LIVE

IND vs NZ 1st T20 Match Highlights: हिटमैन की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीत के साथ की शुरुआत, न्यूजीलैंड को दी 5 विकेट से मात

India vs New Zealand 1st T20I, IND vs NZ T20 Match Highlights: टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज किया है। भारत ने रोमांचक मुकाबले में कीवी टीम को 5 विकेट के अंतर से मात दी।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Nov 19, 2021, 08:17 IST
Follow on Google News
IND vs NZ 1st T20 Match Highlights: हिटमैन की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीत के साथ की शुरुआत, न्यूजीलैंड को दी 5 विकेट से मात

India vs New Zealand 1st T20I, IND vs NZ T20 Match Highlights: रोहित शर्मा ने भारत के नए टी20 कप्तान के रूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे भारतीय टीम ने 2 गेंद और 5 विकेट शेष रहते ऋषभ पंत के विजयी चौके के साथ हासिल कर लिया। भारतीय टीम की जीत की इबारत कप्तान रोहित शर्मा(48)और सूर्यकुमार यादव(62) ने लिखी लेकिन अंतिम ओवरों में ऋषभ पंत ने संयम बरतते हुए टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचाया। पंत 17 गेंद में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। 

अंतिम 6 गेंद में चाहिए थे भारत को 10 रन 
अंतिम ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए 10 रन बनाने थे। ऐसे में वेंकटेश अय्यर ने दूसरी गेंद पर चौका जड़तकर दबाव को कम किया। इसके बाद अगली गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में आउट हो गए। इसके बाद जीत की जिम्मेदारी पिच पर पैर जमा चुके ऋषभ पंत के कंधों पर आ गई थी और उन्होंने  धैर्य रखते हुए डेरिल मिचेल के खिलाफ 2 गेंद शेष रहते टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया। 

टीम इंडिया ने की शानदार शुरुआत
जीत के लिए 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और एएल राहुल की जोड़ी ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 50 रन जोड़े। लेकिन 6वें ओवर की पहली गेंद पर राहुल सेंटनर का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद हिटमैन रोहित शर्मा और सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 59 रन की साझेदारी की और टीम की और टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन अर्धशतक पूरा करने से पहले रोहित शर्मा को बोल्ट ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर रचित रवींद्र के हाथों लपकवाकर पवेलियन वापस भेज दिया। वो अपने अर्धशतक से 2 रन दूर रह गए। 

सूर्यकुमार ने शानदार पारी खेलकर जीत के करीब पहुंचाया
हिटमैन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऋषभ पंत के साथ बल्लेबाजी का जिम्मा संभाला और 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। ये उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा अर्धशतक है। इसके बाद तेजी से रन बनाते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। लेकिन वो पारी के 17वें ओवर में बोल्ट ने सूर्यकुमार को बोल्ड करके भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया। सूर्यकुमार ने 62 रन बनाए। इस ओवर से ठीक पहले बोल्ट ने ही सूर्यकुमार को जीवनदान दिया था। यही टीम को भारी पड़ गया। ट्रेंट बोल्ट सबसे सफल कीवी गेंदबाज रहे उन्होंने 31 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं साउदी, सेंटनर और डेरिल मिचेल को एक-एक विकेट मिला। 

जीत के लिए भारत को मिला 165 रन का लक्ष्य 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। पहले ही ओवर में डेरेल मिचेल का विकेट गंवाने के बाद दूसरे विकेट के लिए मार्टिन गप्टिल और मार्क चैपमेन ने दूसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी करके टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। 10 ओवर में कीवी टीम केवल 65 रन बना सकी थी लेकिन अंतिम 10 ओवरों में कीवी बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की धुनाई करके टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। मार्टिन गप्टिल ने 42 गेंद पर 70 और मार्क चैपमैन ने 50 गेंद में 63 रन बनाए। इनके अलावा और कोई कीवी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया। अंत में पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बना सकी। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। वहीं दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज के खाते में 1-1 विकेट गया। 

टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी 
टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वेंकटेश अय्यर को टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिला है। उन्हें टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किया गया है। रोहित शर्मा ने अय्यर को डेब्यू कैप दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल और मार्टिन गप्टिल की जोड़ी उतरी है। 

