IND vs NZ 2nd T20I Highlights: सूर्यकुमार के शतकीय तूफान में उड़ी न्यूजीलैंड टीम, भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत
India vs New Zealand 2nd T20I Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में धमाकेदार जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव के बल्ले ने एक बार फिर आग उगली।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 65 रन से अपने नाम कर लिया। भारत ने सूर्यकुमार यादव (51 गेंदों में 111*) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर 192 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में मेजबान कीवी टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई। माउंट मॉनगनुई के बे ओवल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन कप्तान केन विलियमसन (61) ने बनाए। भारत की ओर से दीपक हुड्डा ने चार विकेट झटके। युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज ने दो-दो जबकि भुवनेश्वर कुमार और वॉशिंगटव सुंदर ने एक-एक शिकार किया। भारत ने इस जीत के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निराशाजनक आगाज किया। ओपनर फिन एलन (0) पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार के जाल में फंस गए। इसके बाद, डेवोन कॉनवे और केन विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। कॉनवे को नौवें ओवर में वॉशिगंटन सुंदर ने पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 22 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 25 रन बनाए। कॉनवे के जाने के बाद न्यूजीलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए।
विलियमसन दूसरे छोर पर कीवी खिलाड़ियों को पवेलियन लौटते हुए देख रहे। ग्लेन फिलिप्स (12), डैरिल मिचेल (10), जिमी नीशम (0) और मिचेल सैंटनर (2) का बल्ला नहीं चला। वहीं, विलियमसन सातवें खिलाड़ी के रूप में आउट हुए। उन्हें सिराज ने 18वें ओवर में बोल्ड किया। उन्होंने 52 गेंदों का सामना करने के बाद 4 चौकों और 2 छक्कों की बदौलद 61 रन बनाए। दीपक हुड्डा ने 19वें ओवर में ईश सोड़ी (1), टिम साउदी (0) और एडम मिल्ने (6) का शिकार किया और न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया।
ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। भारत ने ईशन किशन और ऋषभ पंत को बतौरन ओपनर उतारा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। हालांकि, पंत लय में नजर नहीं आए। वह 13 गेंदों में 6 रन ही बना सके। उन्होंने एक चौका लगाया। पंत छठे ओवर में लॉकी फॉर्ग्यूसन का शिकार बने। ईशान को 10वें ओवर में ईश सोढ़ी ने पवेलियन भेजा। ईशान ने 31 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली।
भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के तौर पर लगा। अय्यर ने 9 गेंदों में 13 रन बनाए।। अय्यर फॉर्ग्यूसन द्वारा डाले गए 13वें ओवर में हिट विकेट हो गए। यहां से सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 82 रन की पार्टनरशिप की, जिसमें सू्र्या का ज्यादा योगदान रहा। टिम साउदी ने आखिरी ओवर में हैट्रिक ली। उन्होंने तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या (13 गेंदों में 13 रन), चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा (0) और पांचवीं गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर (0) का शिकार किया। सूर्यकुमार ने 51 गेंदो में नाबाद 111 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 7 छक्का ठोके।
भारत की प्लेइंग 11: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 - केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, एडम मिलने और लॉकी फॉर्ग्यूसन।
भारतीय टीम ने जीता दूसरा टी20
भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 65 रन से रौंद डाला। 19वां ओवर करने आए दीपक हुड्डा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए और न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर ईश सोड़ी (1) को स्टंप आउट कराया और तीसरी गेंद पर टिम साउदी (0) को पंत के हाथों लपकवाया। वहीं, पांचवीं गेंद पर एडम मिल्ने (6) का शिकार किया।
