IND vs NZ 1st T20 Highlights: बारिश के कारण वेलिंगटन में भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच हुआ रद्द
भारत और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आगाज होना था लेकिन मौसम विलेन बन गया। पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया।
भारत और न्यूजीलौंड के बीच शुक्रवार को होने वाला तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होना था लेकिन टॉस ही नहीं हो पाया है। बता दें कि टी20 विश्व कप 2022 के बाद रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में टीम इंडिया की कमान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास है। हार्दिक ने इसी साल जून में आयरलैंड दौरे पर भी कप्तानी की थी। वहीं, न्यूजीलैंड की बागडोर अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन के हाथों में है। अब दूसरा टी20 रविवार को माउंट मोंगानुई में खेला जाएगा।
India vs New Zealand 1st T20 Live Score Streaming
दोनों टीमों में बराबरी की टक्कर: भारत और न्यूजीलैंड की आपस में 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भिड़ंत हुई है। आंकड़ों में दोनों टीमों में बराबरी की टक्कर है। भारत और न्यूजीलैंड ने 9-9 मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारत ने न्यूजीलैंड में आखिरी टी20 सीरीज साल 2020 में खेली थी और 5-0 से कीवी टीम को सूपड़ा कर दिया था। भारत और न्यूजीलैंड के दरम्यान सबसे छोटे फॉर्मेट की अंतिम श्रृंखला 2021 में हुई थी। भारतीय टीम ने तब अपने घर में न्यूजीलैंड को 3-0 से धूल चटाई थी। भारत ने इस बार न्यूजीलैंड में दूसरे दर्जे की टीम भेजी है लेकिन इसके बावजूद कई सदस्यों के पास ठीक-ठाक अंतरराष्ट्रीय अनुभव है।
अगले मैच में क्या हैं मौसम के आसार?
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मुकाबले में मौसम कैसा रहेगा, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें- जानिए भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 के मौसम का हाल
कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच?
टीम इंडिया और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच बे ओवल मैदान पर खेला जाना है।
दूसरा टी20 मैच कब?
पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ने के बाद अब दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 20 नवंंबर को खेला जाएगा।
बारिश की भेंट चढ़ा पहला टी20
भारत और न्यूजीलैंड का पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। वेलिंगटन में लगातार बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो सका।
UPDATE from Wellington
— BCCI (@BCCI) November 18, 2022
Both captains shake hands as the first #NZvIND T20I is called off due to persistent rain.#TeamIndia pic.twitter.com/MxqEvzw3OD
दूसरी दर्जे की टीम पर साउदी ने क्या कहा?
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा है कि क्वालिटी टीम (भारत) के खिलाफ हमारे पास एक और अवसर है। हमारे खिलाड़ियों को सेमीफाइनल से बाहर होने की दुख से उबरने की जरूरत है। हम तेजी से बदलाव के अभ्यस्त हैं। यह एक अच्छी भारतीय टीम है। उनके पास काफी प्रतिभा है। हमने सभी को आईपीएल में प्रदर्शन करते देखा है।
क्या पहला टी20 हो सकता है रद्द?
लगतार बारिश की वजह से भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन मैच पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 16 मिटन पर खेल शुरू नहीं हो सका तो मैच रद्द घोषित किया जा सकता है।
कीवी खिलाड़ियों दिए ऑटोग्राफ
वेलिंगनट में भले ही बारिश थमन के नाम ना ले रही हो लेकिन क्रिकेट फैंस स्टेडियम में डटे हुए हैं। कई फैंस ने मौके का फायदा उठाते हुए कीवी क्रिकेटर्स से ऑटोग्राफ लिए।
Heavy rain still lingering around @skystadium. Our ANZ Flag Bearers still finding time for some and ✍️ #NZvIND #CricketNation pic.twitter.com/HbOUXGeUpZ
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 18, 2022
खिालड़ियों ने लिया फुटवॉली का आनंद
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बारिश के थमने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने फुटवॉली खेल का आनंद उठाकर समय गुजार रहे हैं।
#TeamIndia and New Zealand team enjoy a game of footvolley as we wait for the rain to let up.#NZvIND pic.twitter.com/8yjyJ3fTGJ
— BCCI (@BCCI) November 18, 2022
फुटबॉल नहीं खेलेंगे वॉशिंगटन
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने कहा कि एक बार मैच से पहले फुटबॉल खेलते हुए मेरा टखना टूट गया था। ऐसे में अब मैं कभी फुटबॉल नहीं खेलूंगा। वार्मअप के लिए फुटबॉल के अलावा और भी कई चीजे हैं। मैं जॉगिंग, स्ट्रेचिंग आदि कर सकता हूं। मैंने एनसीए में काफी समय बिताया है। चोटिल होने से पहले लंकाशायर में मेरा वक्त अद्भुत गुजरा। मैंने मेरे शरीर पर बहुत काम किया, खासकर मेरे कंधे पर। न्यूजीलैंड मेरे पसंदीदा देशों में से एक है। यहां का मौसम और लोग वास्तव में शानदार हैं। हम जब से यहां आए हैं, हमने रेस्टोरेंट और शॉप में काफी समय बिताया।
ऋषभ पंत पर होगी निगाहें
पहले मैच में इशान किशन और शुभमन गिल पारी का आगाज कर सकते हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट शीर्ष क्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी एक और मौका दे सकता है। पंत अब तक टी20 फॉर्मेट में कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाए हैं।
क्या शुभमन गिल करेंगे डेब्यू?
