने 100 रन पूरे कर लिए। 39 ओवर में कीवी टीम ने बगैर किसी नुकसान के 101 रन बना लिए हैं। विल यंग 63 (126) और टॉम लैथम 34 (111) रन बनाकर खेल रहे हैं।
38 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए बगैर नुकसान के 97 रन
कीवी टीम ने 38 ओवर में 97 रन बगैर किसी नुकसान के 97 रन बना लिए हैं। लैथम 30 (105) और यंग 63 (126) रन बनाकर खेल रहे हैं।
विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज, 37 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 93 रन
भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड की पहली पारी मे ंविकेट लेने को तरस गए हैं। भारत के बनाए 345 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 37 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 93 रन बना लिए हैं। अच्छी गेंदबाजी करने के बावजूद टीम इंडिया अपनी झोली में कोई भी विकेट हासिल करने में सफल नहीं हुई है। विल यंग 123 गेंद में 62 और टॉम लैथम 101 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
35 ओवर में कीवी टीम ने बनाए 93 रन, विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज
टीम इंडिया को शानदार अंदाज में जवाब देते हुए न्यूजीलैंड ने 35 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 93 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज सफलता के लिए तरस रहे हैं। टॉम लैथम 95 गेंद में 28 और विल यंग 117 गेंद में 62 रन बनाकर खेल रहे हैं।
32 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए बगैर किसी नुकसान के 88 रन, असहाय नजर आए भारतीय गेंदबाज
कीवी टीम ने भारत के पहली पारी में बनाए 345 रन के जवाब में 32 ओवर में 88 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण टॉम लैथम और विल यंग के सामने असहाय नजर आ रहा है। लेथम 88 गेंद में 27 और विल यंग 108 गेंद में 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।
30 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए बगैर किसी नुकसान के 86 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने 30 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 78 रन बना लिए हैं। विल यंग 99 गेंद में 58 और टॉम लैथम 83 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। 30वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर विल यंग ने लगातार दो चौके उमेश यादव की गेंद पर जड़े।
28 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए बगैर किसी नुकसान के 76 रन
टॉम लैथम और विल यंग की सलामी जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों को धत्ता दिखाते हुए पहले विकेट के लिए बगैर किसी नुकसान के 76 रन बना लिए हैं।
विल यंग ने जड़ा शानदार अर्धशतक
कीवी सलामी बल्लेबाज विल यंग ने भारतीय परिस्थितियों में पहली बार टेस्ट खेलते हुए 89 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी पारी में धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए अय्यर ने 8 चौके जड़े। चायकाल के समय वो 46 रन बनाकर नाबाद थे।
चायकाल के बाद जडेजा ने की गेंदबाजी की शुरुआत
तीसरे सत्र में भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत जडेजा ने की है। कीवी टीम 72 रन पर बगैर किसी नुकसान के आगे खेलने उतरी है।
चायकाल तक न्यूजीलैंड ने बनाए 26 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 72 रन
25 ओवर में एक भी विकेट हाथ नहीं आने के बाद चायकाल से ठीक पहले अजिंक्य रहाणे ने गेंद अक्षर पटेल के हाथ में थमाई। 26 ओवर में न्यूजीलैंड ने भारत 345 रन के जवाब में बगैर किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। इस तरह दूसरा सत्र पूरी तरह न्यूजीलैंड के नाम रहा। दूसरे सत्र में भारत को ऑलआउट करने के बाद न्यूजीलेंड ने 26 ओवर में 72 रन बना लिए हैं। लैथम 23 (72) और यंग 46 (86) रन बनाकर खेल रहे हैं।
विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज,25 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 67 रन
भारत के 345 रन के जवाब में कीवी टीम के सलामी बल्लेबाजों टॉम लैथम और विल यंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 25 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 67 रन तक पहुंचा दिया है। लैथम 22(7)) और यंग 42(82) रन बनाकर खेल रहे हैं।
22 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 55 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने 22 ओवर में 55 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। लैथम 64 गेंद में 18 और यंग 70 गेंद में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
50 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड, जमे लैथम और यंग
भारत के 345 रन के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने अपनी पहला पारी में 21 ओवर में 55 रन बना लिए हैं। लैथम 18 (58) और यंग 34(70) रन बनाकर खेल रहे हैं। 20.3 ओवर में न्यूजीलैेंड ने पचास रन के आंकड़े को पार किया।
अश्विन-जडेजा के हाथ हैं खाली, 18 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 38 रन
भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाज पिच पर डटे हुए हैं। 18 ओवर में न्यूजीलैंड ने भारत को 345 रन के जवाब में 38 रन बना लिए हैं। लैथम 11 और यंग 25 रन बनाकर नाबाद हैं।
17 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए बगैर किसी नुकसान के 36 रन
17 ओवर में न्यूजीलैंड ने बगैर किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। टॉम लैथम और विल यंग पिच पर डटकर अश्विन और जडेजा की फिरकी का सामना कर रहे हैं। लैथम 10 और यंग 24 रन बना चुके हैं।
गेंदबाजी करने आए रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा पारी के 15वें ओवर में गेंदबाजी करने आए हैं।
14 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 33 रन
न्यूजीलैंड ने 14 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 3 3रन बना लिए हैं। अश्विन के इस ओवर की शुरुआत यंग ने शानदार चौके के साथ की। विल यंग 22 और लैथम 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
13 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए बगैर किसी नुकसान के 27 रन
टॉम लैथम और विल यंग की जोड़ी ने भारत के 345 रन के जवाब में सधी हुई शुरुआत करते हुए 13 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 27 रन जोड़ लिए हैं। लैथम 9 और यंग 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड ने बनाए 11 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 23
कीवी टीम ने पहली पारी में भारत के बनाए 345 रन के जवाब में बगैर किसी नुकसान के 11 ओवर में 23 रन बना लिए हैं। विल यंग 31 गेंद में 13 और टॉम लैथम 36 गेंद में 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कीवी टीम की धीमी शुरुआत, 10 ओवर में बनाए 18 रन
कीवी टीम ने भारत के पहली पारी में बनाए 345 रन के जवाब में धीमी बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 18 रन बना लिए हैं। टॉम लैथम 9 (33) और विल यंग 8(28) रन बनाकर खेल रहे हैं।
9 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 14 रन
कीवी टीम ने भारत के 345 रन के जवाब में 9 ओवर में 14 रन बना लिए हैं। टॉम लैथम 6 (29) और विल यंग 7 (26) रन बनाकर खेल रहे हैं।
गेंदबाजी करने आए रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन के हाथ में 7 ओवर बाद कप्तान रहाणे ने गेंद थमाई है।
मेडन ओवरों को सिलसिला जारी, 7 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 8 रन
इशांत शर्मा और उमेश यादव लगातार मेडन ओवर डाल रहे हैं। कीवी टीम ने 345 रन के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 8 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। टॉम लैथम 5 और विल यंग 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 8 रन
भारत के 345 रन के जवाब में बगैर किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। टॉम लैथम 5 और विल यंग 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। उमेश यादव ने अपना दूसरा और पारी का चौथा ओवर मेडन डाला।
3 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए बगैर किसी नुकसान के 8 रन
भारत के पहली पारी में बनाए 345 रन के जवाब में कीवी टीम ने 3 ओवर में 8 रन बना लिए हैं। टॉम लैथम 5 और विल यंग 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
डीआरएस ने लैथम को बचाया
पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अंपायर ने इशांत शर्मा की गेंद पर टॉम लैथम को एलबीडब्लू करार दिया। लेकिन तीसरे अंपायर ने इस फैसले को पलट दिया क्योंकि गेंद लैथम के बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी थी।
पहले ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 1 रन
कीवी टीम ने पारी के पहले ओवर में बगैर किसी नुकसान के 1 रन बना लिए हैं। इशांत की नो बॉल से कीवी टीम का खाता खुला। टॉम लैथम और विल यंग दोनों ही अपना खाता नहीं खोल सके हैं।
भारत के 345 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरा न्यूजीलैंड
भारत के 345 रन के जवाब में कीवी टीन के लिए पारी की शुरुआत करने विल यंग और टॉम लैथम की जोड़ी उतरी है। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत इशांत शर्मा ने की है।
345 पर ढेर हुई टीम इंडिया
इशांत बने एजाज का शिकार, 345 पर ढेर हुई टीम इंडिया
भारतीय टीम पहले टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन लंच के बाद 345 रन पर ढेर हो गई। इशांत शर्मा एजाज पटेल की गेंद पर एलबीडब्लू होते ही भारतीय पारी का अंत हो गया। इशांत अपना खऱाता वनहीं खोल पाए। भारत ने 111.1 ओवर में 345 रन बनाए। उमेश यादव 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
अश्विन के बाद बल्लेबाजी करने उतरे इशांत शर्मा
इशांत शर्मा रविचंद्रन अश्विन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैं। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 110 ओवर में 9 विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं। उमेश यादव 4 और इशांत शर्मा 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत को लगा नौवां झटका, अश्विन बने एजाज पटेल का शिकार