18.5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 126/10, लेग बाई-1, वाइड-7 रन।
IND vs NZ LIVE: केन विलियमसन लौटे पवेलियन
न्यूजीलैंड को सातवां झटका केन विलियमसन के तौर पर लगा। विलियमसन ने 52 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की बदौलद 61 रन बनाए। उन्हें सिराज ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया।
India vs New Zealand Live Score: 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 125/7, वाइड-5 रन। एडम मिल्ने 6* और ईश सोढ़ 1* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: सेंटनर को सिराज ने किया आउट
न्यूजीलैंड का छठा विकेट मिचेल सेंटरन के तौर पर गिरा। सेंटनर 7 गेंदों में 2 रन ही बना सके। उन्हें सिराज ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कॉट एंड बोल्ड किया। सेंटनर लेग साइड में शॉट खेलना थे लेकिन गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर सिराज के हाथों में चली गई।
India vs New Zealand Live Score: 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 99/6, वाइड-5 रन। केन विलियमसन 44* और एडम मिल्ने 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: नीशम का नहीं खुला खाता
चहल ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 14वें ओवर में जिमी नीशम को अपने जाल में फंसाया। नीशम ने लॉन्ग ऑन पर ईशान को कैच थमाया। वह 3 गेंदें खेलने के बाद अपना खाता नहीं खोल सके।
India vs New Zealand Live Score: 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 91/5, वाइड-5 रन। केन विलियमसन 38* और मिचेल सेंटनर 1* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: डेरिल मिचेल ने गंवाया विकेट
न्यूजीलैंड को चौथा झटका डेरिल मिचेल के तौर पर लगा है। मिचेल 11 गेंदों में 10 रन बनाने के बाद 13वें ओवर में दीपक हुड्डा का शिकार बन गए। मिचेल लॉन्ग ऑन की दिशा में सिक्स मारना चाहते थे पर अय्यर ने दौड़कर शानदार कैच लपक लिया।
India vs New Zealand Live Score: 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 88/4, वाइड-5 रन। केन विलियमसन 36* और जिमी नीशम 0* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: दीपक हुड्डा ने दिए 6 रन
दीपक हुड्डा ने 11वें ओवर में 6 रन खर्च किए। उनके ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई। मिचेल ने चार और विलियमसन ने 2 रन बनाए।
India vs New Zealand Live Score: 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 77/3, वाइड-5 रन। केन विलियमसन 30* और डेरिल मिचेल 5* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: ग्लेन फिलिप्स हुए क्लीन बोल्ड
ग्लेन फिलिप्स ने 10वें ओवर में चहल के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपने आक्रमक तेवर दिखाए। वहीं, चहल ने तीसरी गेंद पर फिलिप्स को क्लीन बोल्डर कर हिसाब चुकता कर दिया। वह मिडिल स्टंप की लाइन में आई गेंद पर कड़ा प्रहार करना चाहते थे मगर जल्दी बल्ला चला बैठे। ऐसे में गेंद स्टंप में जा घुसी। उन्होंने 6 गेंदों में 12 रन बनाए।
India vs New Zealand Live Score: 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 71/3, वाइड-5 रन। केन विलियमसन 28* और डेरिल मिचेल 1* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: कॉनवे बने सुंदर का शिकार
भारत को दूसरी सफलता वॉशिगंटन सुंदर ने दिलाई है। उन्होंने नौवें ओवर की पहली गेदं पर डेवोन कॉनवे का शिकार किया। कॉनवे ने छक्का मारने की फिराक में डीप स्क्वाय लेग पर अर्शदीप सिंह को कैच थमा दिया। उन्होंने 22 गेंदों का सामना करने के बाद 3 चौकों के जरिए 25 रन की पारी खेली।
India vs New Zealand Live Score: 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 63/2, वाइड-5 रन। केन विलियमसन 27* और ग्लेन फिलिप्स 6* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: कीवी टीम का पचासा पूरा
