LIVE

India vs Australia 1st T20I: चहल-नटराजन के सामने पस्त हुए कंगारू, भारत ने 11 रन से जीता पहला टी20

India vs Australia 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को पहला टी20 मैच खेला गया। भारत ने यह मुकाबला 11 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Dec 4, 2020, 17:54 IST
Follow on Google News
India vs Australia 1st T20I: चहल-नटराजन के सामने पस्त हुए कंगारू, भारत ने 11 रन से जीता पहला टी20
Photo Credit: Twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया तीन 20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टकराए। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था। वहीं, भारतीय गेंदबाजों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया। स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज टी नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

DEC 04, 2020 17:54 IST

भारत ने 11 रन से जीता पहला टी20 मैच

 भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में हरा दिया है। मानुका ओवल मैदान पर खेले गए मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से शिकस्त दी। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 162 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में कंगारू टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 289 रन बनाकर 150 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन आरोन फिंच (35) ने बनाए। साथ ही डी आर्सी शॉर्ट (34), मोइजेज हेनरिक्स (30), स्टीव स्मिथ (12), मैथ्यू वेड (7) ग्लेन मैक्सवेल (7) और मिचेल स्टार्क ने एक रन बनाया। इनके अलावा सीन एबॉट (12*) और मिच स्वेपस (12*) नाबाद पवेलियन लौटे। भारत के लिए युजवेंद्र चहल और टी नटराजन ने तीन-तीन जबकि दीपक चाहर ने एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 161 रन बनाए थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (51) ने बनाए। उनके अलावा संजू सैसमन (23), हार्दिक पांड्या (16), विराट कोहली (9), मनीष पांडे (2) और शिखर धवन ने एक रन का योगदान दिया। वहीं, रवींद्र जडेजा 44 रन बनाकर नाबाद रहे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का मारा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मोइजेज हेनरिक्स ने तीन, मिचेल स्टार्क ने दो, मिच स्वेपसन और एडम जाम्पा ने एक-एक विकेट झटका।

DEC 04, 2020 17:54 IST

आखिरी 5 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 37 रन

आखिर 5 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 49 रन की जरूरत थी और टीम के पांच विकेट बाकी थे। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने अपने दबदबा कायम रखा और मेजबान टीम की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया। ऐसे में ऑस्ट्रेलियई टीम बमुश्किल सिर्फ 37 रन जोड़ पाई और 11 रन से मैच गंवा बैठी। कंगारू टीम ने इस दौरान मैथ्यू वेड (7), मोइजेज हेनरिक्स (30) और मिचेल स्टार्क के विकेट खोए।
 

DEC 04, 2020 17:08 IST

डी आर्सी शॉर्ट 34 रन बनाकर लौटे पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका डी आर्सी शॉर्ट के तौर पर लगा। पारी का आगाज करने आए शॉर्ट ने 38 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 3 चौके लगाए। उन्होंने तीन विकेट गिरने के बाद हेनरिक्स के साथ मोर्चा संभालाा। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 38 रन साझेदारी की। यह साझेदारी खतरनाक होती जा रही थी, लेकिन टी नटराजन ने शॉर्ट को आउट कर भारत को बड़ी राहत दी। शॉर्ट ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को कैच थमाया। उनका विकेट 113 के कुल स्कोर पर गिरा

DEC 04, 2020 16:55 IST

ऑस्ट्रेलिया ने 14वें ओवर में बनाया सैकड़ा

ऑस्ट्रेलिया ने अपना सैकड़ा पूरा कर लिया है। मेजबान टीम ने 13.3 ओवर में 100 रन बनाए। तीन विकेट खोने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रनों की रफ्तार थमने नहीं दे रहे हैं। डी आर्सी शॉर्ट (35*) और मोइजेज हेनरिक्स (11*) क्रीज पर हैं। 14 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 104/3 है।