दूसरे दिन लंच के बाद पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन एजाज पटेल की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलयन लौट गए। उन्होंने 56 गेंद में 38 रन की पारी खेली। यह पारी में कीवी स्पिनर द्वारा लिया गया पहला विकेट है।
पहले सेशन में भारत ने बनाए 81 रन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सत्र में भारतीय टीम 25 ओवर में 4 विकेट खोकर 81 रन बना सकी।
दूसरे दिन लंच तक भारत ने बनाए 8 विकेट पर 339 रन
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक 8 विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 38 और उमेश यादव 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं।
टीम इंडिया ने 108 ओवर में बनाए 8 विकेट पर 333 रन
भारतीय टीम ने कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 108 ओवर में 8 विकेट खोकर 333 रन बना लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 52 गेंद में 33 रन बनाकर एक छोर थामे हुए हैं और दूसरे छोर पर 3 (24) रन बनाकर उमेश यादव उनका साथ दे रहे हैं।
टिम साउदी ने दूसरे दिन मचाया धमाल, 11 ओवर में झटके 4 विकेट
कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन टिम साउदी ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की वापसी में अहम भूमिका अदा की। साउदी ने दूसरे दिन लंच से पहले 11 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान 26 रन देकर 4 विकेट झटके। लगातार तीन ओवर मेडन डालकर उन्होंने दिन की शुरुआत की थी। दिन के तीसरे ओवर में उन्होंने रवींद्र जडेजा को बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया था।
106 ओवर में भारत ने बनाए 8 विकेट पर 328 रन
कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 106 ओवर में 8 विकेट खोकर 328 रन बना लिए हैं। अश्विन 31 और उमेश यादव 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
104 ओवर में भारत ने बनाए 8 विकेट पर 326 रन
कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 104 ओवर में 8 विकेट खोकर 326 रन बना लिए हैं। अश्विन 29 और उमेश यादव 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड के नाम रहा दूसरे दिन का पहला सत्र, 100 ओवर में भारत ने बनाए 8 विकेट पर 314 रन
कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन 258 रन के आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने 15 ओवर के खेल में 55 रन देकर 4 विकेट झटके। चारों विकेट टिम साउदी के खाते में गए। साउदी ने दूसरे दिन 8 ओवर में 4 विकेट हासिल करके भारतीय पारी को झखझोर दिया। 100 ओवर में भारत ने 8 विकेट पर 314 रन बना लिए हैं। उमेश यादव 0 और अश्विन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत ने गंवाया आठवां विकेट, टिम साउदी ने जड़ा पंजा
न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी ने कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी नई गेंद से कहर बरपाते हुए एक-एक करके चार भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया और पारी में अपने पांच विकेट पूरे कर लिए। टेस्ट क्रिकेट में 13वीं बार उन्होंने पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। पारी के 99वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल उनका शिकार बने। यह भारतीय पारी का आठवां विकेट था। भारत ने 99 ओवर में 8 विकेट खोकर 313 रन बना लिए हैं।
97 ओवर में भारत ने बनाए 7 विकेट पर 310 रन
भारत ने 97 ओवर में 7 विकेट खोकर 310 रन बना लिए हैं। अश्विन 20 और अक्षर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत ने गंवाया सातवां विकेट, साउदी का शिकार बने अय्यर
शतकवीर श्रेयस अय्यर दूसरे दिन के पहले सत्र में ड्रिंक ब्रेक के बाद पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। साउदी ने कहर परपाते हुए दिन की तीसरी सफलता अय्यर के रूप में दिलाई। अय्यर ने 171 गेंद में 105 रन बनाए और इस दौरान 13 चौके और 2 छक्के जड़े। विल यंग ने कवल पर अय्यर का कैच साउदी की गेंद पर लपका। ये साउदी का पारी का चौथा विकेट रहा।
96 ओवर में भारत ने बनाए 6 विकेट पर 305 रन
भारत ने कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन 96 ओवर में 6 विकेट खोकर 305 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने 94.5 ओवर में 300 रन के आंकड़े को पार किया। अय्यर 171 गेंद में 105 और रविचंद्रन अश्विन 16 (14) रन बनाकर खेल रहे हैं।
अय्यर ने ढाया कहर, डेब्यू टेस्ट में जड़ा शतक
साहा बने साउदी का शिकार, भारत ने गंवाया छठा विकेट
रिद्धिमान साहा अपने बल्ले का कमाल दिखा पाने में नाकाम रहे। पारी के 93वें ओवर की तीसरी गेंद पर वो विकेटकीपर के हाथों टिम साउदी की गेंद पर लपके गए। साउदी की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेती हुई विकेटकीपर के हाथों में समा गई। साहा ने 1 रन बनाए। 92.2 ओवर में भारत ने 6 विकेट पर 288 रन बना लिए हैं। श्रेयस 104 औप अश्विन 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