ऐसी रही है दोनों टीमों के बीच भिड़ंत: 
भारतीय टीम की कमान राहुल द्रविड़ के हाथों में है वहीं टिम साउदी न्यूजीलैंड की कमान इस सीरीज में संभाल रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान कीवी टीम की पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। न्यूजीलैंड को 9 मैचों में जीत मिली है जबकि 8 में बाजी भारत के हाथ लगी है। दूसरी ओर, दोनों टीमों के बीच पिछली टी20 सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला था। यह सीरीज साल 2020 में न्यूजीलैंड की सरजमीन पर खेली गई थी। भारत ने पांच मैचों की  सीरीज में कीवी टीम का सूपड़ा साफ कर दिया था। भारत के खिलाड़ी पूरी सीरीज में छाए रहे थे और न्यूजीलैंड को एक भी मैच जीतने नहीं दिया।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11: 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार,  मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी (कप्तान), टॉड एस्टल, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

NOV 17, 2021 23:15 IST

सूर्यकुमार यादव चुने गए मैन ऑफ द मैच

सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। हालांकि इस रेस में शानदार गेंदबाजी करके 2 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन भी थे। 

NOV 17, 2021 23:10 IST

पहले टी20 में जीत का लम्हा

NOV 17, 2021 22:45 IST

पंत ने जड़ा विजयी चौका, भारत ने जीता पहला टी20

20वें ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत ने मिड ऑफ की दिशा में चौका जड़कर भारतीय टीम को 2 गेंद और 5 विकेट शेष रहते जीत दिला दी। पंत 17 गेंद में 17 और अक्षप पटेल 1 गेंद में 1 रन बनाकर नाबाद रहे। 

NOV 17, 2021 22:41 IST

तीसरी गेंद, व्हाइड.....4 गेंद में चाहिए जीत के लिए 4 रन

डेरिल मिचेल में तीसरी गेंद डेरिल मिचेल ने व्हाइड डाल दी। उन्होंने ओवर की शुरुआत ही व्हाइड के साथ की थी।  

NOV 17, 2021 22:40 IST

चौका जड़ने के बाद आउट हुए अय्यर, जीत के लिए चाहिए 4 गेंद में 5 रन

वेंकटेश अय्यर पहली गेंद पर चौका जड़ने के बाद दूसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में लपके गए। उन्होंने 2 गेंद में 4 रन बनाए। 

NOV 17, 2021 22:38 IST

जीत के लिए 6 गेंद में 10 रन की दरकार, गेंदबाजी पर डेरिल मिचेल

टिम साउदी ने डेरिल मिचेल को आखिरी ओवर में 10 रन का बचाव करने का मौका दिया है। 

NOV 17, 2021 22:36 IST

भारत ने गंवाया चौथा विकेट, साउदी ने किया अय्यर का शिकार

पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर टिम साउदी ने श्रेयस अय्यर का शिकार करके उन्हें पवेलियन वापस भेज दिया। अहम ओवर में साउदी ने 6 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया। ऋषभ पंत 13 और वेंकटेश अय्यर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 6 गेंद में 10 रन बनाने हैं। 

NOV 17, 2021 22:32 IST

19वां ओवर फेंकने आए टिम साउदी

अहम मौके पर कीवी कप्तान टिम साउदी ने खुद मोर्चा संभाला और गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालने आए हैं। जीत के लिए 12 गेंद में 16 रन न्यूजीलैंड को बचाने हैं। 

NOV 17, 2021 22:30 IST

जीत के लिए भारत को चाहिए 12 गेंद में 16 रन

लॉकी फर्ग्युसन ने आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के सामने केवल 5 रन खर्च किए। जीत के लिए भारत को 12 गेंद में 16 रन बनाने हैं। 18 ओवर में स्कोर 3 वि्केट पर 149 रन हो गया है। श्रेयस 4 गेंद में 1 और ऋषभ पंत 14 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 22:26 IST

टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, सूर्यकुमार बने बोल्ट का शिकार

15वें ओवर में सूर्यकुमार का कैच छोड़ने वाले ट्रेंट बोल्ट ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार को बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया। बोल्ट ने 40 गेंद में 62 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्क जड़े। जीत के लिए अभी भारत को 20 गेंद में 21 रन बनाने हैं। श्रेयस अय्यर 0 और ऋषभ पंत 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 22:20 IST