DEC 04, 2020 16:47 IST

मैक्सवेल बने नटराजन का शिकार

भारत को तीसरी सफलता ग्लेन मैक्सवेल के तौर पर मिली। स्टीव स्मिथ के जाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे मैक्सवेल सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। वह 3 गेंदों में 2 रन ही बना पाए। उन्हें डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज टी नटराजन ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन भेजा। मैक्सवेल गेंद को पिच पर पड़ने के बाद समझ नहीं पाए और एलबीडबल्यू हो गए। मैक्सवेल, नटराजन के अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शिकार हैं।

DEC 04, 2020 16:37 IST

खामोश रहा स्टीव स्मिथ का बल्ला

वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आए स्टीव स्मिथ का बल्ला पहला टी20 में खामोश रहा। वह 9 गेंदों में केवल 12 रन ही बना सके। उन्होंने 1 छक्का जमाया। स्मिथ को युजवेंद्र चहल ने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। स्मिथ छक्का मारना की फिराक में थे, लेकिन डीप मिडविकेट पर खड़े संजू सैमसन ने दौड़ते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया। उनका विकेट 72 के कुल स्कोर पर गिरा। 

DEC 04, 2020 16:29 IST

अर्धशतक से चूके आरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट कप्तान आरोन फिंच के रूप में गिरा। फिंच ने टिककर बल्लेबाजी की, लेकिन वह अर्धशतक जमाने से चूक गए। उन्होंने 26 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। उन्हें रवींद्र जडेजा की जगह बतौर कंकशन सब्स्टीट्यूट मैदान पर उतरे युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। फिंच ने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर उठाकर शॉट खेला, लेकिन हार्दिक पांड्या ने दौड़ लगाकर डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। वह ऑस्ट्रेलिया के 56 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।
 

DEC 04, 2020 16:14 IST

पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया का पचासा

ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी की और पचास का आंकड़ा पार कर लिया। मेजबान ने इस दौरान कोई विकटे भी नहीं गंवाया। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 6 ओवर में 53 रन बना लिए हैं। डी आर्सी शॉर्ट (18*) और आरोन फिंच (33*) क्रीज पर हैं।
 

DEC 04, 2020 16:04 IST

ऑस्ट्रेलिया ने 3 ओवर में बनाए 26 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छी शुरुआत की है। सलामी बल्लेबाज आर्सी शॉर्ट और आरोन फिंच ने 3 ओवर में 26 रन बना लिए हैं। दोनों भारतीय गेंदबाजों को खुद पर हावी नहीं होने दे रहे हैं। शॉर्ट 14 और फिंच 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को 2 रन लेग बाइ के मिले।

DEC 04, 2020 15:50 IST

चाहर ने संभाली गेंदबाजी की कमान

भारत की ओर से गेंदबाजी की कमान तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने संभाली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने डी आर्सी शॉर्ट और आरोन फिंच आए हैं। चाहर ने पहले ओवर में 14 रन दिए। शॉर्ट ने 5 और फिंच ने 8 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को एक रन लेग बाइ का मिला।

DEC 04, 2020 15:42 IST

ऑस्ट्रेलिया को मिला 162 रन का लक्ष्य

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 162 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 161 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (51) ने बनाए। उनके अलावा संजू सैसमन (23), हार्दिक पांड्या (16), विराट कोहली (9), मनीष पांडे (2) और शिखर धवन ने एक रन का योगदान दिया। वहीं, रवींद्र जडेजा 44 रन बनाकर नाबाद रहे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी  पारी में 5 चौके और 1 छक्का मारा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मोइजेज हेनरिक्स ने तीन, मिचेल स्टार्क ने दो, मिच स्वेपसन और एडम जाम्पा ने एक-एक विकेट चटकाया।