न्यूजीलैंड का पचासा पूरा हो गया है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आठवें ओवर में 7 रन दिए। कॉनवे ने दौड़कर 5 और विलमयसन ने 2 रन जोड़े।
India vs New Zealand Live Score: 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 56/1, वाइड-5 रन। डेवोन कॉनवे 25* और केन विलियमसन 26* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: वॉशिंगटन सुंदर ने लुटाए 17
चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने सातवें ओवर में 17 रन लुटा दिए। विलियमसन ने 12 और कॉनवे ने 5 रन जुटाए। विलियमसन ने एक चौका और छक्का ठोका जबकि कॉनवे ने एक चौका जड़ा।
India vs New Zealand Live Score: 7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 49/1, वाइड-5 रन। डेवोन कॉनवे 20* और केन विलियमसन 24* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: पावर प्ले हुआ समाप्त
पावर प्ले समाप्त हो गया है, जिसमें भारत को पलड़ा थोड़ी भारी रहा। मोहम्मद सिराज ने छठे ओवर में 7 रन खर्च किए। कॉनवे ने पहली गेंद पर चौका जमाया।
India vs New Zealand Live Score: 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 32/1, वाइड-5 रन। डेवोन कॉनवे 15* और केन विलियमसन 12* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: कॉनवे ने खोले अपने हाथ
कॉनवे ने कुछ देर सब्र करने के बाद पांचवें ओवर में भुवनेश्वर के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने एक चौके समेत 6 रन बटोरे। कॉनवे ने चौथी गैंद पर बाउंड्री हासिल की।
India vs New Zealand Live Score: 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 25/1, वाइड-5 रन। डेवोन कॉनवे 9* और केन विलियमसन 11* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: मोहम्मद सिराज को मिली गेंद
कप्तान हार्दिक ने चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज को गेंद सौंपी। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और महज 3 रन दिए। कॉनवे ने तीसरी और आखिरी जबकि विलियमसन ने पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया।
India vs New Zealand Live Score: 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 16/1, वाइड-5 रन। डेवोन कॉनवे 3* और केन विलियमसन 8* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: भुवी का किफायती ओवर
भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन खर्च किए। विलियमसन ने चौथी और कॉनवे ने आखिरी गेंद पर सिंगल निकाला।
India vs New Zealand Live Score: 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 13/1, वाइड-5 रन। डेवोन कॉनवे 1* और केन विलियमसन 7* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: अर्शदीप के ओवर में 10 रन
अर्शदीप द्वारा डाले गए दूसरे ओवर में 10 रन चले गए। विलियमसन ने चौथी गेंद पर चौका और छठी गेंद पर सिंगल लिया। वहीं, न्यूजीलैंड को पांच रन वाइड के मिले।
India vs New Zealand Live Score: 2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 11/1, वाइड-5 रन। डेवोन कॉनवे 0* और केन विलियमसन 6* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड का निराशाजनक आगाज
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने निराशाजनक आगाज किया। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर की दूसरी गेदं पर ओपनर फिन एलन को पवेलियन भेजा दिया। एलन बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बल्ला का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में चली गई, जहां अर्शदीप सिंह ने कैच लपक लिया। एलन का खाता नहीं खुला।
India vs New Zealand Live Score: 1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1/1, डेवोन कॉनवे 0* और केन विलियमसन 1* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड को मिला 192 का लक्ष्य