16 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 142 रन, जीत के लिए 24 गेंद में 23 रन की दरकार

भारतीय टीम को पहले टी20 में जीत के लिए 24 गेंद में 23 रन और बनाने हैं। 16 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर भारत ने 142 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार 62 (39) और ऋषभ पंत 7 गेंद में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 22:18 IST

बोल्ट ने दिया सूर्यकुमार का जीवनदान

पारी के 16वें ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने फाइन लेग पर सूर्यकुमार का कैच छोड़ दिया। यह जीवनदान कीवी टीम को भारी पड़ सकता है। जब ये वाकया हुआ तब सूर्यकुमार 53 रन बनाकर खेल रहे थे। 

NOV 17, 2021 22:13 IST

जीत के लिए भारत को बनाने हैं 30 गेंद में 38 रन

15 ओवर में भारत ने 2 विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद में 38 रन भारत को और बनाने हैं। सूर्यकुमार यादव 36 गेंद में 53 और ऋषभ पंत 4 गेंद में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 22:11 IST

सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ पूरा किया अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन के खिलाफ छक्का जड़कर अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा अर्धशतक 34 गेंद में पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। 

NOV 17, 2021 22:09 IST

14 ओवर में भारत ने बनाए 2 विकेट पर 115 रन

भारत ने 14 ओवर में 2 विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार 33 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए टीम इंडिया को 36 गेंद में 50 रन बनाने हैं। 

NOV 17, 2021 22:08 IST

बल्लेबाजी के लिए उतरे पंत, अर्धशतक के करीब सूर्यकुमार

भारतीय टीम ने पिच पर लेफ्ट-राइट हैंड कॉम्बिनेशन को बनाए रखने के लिए श्रेयस अय्यर से पहले ऋषभ पंत सूर्यकुमार यादव का साथ देने मैदान पर उतरे हैं। 

NOV 17, 2021 22:07 IST

अर्धशतक से चूके रोहित शर्मा, भारत ने गंवाया दूसरा विकेट

भारतीय टीम के पूर्वकालिक टी20 कप्तान बनने के बाद पहले मैच में हिटमैन रोहित शर्मा अर्धशतक जड़ने से चूक गए। रोहित 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ट का शिकार बने। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 36 गेंद का सामना किया और 48 रन की पारी खेलीा। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े। 

NOV 17, 2021 22:03 IST

भारत को जीत के लिए 56 रन की दरकार

भारत ने 13 ओवर में 1 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 48 और सूर्यकुमार यादव 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 22:00 IST

12 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 104 रन, जीत के लिए 48 गेंद में 61 रन की दरकार

भारतीय टीम ने 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 37 (26) और रोहित शर्मा 46 (32) रन बनाकर खेल रहे हैं। 38 गेंद में रोहित और यादव के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई। 

NOV 17, 2021 21:58 IST

100 रन के पार टीम इंडिया, जीत से 65 रन दूर

सूर्यकुमार ने एस्टल की गेंद पर चौका जड़ा और भारत को 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर 100 रन के पार पहुंचा दिया।

NOV 17, 2021 21:54 IST

11 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 1 विकेट पर 98 रन, अर्धशतक के करीब पहुंचे रोहित शर्मा

भारत ने 11 ओवर में 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 89 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 24(21) और रोहित शर्मा 31 गेंद में 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित अपने अर्धशतक से 5 रन दूर हैं। भारत को जीत के लिए 54 गेंद में  76 रन बनाने हैं। 

NOV 17, 2021 21:51 IST

फिर चला हिटमैन का बल्ला!