चार साल पहले न्यूजीलैंड में हुए अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले गिल को टी20 फॉर्मेट में डेब्यू करने की उम्मीद है। गिल ने कहा कि मैं यहां अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए आया था। 2019 में यहां वनडे डेब्यू किया। न्यूजीलैंड के वापस आकर अच्छा लगा रहा। निश्चित रूप से मेरे पास न्यूजीलैंड में अच्छी यादें हैं। जब भी मुझे पता चलता है कि मैं न्यूजीलैंड जा रहा हूं तो चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है।
चौकों के पचासे के नजदीक नीशम
ऑलराउंडर जिमी नीशम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 चौकों तक पहुंचने के के नजदीक हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए केवल एक चौके की जरूरत है।
बारिश ने फिर डाला खलल
वेलिंगटन में बारिश ने एक बार फिर खलल डाल दिया है। कुछ देर के लिए राहत मिली थी मगर दोबारा से बूंदाबांदी शुरू हो गई।
Toss at Sky Stadium, Wellington has been delayed due to persistent rains.
— BCCI (@BCCI) November 18, 2022
Stay tuned for further updates.#NZvIND pic.twitter.com/e2QJYdAnRN
सीरीज से पहले क्या बोले मिल्ने?
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने सीरीज के आगाज से पहले कहा कि अच्छा लग रहा है। मैं ट्राई-सीरीज के बाद से खेला हूं। नेट्स में कुछ ओवर फेंक रहा हूं। उम्मीद है कि मुझे भारत के खिलाफ कुछ मैच खेलने का मौका मिलेगा।
बारिश रुकी, कवर्स बरकरार
वेलिंगटन में फिलहाल बारिश रुक गई है। हालांकि, मैदान पर अभी कवर्स बरकरार हैं।
Heavy rain around Wellington means the covers are on and the toss is delayed until further notice ️ #NZvIND #CricketNation pic.twitter.com/Oogx4xE0V7
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 18, 2022
बारिश के कारण टॉस में देरी
बारिश के कारण पहले टी20 मैच का टॉस समय पर नहीं हो पाएगा। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि बारिश कुछ देर रुक जाएगी, जिसके बाद स्थिती का जायदा लेकर मैच शुरू किया जाएगा। मैच में देरी के चलते खिलाड़ियों ने फुटबॉल वॉलीबॉल का लुत्फ उठाया।
Football volleyball while we wait for the rain to pass ⚽️#NZvIND #CricketNation pic.twitter.com/dTU5Z2NbqH
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 18, 2022
पहले मैच के लिए तैयार टीम इंडिया
हार्दिक पांड्या की गुवाई वाली भारती टीम पहले टी20 मैच में कीवियों से भिड़ने के लिए तैयार है। टी20 विश्व कप के बाद आज कई युवा खिलाड़ी एक साथ मैदान पर उतरेंगे।
Preps ✅
— BCCI (@BCCI) November 18, 2022
Time to hit the ground running #TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/2Z6te21HpK
क्या उमरान को फिर मिलेगा अवसर?
भारत को एक ऐसे बॉलर की तलाश है जो तूफानी गति से गेंदबाजी कर सके। ऐसे में टीम के पास दांव खेलने के लिए उमरान मलिक मौजूद हैं। आयरलैंड-इंग्लैंड के अपने पहले दौरे पर उमरान को काफी सफलता नहीं मिली लेकिन फैंस की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि क्या तेज गेंदबाज को एक और अवसर मिलेगा।
एक हजारी बनने के करीब पंत
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक हजारी बनने के लिए सिर्फ 30 रन की आवश्यकता है। वहीं, पंत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने के लिए 67 रन की दरकार है।
भारतीय खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
टी20 विश्व कप 2022 में सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद टीम इंडिया नए तेवर और नए कलेवर के साथ उतरने की तैयारी में है। भारतीय खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज ओपनर से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहाया।
TICK..TICK..BOOM
— BCCI (@BCCI) November 17, 2022
All charged up for the #NZvIND T20I series opener#TeamIndia pic.twitter.com/AsNSTeMqq8
कैसी होगी पिच और मौसम का हाल
वेलिंगटन की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। वेलिंगटन का स्टेडियम भी छोटा है, जिससे हाई स्कोरिंग मैच के अवसर बढ़ जाते हैं। वेलिंगटन के मौसम को देखते हुए शुरुआत में गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। यहां औसतन स्कोर 160 से ज्यादा का रहा है। वहीं, मौसम की बात करें तो पहले टी20 पर बारिश की मार पड़ सकती है। पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में बारिश के कारण मैच रद्द होने की संभावना तक जताई जा रही है।सुबह के समय 98 प्रतिशत बारिश की संभावना है जो शाम तक घटकर 60 प्रतिशत तक होगी।
कुलदीप-चहल को मिलेगा मौका?
टी20 में भारत की समस्याओं का एक बड़ा कारण अंगुली के स्पिनरों के जरिए बीच के ओवरों में विकेट चटकाने में असमर्थता है। न्यूजीलैंड के होने वाली श्रृंखला के साथ कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को एक बार फिर एक साथ गेंदबाजी करने का मौका मिल सकता है।
— BCCI (@BCCI) November 16, 2022
पांड्या-विलियमसन ने चलाया रिक्शा
हार्दिक पांड्या और केन विलियमसन ने टी20 सीरीज शुरू होने से स्काई स्टेडियम के नजदीक फोटोशूट करवाया। दोनों कप्तानों ने साथ में रिक्श में नजर आए और खूब मस्ती की।
Did anyone say Captains' photoshoot?
— BCCI (@BCCI) November 16, 2022
That's Some Entry! #TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/TL8KMq5aGs
न्यूजीलैंड का स्क्वाड
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फॉर्ग्युसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।
भारत का स्क्वाड
भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, इशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