भारत ने न्यूजीलैंड को 192 रन लक्ष्य दिया है। टिम साउदी ने आखिरी ओवर में 5 रन खर्च किए और हैट्रिक ली। साउदी ने तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या (13 गेंदों में 13 रन), चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा (0) और पांचवीं गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर (0) का शिकार किया। सूर्यकुमार यादव 51 गेंदो में 111 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
India vs New Zealand Live Score: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 191/6, लेग बाई-2, वाइड-9 रन।
IND vs NZ LIVE: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा दूसरा शतक
सूर्यकुमार यादव ने दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिया है। उन्होंने 49 गेंदों में सैकड़ा बनाया। फॉर्ग्यूसन ने 19वें ओवर में 22 रन दिए। यह सभी रन सूर्या ने बनाए। उन्होंने चार चौके और 1 सिक्स लगाया।
India vs New Zealand Live Score: 19 ओवर के बाद भरत का स्कोर 186/3, लेग बाई-2, वाइड-9 रन। सूर्यकुमार यादव 111* और हार्दिक पांड्या 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ LIVE: मिल्ने ने खर्च किए 18 रन
सूर्यकुमार यादव किसी को नहीं बख्श नहीं रहे हैं। उन्होंने 18वें ओवर में मिल्ने के खिलाफ दो दमदमार हवाई फायर किया। सूर्या ने दूसरी और पांचवीं गेंद पर सिक्स ठोका।
India vs New Zealand Live Score: 18 ओवर के बाद भरत का स्कोर 164/3, लेग बाई-2, वाइड-9 रन। सूर्यकुमार यादव 89* और हार्दिक पांड्या 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ LIVE: टिम साउदी की हुई कुटाई
तेज गेंदबाज टिम साउदी की कुटाई हुई है। उन्होंने 17वें ओवर में 17 रन लुटा डाले। सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर सिक्स जड़ा और अगली ही गेंद पर चौका जमा दिया। इसके बाद सूर्या ने चौथी गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से चौका मारा।
India vs New Zealand Live Score: 17 ओवर के बाद भरत का स्कोर 146/3, लेग बाई-2, वाइड-9 रन। सूर्यकुमार यादव 72* और हार्दिक पांड्या 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ LIVE: सूर्यकुमार ने ठोकी फिफ्टी
शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने एक और फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने 32 गेंदों में पचासा कंप्लीट किया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां अर्धशतक है। सूर्यकुमार इस समय आईसीसी की टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।
India vs New Zealand Live Score: 16 ओवर के बाद भरत का स्कोर 129/3, लेग बाई-2, वाइड-8 रन। सूर्यकुमार यादव 57* और हार्दिक पांड्या 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ LIVE: मिल्ने ने डाला किफायती ओवर
एडन मिल्ने ने 15वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन खर्च किए। हार्दिक ने पहली-आखिरी और सूर्यकुमार ने चौथी गेंद पर सिंगल निकाला।
India vs New Zealand Live Score: 15 ओवर के बाद भरत का स्कोर 119/3, लेग बाई-2, वाइड-8 रन। सूर्यकुमार यादव 49* और हार्दिक पांड्या 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ LIVE: ईश सोढ़ी का स्पैल हुआ समाप्त
स्पिनर ईश सोढ़ी का चार ओवर का स्पैल समाप्त हो गया है। उन्होंने इस दौरान 35 रन खर्च किए और एक विकेट चटकाए। सोढ़ी ने 14वें ओवर में 6 रन दिए। सूर्यकुमार ने तीसरी गेंद पर चौका हासिल किया।
India vs New Zealand Live Score: 14 ओवर के बाद भरत का स्कोर 116/3, लेग बाई-2, वाइड-8 रन। सूर्यकुमार यादव 48* और हार्दिक पांड्या 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ LIVE: श्रेयस अय्यर हुए हिट विकेट
भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है। अच्छी लय में नजर आ रहे अय्यर 13वें ओवर की चौथी गेंद पर हिट विकेट हो गए। वह फॉर्ग्यूसन के खिलाफ बैकफुट पर जाकर शॉट खेलना चाहते थे लिकन उनका पैर स्टंप में जा लगा। अय्यर ने 9 गेंदों में 13 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक सिक्स लगाया।