NOV 17, 2021 21:50 IST

10 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट 85 रन

10 ओवर में भारत ने 1 विकेट पर 85 बना लिए हैं। रोहित 28 गेंद में 43 रन और सूर्यकुमार यादव 18 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
 

NOV 17, 2021 21:46 IST

9 ओवर में भारत ने 1 विकेट पर बनाए 79 रन

भारत ने 9 ओवर में 1 विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 42 (27) और सूर्यकुमार यादव 18 (13) बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 21:43 IST

8 ओवर में भारत का स्कोर 1 विकेट पर 67 रन

टीम इंडिया ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। रोहित 39 (24) और 9(10) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 21:37 IST

सूर्यकुमार के खिलाफ न्यूजीलैंड ने लिया डीआरएस

पारी के आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर सेंटनर की गेंद को स्वीप करने की सूर्यकुमार यादव ने कोशिश की और शॉट खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद न्यूजीलैंड ने डीआरएस का इस्तेमाल किया जो उनके खिलाफ गया। 

NOV 17, 2021 21:35 IST

एस्टल के हाथों में थमाई साउदी ने गेंद, 7 ओवर में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 63 रन

पॉवरप्ले के खत्म होने के बाद 7वें ओवर में लेग स्पिनर टॉस एस्टल के हाथों में गेंद थमाई। एश्टल की पहली गेंद पर एक्सट्रा कवर की दिशा में शानदार चौके के साथ ओवर की शुरुआत की। इस ओवर में कुल 7 रन दोनों बल्लेबाजों ने जोड़े। 7 ओवर में भारत ने 1 विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा  38 (22) और सूर्यकुमार 6(6) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 21:31 IST

पॉवर-प्ले में भारत ने बनाए 1 विकेट पर 56 रन

टीम इंडिया ने 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पॉवरप्ले में 1 विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 18 गेंद में 32 और सूर्यकुमार यादव 4 गेंद में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 21:29 IST

केएल राहुल बने सेंटनर का शिकार

पारी के छठे ओवर की पहली ही गेंद पर अपना पहला ओवर फेंकने आए मिचेल सेंटरन की शॉर्ट पिच गेंद पर केएल राहुल ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो उस गेंद पर बाउंड्री के पार पहुंचाने में नाकाम रहे। लेकिन डीप स्कवैर लेग पर खड़े चैपमैन ने उसे लपक लिया। राहुल ने 14 गेंद पर 15 रन बनाए। 

NOV 17, 2021 21:26 IST

बोल्ट को दिए हिटमैन और राहुल ने बल्ले से झटके, 50 रन के पार पहुंचा भारत

रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पारी के पांचवें ओवर में की छह गेंदों में 6,1, 4, 4, 6, 0 रन जड़े। ओवर की शुरुआत राहुल ने छक्के के साथ की। लेकिन इसके बाद रोहित ने बोल्ट के खिलाफ हल्ला बोल दिया और अंतिम पांच गेंद पर 14 रन जड़ दिए। इस ओवर में बोल्ट ने 21 रन दिए। टीम इंडिया का स्कोर 4.5 ओवर में पचास रन के पार पहुंच गया। रोहित 17 में 31 और केएल राहुल 13 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 21:20 IST

राहुल ने छक्के के साथ की पांचवें ओवर की शुरुआत

केएल राहुल ने पारी के पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट की शॉर्ट गेंद को पुल करके छक्के के लिए भेज दिया। 

NOV 17, 2021 21:19 IST

4 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 29 रन

भारतीय टीम ने 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बगैर किसी नुकसान के 29 रन बना लिए है। फर्ग्यूसन के पहले ओवर में रोहित और राहुल केवल 4 रन जोड़ सके। रोहित 12 गेंद में 17 और राहुल 11 गेंद में 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 21:17 IST

लॉकी फर्यग्यूसन के हाथों में थमाई साउदी ने गेंद

पारी के चौथे ओवर में टिम साउदी ने चोट से उबरकर वापसी करने वाले लॉकी फर्ग्यूसन के हाथोें  में चौथे ओवर में गेंद थमाई है। 

NOV 17, 2021 21:15 IST

रोहित शर्मा ने साउदी पर साधा निशाना, जड़े लगातार दो चौके और एक छक्का

पारी के तीसरे ओवर में रोहित शर्मा ने टिम साउदी के दूसरे ओवर में दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो चौके जड़े। इसके बाद पारी की आखिरी गेंद को पुल करके छक्के के लिए भेज दिया। इस ओवर में 15 रन बटोरे और अपनी टीम को 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 24 रन तक पहुंचा दिया। रोहित 15(10) और राहुल 7(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 21:11 IST