DEC 04, 2020 15:30 IST

वॉशिंगटन सुंदर को स्टार्क ने किया आउट

भारत का सातवां विकेट वॉशिंगटन सुंदर के तौर पर गिरा। हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद क्रीज पर आए सुंदर ने 5 गेंदों में 7 रन बनाए। उन्होंने 1 चौका जमाया। उन्होंने सातवें विकेट के लिए रवींद्र जडेजा के साथ 38 रन जोड़े। लग रहा था कि दोनों आखिर तक टिके रहेंगे लेकिन सुंदर 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने स्टार्क ने एबॉट के हाथों कैच कराया। उनका विकेट 152 के कुल स्कोर  पर गिरा।

DEC 04, 2020 15:09 IST

महज 16 रन बनाकर आउट हुए हार्दिक

भारत को छठा झटका ऑलराउंडर हार्दिग पांड्या के रूप में लगा। वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाला पांड्या महज 16 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 15 गेंदों की अपनी पारी में 1 छक्का मारा। उन्होंने बड़े शॉट मारने की कोशिश, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। उन्हें हेनरिक्स ने लॉन्ग-ऑफ पर स्टीव स्मिथ के हाथों लपकवाया। उनका विकेट 17वें ओर की पांचवीं गेंद पर 114 के कुल स्कोर पर गिरा। 
 

DEC 04, 2020 14:59 IST

16 ओवर में भारत बने बनाए 104 

भारतीय टीम ने लड़खड़ाते हुए 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत 2 विकेट गंवाने के संभला था और फिर उसने 6 रनों के अंदर तीन विकेट गंवा दिए। हार्दिक पांड्या 7 और रवींद्र जडेजा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 104/5 है।

DEC 04, 2020 14:54 IST

राहुल को हेनरिक्स ने भेजा पवेलियन

भारत का पांचवां विकेट केएल राहुल के तौर पर गिरा। पारी की शुरुआत करने वाले राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। उन्हें मोइजेज हेनरिक्स ने 14वें ओवर की  पांचवीं गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। वह गेंदों को उठाकर बाउंड्री के पार पहुंचाना चाहते थे, मगर लॉन्ग-ऑन पर सीन एबॉट ने कैच पकड़ लिया। उन्होंने 92 के कुल स्कोर पर अपना विकेट गंवाया।
 

DEC 04, 2020 14:46 IST

नहीं चला मनीष पांडे का बल्ला

संजू सैसमन के जाने के बाद क्रीज पर आए मनीष पांडे टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सके। उन्होंने 8 गेंदों में 2 रन बनाकर अपना विकेट खो दिया। वह 13वें ओवर की चौथी गेंद पर स्पिनर एडम जाम्पा का शिकार बने। वह छक्का मारने के प्रयास में शॉर्ट थर्ड मैन पर जोश हेजलवुड के हाथों लपके गए।
 

DEC 04, 2020 14:41 IST

सैमसन बने हेनरिक्स का शिकार

भारत को तीसरा झटका संजू सैसमन के रूप में लगा। सैमसन ने 15 गेंदों में 23 रन की पारी खेली। उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का जड़ा। सैमसन अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे थे लेकिन 12वें ओवर की पहली गेंद पर मोइजेज हेनरिक्स ने उन्हें चलता किया। उन्होंने बड़ा शॉट जमाने के चक्कर में  मिच स्वेपसन को कैच थमा दिया। उनका विकेट 90 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्होंने केएल राहुल के तीसरे विकेट के लिए 38 रन की पार्टनरशिप की।
 

DEC 04, 2020 14:31 IST

विराट कोहली ने जमाया अर्धशतक 

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अर्धशतक जमा दिया है। उन्होंने 37 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। उन्होंने इस दौरान 5 चौके और 1 छक्का लगाया।। राहुल के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 12वां अर्धशतक है। 

DEC 04, 2020 14:28 IST

10 ओवर में भारत का स्कोर 75

केएल राहुल (48*) और संजू सैमसन (15*) क्रीज पर हैं। दोनों ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना कर रहे हैं। राहुल और सैसमन के बीच 25 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। 10 ओवर के बाद बारत का स्कोर 75/2 है।