92 ओवर में भारत ने बनाए 5 विकेट पर 288 रन
भारतीय टीम ने 92 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। साहा 1 और अय्यर 104 रन बनाकर खेल रहे हैं।
श्रेयस अय्यर ने डेब्यू मैच में जड़ा शतक
श्रेयस अय्यर ने 92वें ओवर की पहली गेंद पर 157 गेंद में अपना शतक पूरा किया। वो डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारत ने 91.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 284 रन बना लिए हैं। अय्यर 100 और साह 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
साउदी ने फेंका लगातार तीसरा मेडन
कीवी टीम के लिए दूसरे दिन गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले टिम साउदी ने लगातार तीन ओवर मेडन डाले हैं। दिन के तीसरे ओवर में उन्होंने रवींद्र जडेजा को बोल्ड करके कीवी टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। भारत ने 89 ओवर में 5 विकेट पर 272 रन बना लिए हैं।
88 ओवर में भारत ने बनाए 5 विकेट पर 272 रन
टीम इंडिया ने कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन 88 ओवर में 5 विकेट खोकर 272 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 88 और रिद्धिमान साहा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। काइल जैमीसन ने अपने दिन के दूसरे ओवर में 6 रन दिए। अय्यर अपने शतक से 12 रन दूर हैं।
बल्लेबाजी करने आए रिद्धिमान साहा
रिद्धिमान साहा जडेजा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैं। भारत ने 87 ओवर में 5 विकेट खोकर 267 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 83 रन बनाकर खेल रहे हैं।
साउदी ने किया जडेजा का शिकार, भारत ने गंवाया पांचवां विकेट
कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे ओवर में टिम साउदी ने टीम इंडिया को रवींद्र जडेजा के रूप में पांचवां झटका दिया। 87वें ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा बोल्ड हो गए। जडेजा अपने पहले दिन के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर सके। जडेजा ने 112 गेंद का सामना किया और 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके जड़े।
अय्यर ने पहले ही ओवर में की काइल जैमीसन की धुनाई
दूसरे दिन के दूसरे ओवर में श्रेयस अय्यर ने पहले दिन कहर परपाने वाले काइल जैमीसन के ओवर की पहली और पांचवीं गेंद पर शानदार चौके जड़े। वो 83 रन बनाकर खेल रहे हैं। जडेजा 50 रन बनाकर नाबाद हैं।
चौके के साथ श्रेयस अय्यर ने की शुरुआत
काइल जैमीसन का दूसरे दिन श्रेयस अय्यर ने चौके के साथ स्वागत किया है। जिसे उन्होंने सीधे मिडविकेट की दिशा में भेज दिया। इस चौके के साथ अय्यर 79 रन पर पहुंच गए हैं।
मेडन ओवर के साथ दिन की शुरुआत
टिम साउदी ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत मेडन ओवर के साथ की। रवींद्र जडेजा को उन्होंने रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया।
पहले ही ओवर में लिया रिव्यू, तीसरे अंपायर ने भी नकारा
रवींद्र जडेजा के खिलाफ दूसरे दिन के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर टिम साउदी ने एलबीडब्लू के लिए रिव्यू लिया है। लेकिन तीसरे अंपायर ने अंपायर्स कॉल की वजह से फील्ड अंपायर के फैसले को बरकरार रखा है।
दूसरे दिन का खेल शुरू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। टिम साउदी ने श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत की है।
वापसी की कोशिश में जुटे कीवी
श्रेयस अय्यर के पास डेब्यू में शतक बनाने का शनदार मौका
श्रेयस अय्यर के पास टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने का शानदार मौका है। अगर अय्यर कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन तीन अंक के आंकड़े तक पहुंचने में सफल होते हैं तो वो डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले 16 वें भारतीय बल्लेबाज होंगे। डेब्यू टेस्ट में आखिरी बार शतक जड़ने वाले भारतीय पृथ्वी शॉ रहे थे। उन्होंने अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी।
दूसरे दिन मुकाबले के लिए तैयार है टीम इंडिया
टीम इंडिया के नाम रहा था कानपुर टेस्ट का पहला दिन
अय्यर जडेजा के बीच हुई पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी
श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम के पहली पारी में बड़े स्कोर का दारोमदार इन दोनों खिलाड़ियों के ऊपर टिका है। कीवी टीम के पास दूसरी नई गेंद है। जो केवल 4 ओवर पुरानी है। जिसका फायदा उठाने की कीवी गेंदबाज दूसरे दिन पहले सत्र में पुरजोर कोशिश करेंगे।
डेब्यू टेस्ट में शतक की ओर बढ़े श्रेयस अय्यर
भारत के टेस्ट प्लेयर नंबर 303 बने श्रेयस अय्यर 75 और रवींद्र जडेजा 50 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं। अय्यर डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने की उपलब्धि हासिल करने से 25 रन दूर हैं।
IND vs NZ 1st test, Day 2 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा। पहले दिन खराब रोशनी की वजह से खेल रोके जाने तक टीम इंडिया ने 84 ओवर में 4 विकेट पर 258 रन बना लिए थे।