165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, 2 ओवर में भारत ने बनाए 9 रन

भारत ने 2 ओवर में 9 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। ट्रेंट बोल्ट के फेके दूसरे ओवर में राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने केवल 2 रन जोड़े। केएल राहुल 7 और रोहित शर्मा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। बाएं हाथ के खिलाफ रोहित और राहुल दोनों का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है इसलिए दोनों ने संभलकर इस ओवर में बल्लेबाजी की। 

NOV 17, 2021 21:05 IST

पहले ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 7 रन

भारतीय टीम ने पारी के पहले ओवर में बगैर किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 6 और रोहित शर्मा 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 21:04 IST

बाल-बाल बचे केएल राहुल

पहले ओवर की तीसरी गेंद पर स्लिप के ऊपर से चौका मारने की कोशिश में केएल राहुल बाल बाल बचे। मार्टिन गप्टिल ने चौका जड़कर गेंद को लपकने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। 

NOV 17, 2021 21:02 IST

जीत के लिए 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया

पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए मिले 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी उतरी है। वहीं कीवी कप्तान टिम साउदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। 

NOV 17, 2021 20:50 IST

न्यूजीलैंड ने बनाए 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन

भारत के खिलाफ पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 164 रन बनाए। जीत के लिए भारतीय टीम को 165 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। 

NOV 17, 2021 20:48 IST

न्यूजीलैंड ने गंवाया छठा विकेट, रवींद्र की उड़ाई गिल्लियां

पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सिराज ने रचिन रवींद्र को बोल्ड करके अपनी टीम को पांचवीं सफलता दिलाई। रवींद्र केवल 7 रन बना सके। 

NOV 17, 2021 20:44 IST

चोटिल हुए मोहम्मद सिराज, हाथ से बह रहा है खून

पारी के आखिरी ओवर में रोहित शर्मा ने गेंद मोहम्मद सिराज के हाथों में थमाई लेकिन फॉलो थ्रू में गेंद को रोकने की कोशिश की और घायल हो गए। सिराज के हाथ से खून बह रहा था तो फीजियो और मेडिकल टीम की मदद लेनी पड़ी। 

NOV 17, 2021 20:42 IST

19 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 5 विकेट पर 157 रन

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। मिचेल सेंटनर और रचिन रवींद्र 3-3 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 20:38 IST

भुवी ने किया सीफर्ट का शिकार, न्यूजीलैंड को लगा पांचवां झटका

भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर टिम सीफर्ट को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। सीफर्ट ने 12 रन बनाए। रचिन रवींद्र का साथ देने मिचेल सेंटनर उतरे हैं। 

NOV 17, 2021 20:35 IST

18 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 4 विकेट पर 152 रन

न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 152 रन बना लिए हैं। सीफर्ट 12 और रचिन रवींद्र 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। दीपक चाहर ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में 8 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया। 

NOV 17, 2021 20:32 IST

चाहर ने किया गप्टिल का शिकार, न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

महंगे साबित हुए पारी के 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने छक्का जड़वे की कोशिश की लेकिन बाउंड्री पर श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच लपर लिया। गप्टिल ने 42 गेंद में 70 रन बनाए। अपनी पारी में गप्टिल ने 4 चौके और 3 छक्के जड़े।

NOV 17, 2021 20:22 IST

16 ओवर में न्यूजीलैंड, 3 विकेट पर 130 रन

16 ओवर में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं। मार्टिन गप्चिल 37 गेंद में 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम सीफर्ट दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं। 

NOV 17, 2021 20:18 IST

15 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 3 विकेट पर पर 123 रन

कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं। गप्टिल 54 और सीफर्ट 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 20:15 IST

छक्के के साथ पूरा किया गप्टिल ने अर्धशतक

15वें ओवर की दूसरी गेंद पर माप्टिन गप्टिल ने शानदार छक्का मोहम्मद सिराज की गेंद पर जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के इस दौरान जड़े। 

s (3 x 4, 2 x 6)