DEC 04, 2020 14:19 IST

विराट कोहली जल्द पवेलियन लौटे

भारत का दूसरा विकेट कप्तान विराट कोहली के तौर पर गिरा। धवन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए कोहली जल्द पवेलियन लौटे गए। उन्होंने 9 गेंदों में 1 चौके के जरिए 9 रन बनाए। उन्हें स्पिनर मिच स्वेपसन ने 7वें ओवर की चौथी गेंद पर कॉट एंड बोल्ड किया। भारतीय कप्तान सामने की दिशा में शॉट मारना चाहते थे, मगर स्वेपसन को ही कैच थमा बैठे। उनका विकेट 48 के कुल स्कोर पर गिरा। 

DEC 04, 2020 14:13 IST

पावरप्ले में भारत का स्कोर 42

भारत ने पावरप्ले में जल्दबाजी ने दिखाई। शुरू में बल्लेबाजों ने थोड़ा धैर्य रखा लेकिन फिर रफ्तार  पकड़ ली। विराट कोहली (8*) की तुलना में केएल राहुल (31*) ज्यादा आक्रामक रुख अपना रहे हैं। शुरुआती 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/1 है।

DEC 04, 2020 14:08 IST

भारत ने 5 ओवर में बनाए 30 रन

भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। भारत ने 5 ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ 30 रन जुटाए और एक विकेट खो दिया। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 20 और कप्तान विराट कोहली 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

DEC 04, 2020 13:57 IST

सस्ते में आउट हुए शिखर धवन

भारत को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा। सलामी बल्लेबाज धवन सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 6 गेंदें खेलकर महज 1 रन बनााया। उन्हें मिचेल स्टार्क ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन भेजा। वह गेंद को पिच पर पड़ने के बाद भांप नहीं पाए और बोल्ड हो गए। धवन ने राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 11 रन की साझेदारी की।

DEC 04, 2020 13:47 IST

पारी का आगाज करने आए राहुल और धवन

भारत की तरफ से पारी का आगाज करने केएल राहुल और शिखर धवन आए हैं। वनडे सीरीज में राहुल पांच नंबर पर खेले थे लेकिन उन्हें टी20 में बतौर सलामी बल्लेबाज उतारा गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने गेंदबाज की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। 

DEC 04, 2020 13:47 IST

भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चहर, टी.नटराजन और मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डी आर्सी शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ,  मोइजेज हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मिचेल स्टार्क, मिच स्वेपसन, एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड।
 

DEC 04, 2020 13:36 IST

नटराजन को मिला टी20 डेब्यू का मौका 

वनडे डेब्यू कर चुके तेज गेंदबाज टी नटराजन को अब टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने का मौका दिया गया है। 29 वर्षीय नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में प्रभावी प्रदर्शन किया था और दो अहम विकेट चटकाए थे। नटराजन खतरनाक और सटीक यॉर्कर डालने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने इस हुनर की वजह से आईपीएल 2020 में जमकर वाहवाही बटोरी थी, जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना गया। 

DEC 04, 2020 13:03 IST

भारतीय टीम का पलड़ा भारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 11 ने अपने नाम किए जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 मुकाबले जीते। इसके अलावा एक मैच रद्द हो गया और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 5 में भारत और 3 में ऑस्ट्रेलिया विजयी हुआ है जबकि 1 मैच रद्द हो गया। 

DEC 04, 2020 13:03 IST

मैच में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड

मैच में शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह रिकॉर्ड बनाने के करीब है। दरअसल, धवन 29 की पारी खेलते हैं तो वह एमएस धोनी (1617) को पीछे छोड़कर टी20 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल धवन (1588) पांचवें नंबर पर हैं। वहीं, बुमराह (209) दो विकेट झटकते ही युजवेंद्र चहल (210) को पछाड़ देंगे और टी 20 में भारत के चौथे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।