भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला जाने वाला पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। तीन टी20 मैचों की इस सीरीज के अब दूसरे मुकाबला का फैंस और टीम इंतजार कर रहे होंगे। आइए जानते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। यहां देखें आप कहां मैच का सीधा लाइव प्रसारण देख सकेंगे।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच टीवी पर कहां देख सकते हैं?
India vs New Zealand के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच का टीवी पर लाइव प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
India vs New Zealand के बीच दूसरे टी20 मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मुकाबला?
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 20 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा।
कहां खेला जाए भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच रविवार को न्यूजीलैंड में माउंट मोंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
भारत में कितने बजे देखा जा सकेगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20?
भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारत में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
क्या कहता है भारत-न्यूजीलैंड के वेन्यू माउंट मोंगानुई का मौसम?
पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने केे बाद फैंस में चिंता होगी कि दूसरा मुकाबले के वेन्यू पर मौसम का क्या हाल है। दूसरा मैच माउंट मोंगानुई में होना है और रविवार को मैच के दिन फिलहाल वहां भी बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। तापमान काफी ठंडा रहेगा।