NOV 17, 2021 20:12 IST

अश्विन ने किया ग्लेन फिलिप्स का शिकार, कीवी टीम ने गंवाया तीसरा विकेट

रविचंदन अश्विन ने पारी के 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर युवा बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को एलबीडब्लू कर दिया। फिलिप्स ने इस फैसले को चुनौती भी दी थी लेकिन अंपायर्स कॉल वजह से वो नाकाम रही। 14 ओवर में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 110 रन बना लििए हैं। गप्टिल 12 और सीफर्ट 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 20:07 IST

अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौटे चैपमैन

मार्क चैपमैन 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद पारी के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 50 गेंद में 63 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। 

NOV 17, 2021 20:05 IST

गप्टिल और चैपमैन के बीच पूरी हुई शतकीय साझेदारी

पारी की दूसरी ही गेंद पर डेरिल मिचेल के आउट होने के बाज मार्क चैपमैन और मार्टन गप्टिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे ओवर के लिए 74 गेंद में 100 रन की साझेदारी पूरी कर ली। 13 ओवर में कीवी टीम ने 1 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं। गप्टिल 42 और चैपमेन 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 20:02 IST

100 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर अपने स्कोर को 100 रन के पार पहुंचा दिया। 

NOV 17, 2021 20:00 IST

चैपमैन ने जड़ा शानदार अर्धशतक, 12 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 96 रन

मार्क चैपमैन ने न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए छक्के के साथ पारी के 12वें ओवर की पांचवीं गेंदपर अपना अर्धशतक पूरा किया। चैपमैन ने 45 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 12 ओवर में न्यूजीलैंड ने विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। चैपमैन 56 और गप्टिल 35(25) रन बनाकर खेल रहे हैं। अपने इस ओवर में अक्षर ने 15 रन लुटाए। 

NOV 17, 2021 19:55 IST

गप्टिल ने खोले अपने हाथ, सिराज को लिया निशान पर

सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 11वें ओवर में मोहम्मद सिराज को निशाने पर लिया और उनके ओवर में 16 रन जड़ दिए। सिराज ने 12 रन तो आखिरी तीन गेंद पर एक छक्के और चौके की मदद से लुटा दिए। गप्टिल 11 ओवर बाद 34 (24) और चैपमैन 43 (41) रन बनाकर खेल रहे हैं।  11 ओवर में स्कोर 1 विकेट पर 81 रन हो गया है। आखिरी 6 ओवर में कीवी बल्लेबाजों ने बगैर किसी नुकसान पर 55 रन जोड़े हैं। 

NOV 17, 2021 19:49 IST

कीवी टीम की सधी हुई शुरुआत, भारतीय गेंदबाजों ने नहीं बनाने दिए खुलकर रन

NOV 17, 2021 19:48 IST

10 ओवर में न्यूजीलैंड 1 विकेट पर 65 रन

न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 65 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन की जगह पर खेल रहे मार्क चैपमैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 (40) रन बनाए लिए हैं। वहीं गप्टिल 19 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 58 गेंद में 64 रन की साझेदारी हो गई है। 

NOV 17, 2021 19:42 IST

पचास रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 55 रन बना लिए हैं। 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर कीवी टीम का स्कोर 50 रन के पास पहुंचा। इस ओवर में अक्षर पटेल ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 7 रन दिए। मार्क चैपमैन 39 (34 और गप्टिल 14 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 19:38 IST

50 रन के करीब पहुंची कीवी टीम, बड़े स्कोर की तरफ बढे चैपमैन

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 7 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 48 रन बना लिए हैं। सातवें ओवर में अश्विन ने 7 रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर चैपमेन ने चौका जड़ दिया। चैपमैन 35 (31) और गप्टिल 11 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 19:34 IST

पॉवरप्ले में कीवी टीम ने बनाए 1 विकेट पर 41 रन, चैपमैन ने की चाहर का धुनाई

पॉवरप्वले के आखिरी ओवर में कीवी बल्लेबाजों खासकर मार्क चैपमैन ने दीपक चाहर को निशाने पर लेते हुए उनके ओवर में 2 चौके और 1 छक्के के साथ कुल 15 रन दिए।  6 ओवर में न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं। चैपमैन 30 (27) और गप्टिल 9 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 19:31 IST

खुलकर रन नहीं बना पा रहे हैं कीवी बल्लेबाज

कीवी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर रन नहीं बना पा रहे हैं। 5 ओवर में कीवी टीम ने धीमी शुरुआत के बाद 1 विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं। मार्टिन गप्टिल को अबतक ज्यादा मौका नहीं मिला है।

NOV 17, 2021 19:25 IST

गेंदबाजी करने आए रविचंद्रन अश्विन

टी20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाने के बाद रविचंद्रन अश्विन को कीवी टीम के खिलाफ भी मौका मिला है। पॉवरप्ले में ही कप्तान ने उनके हाथ में गेंद थमा दी है। 

NOV 17, 2021 19:24 IST

न्यूजीलैंड की धीमी शुरुआत, 4 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 20 रन

न्यूजीलैंड ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 20 रन बना लिए हैं। सिराज ने अपने पहले ओवर में 5 रन दिए। गप्टिल 3 और चैपमैन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 19:21 IST

गेंदबाजी करने आए मोहम्मद सिराज

कप्तान रोहित ने पारी के चौथे ओवर में गेंद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के हाथों में थमा दी। इस ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा चैपमैन को रन आउट करने से चूक गए। उस वक्त वो 13 रन बनाकर खेल रहे थे। 

NOV 17, 2021 19:19 IST

3 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 1 विकेट पर 15 रन, भुवी की कसी हुई गेंदबाजी जारी

भुवनेश्वर कुमार ने अपनी शानदार गेंदबाजी को जारी रखते हुए अपने दूसरे ओवर में केवल 4 रन दिए। 3 ओवर में कीवी टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए हैं। चैपमैन 13 और मार्टिन गप्टिल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। ओवर की तीसरी गेंद पर चैपमैन ने शानदार चौका जड़ा। उसके अलावा अन्य गेंदों पर वो कोई रन नहीं बना सके। 

NOV 17, 2021 19:14 IST

महंगे साबित हुए दीपक चाहर, पहले ओवर में लुटाए 10 रन

कीवी बल्लेबाजों ने खराब शुरुआत के बाद पारी के दूसरे ओवर में दीपक चाहर की गेंदों पर 10 रन जड़ दिए। 2 ओवर में कीवी टीम ने 1 विकेट खोकर 11 रन बना लिए हैं। चैपमेन ने ओवर की चौथी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में मैच का पहला चौका जड़ा। मार्टिन गप्टिल 1 और चैपमैन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

NOV 17, 2021 19:12 IST

उड़ गईं मिचेल की गिल्लियां!

NOV 17, 2021 19:09 IST

दीपक चाहर के हाथ में हिटमैन ने थमाई गेंद

टीम की पहले ओवर में अच्छी शुरुआत के बाद रोहित शर्मा मे दूसरे छोर से गेंदबाजी के लिए दीपक चाहर को लगाया है। 

NOV 17, 2021 19:08 IST

1 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 1/1 रन

भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम के लिए पारी की शानदार शुरुआत करते हुए पहले ओवर में 1 रन देकर एक विकेट हासिल किया। मार्टिन गप्टिल 1 और मार्क चैपमेन 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

NOV 17, 2021 19:06 IST

भारत को मिली पहली सफलता, भुवी ने उड़ाई डेरिल मिचेल की गिल्लियां

पारी की दूसरी ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने सलामी बल्लेबाज डेरिल मिचेल को बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया। अपनी पहली ही गेंद पर मिचेल बोल्ड हो गए। इस विकेट के साथ ही कीवी टीम का स्कोर 1 रन पर 1 विकेट हो गया है। मिचेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने मार्क चैपमैन उतरे हैं।  

NOV 17, 2021 19:02 IST

बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम, भारत के लिए भुवी ने की गेंदबाजी की शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने कीवी टीम की ओर से डेरिल मिचेल और मार्टिन गप्टिल की जोड़ी उतरी है। वहीं भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने भुवनेश्वर कुमार आए हैं। 

NOV 17, 2021 18:49 IST

वेंकटेश अय्यर को रोहित शर्मा ने दी डेब्यू कैप

वेंकटेश अय्यर को हिटमैन रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप दी। अय्यर के चेहरे पर डेब्यू कैप हासिल करने की खुशी साफ तौर पर दिख रही थी।
NOV 17, 2021 18:46 IST

पहले टी20 में ऐसी है भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार,  मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

NOV 17, 2021 18:43 IST

पहले टी20 में ऐसी है न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी (कप्तान), टॉड एस्टल, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

NOV 17, 2021 18:35 IST

6 बल्लेबाज, 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिनर्स के साथ उतरा भारत

भारतीय टीम मैच में 6 बल्लेबाज, तीन तेज गेंदबाज और 2 स्पिन गेंदबाजों के साथ मुकाबले में उतरे हैं। वेंकटेश अय्यर को बतौर फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर टीम में शामिल किया गया है। 

NOV 17, 2021 18:32 IST

IND vs NZ, 1st T20I LIVE: रोहित शर्मा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

NOV 17, 2021 18:30 IST

फिनिशर की होगी वेंकटेश अय्यर की भूमिका

आईपीएल 2021 में केकआर के लिए पारी की शुरुआत करने वाले वेंकटेश अय्यर को टीम में गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में मौका दिया गया है। इस नई चुनौती के लिए तैयार हैं।
NOV 17, 2021 18:23 IST

डेब्यू करेंगे वेंकटेश अय्यर, जयपुर में मिली मैच से पहले डेब्यू कैप

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश अय्यर अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्हें जयपुर में रविवार को डेब्यू कैप दी गई। 

NOV 17, 2021 18:17 IST

इस चमचमाती ट्रॉफी के लिए भिड़ रही हैं दोनों टीमें

NOV 17, 2021 18:16 IST

कोच राहुल द्रविड़ ने किया मैच से पहले पिच का मुआयना

NOV 17, 2021 18:12 IST

नए कप्तान रोहित शर्मा का जयपुर से रहा है अनोखा कनेक्शन

साल 2012 में रोहित शर्मा ने पहली बार मुंबई रणजी टीम की कमान संभाली थी। उसी मैदान पर 9 साल बाद वह भारत की टी20 टीम का फुल टाइम कप्तान बनने के बाद कमान संभालने जा रहे हैं।
NOV 17, 2021 18:06 IST

8 साल बाद जयपुर में हो रहा है अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

जयपुर में 8 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। यहां पर आईपीएल के मैच लगातार हुए हैं लेकिन 2013 के बाद कोई इंटरनेशनल मैच यहां नहीं खेला गया। 

NOV 17, 2021 17:56 IST

नई जर्सी के साथ खेलने उतरेगा भारत

NOV 17, 2021 17:45 IST

भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के तैयार है सवाई मानसिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

NOV 17, 2021 17:44 IST

भारतीय क्रिकेट में नए दौर की शुरुआत!

NOV 17, 2021 17:37 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड को मिली थी जीत

यूएई में आयोजित हुए टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 राउंड में न्यूजीलैंड ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत को मात दी थी। वो मैच लो स्कोरिंग रहा था और भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए थे। इस मैच में हार की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ हार के साथ शुरुआत करने वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से तकरीबन बाहर हो गई थी। 

NOV 17, 2021 17:35 IST

ऐसी रही है अबतक दोनों टीमों के बीच भिड़ंत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 क्रिकेट में ये 18वां मुकाबला है। इससे पहले खेले गए17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में न्यूजीलैंड का पलड़ा थोड़ा सा भारी रहा है। न्यूजीलैंड ने 9 मैचों में जीत का स्वाद जबकि भारतीय टीम को 8 मुकाबलों में जीत नसीब हुई।  

NOV 17, 2021 17:34 IST

दोनों टीमों में नहीं शामिल हैं सीनियर खिलाड़ी

तीन मैच की टी 20 सीरीज के लिए दोनों टीमों में से सीनियर खिलाड़ियों ने दूरी बना ली है। टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के महज 2 दिन बाद शुरू हो रही है। खिलाड़ियों ने मानसिक और शारीरिक थकान के मद्दे नजर किया है ये फैसला।

NOV 17, 2021 17:32 IST

भारतीय क्रिकेट के नए युग की आज हो रही है शुरुआत

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2021 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पहली बार मैदान में आज उतरने जा रही है। नए हेड कोच राहुल द्रविड़ और टी20 टीम के नए कप्तान राहुल द्रविड़ की कप्तानी में यह टीम इंडिया का पहला मैच है।