India vs New Zealand Live Score: 13 ओवर के बाद भरत का स्कोर 110/3, लेग बाई-2, वाइड-8 रन। सूर्यकुमार यादव 43* और हार्दिक पांड्या 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ LIVE: सोढ़ी पर पड़ा चौका-छक्का
ईश सोढ़ ने 12वें ओवर में 15 रन खर्च किए। सूर्यकुमार ने पहली गेंद पर चौका, दूसरी पर डबल जबकि तीसरी-छठी गेंद पर सिंगल लिया। वहीं, श्रेयस ने चौथी गेंद पर छक्का मारा और पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया।
India vs New Zealand Live Score: 12 ओवर के बाद भरत का स्कोर 97/2, लेग बाई-2, वाइड-8 रन। सूर्यकुमार यादव 32* और श्रेयस अय्यर 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ LIVE: सूर्यकुमार ने लगाया चौका
सूर्यकुमार ने 11वें ओवर में मिचले सेंटरन के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली गेंद पर बेहतरीन कट लगाया और चौका हासिल किया। प्वाइंट के फील्डिर ने डाइव लगाई पर गेंद पकड़ने में सफलता नहीं मिली।
India vs New Zealand Live Score: 11 ओवर के बाद भरत का स्कोर 82/2, लेग बाई-2, वाइड-8 रन। सूर्यकुमार यादव 24* और श्रेयस अय्यर 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ LIVE: ईशान किशन लौटे पवेलियन
ईश सोढ़ी ने न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 10वें ओवर में ओपनर ईशान किशन का शिकार किया। टिककर बल्लेबाजी कर रहे ईशान ने पहली गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में साउदी को कैच थमा दिया। उन्होंने 31 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली।
India vs New Zealand Live Score: 10 ओवर के बाद भरत का स्कोर 75/2, लेग बाई-2, वाइड-8 रन। सूर्यकुमार यादव 18* और श्रेयस अय्यर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ LIVE: सूर्यकुमार ने लगाया सिक्स
मिचेल सेंटर ने नौवें ओवर में 10 रन दिए। सूर्यकुमार एक छक्के समेत 8 रन बनाए। उन्होंने आखिरी गेंद पर जबरदस्त हवाई फायर किया। सूर्यकुमार ने फाइनलेग के ऊपर से छक्का मारा।
India vs New Zealand Live Score: 9 ओवर के बाद भरत का स्कोर 69/1, लेग बाई-2, वाइड-8 रन। ईशान किशन 36* और सूर्यकुमार यादव 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ LIVE: रिव्यू ने ईशान को बचाया
कप्तान केन विलियमसन ने आठवें ओवर में स्पिनर ईश सोढ़ी को गेंद सौंपी, जिसमें 8 रन गए। ईशान ने एक चौके समेत 5 रन बटोरे। ईशान को अंपायर ने पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था, जिसके बाद रिव्यू ने उन्हें बचाया। रिव्यू में दिखा कि गेंद ऑफ स्टंप से बाहर जा रही थी।
India vs New Zealand Live Score: 8 ओवर के बाद भरत का स्कोर 59/1, लेग बाई-2, वाइड-8 रन। ईशान किशन 34* और सूर्यकुमार यादव 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ LIVE: बारिश के बाद मैच हुआ शुरू
बारिश रुकने के बाद मैच शुरू हो चुका है। मैच जल्द शुरू हो गया है, जिसकी वजह से ओवर में कटौती नहीं की गई है। भारत ने सातवें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर केवल एक रन बनाया।
India vs New Zealand Live Score: 7 ओवर के बाद भरत का स्कोर 51/1, लेग बाई-2, वाइड-8 रन। ईशान किशन 29* और सूर्यकुमार यादव 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बारिश रुकी, कवर्स हटाए गए
बारिश रुक गई है और कवर्स हटा दिए गए हैं। खेल जल्द से जल्द शुरू हो सके इसलिए ग्राउंडस्टाफ कड़ी मेहनत कर रहा है।
IND vs NZ LIVE: ईशान ने फिर जड़ा चौका
मिल्ने ने पांचवें ओवर में 6 रन दिए, जिसमें से 5 रन ईशान ने जुटाए। उन्होंने तीसरी गेंद पर ड्राइव लगाया और चौका हासिल किया जबकि चौथी गेंद पर सिंगल लिया।
India vs New Zealand Live Score: 5 ओवर के बाद भरत का स्कोर 36/0, लेग बाई-2, वाइड-8 रन। ईशान किशन 20* और ऋषभ पंत 6* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: ईशान ने किया गवाई फायर
ईशान ने कुछ देर तक सब्र दिखाने के बाद चौथे ओवर में लॉकी फॉर्ग्यूसन के खिलाफ हवाई फायर किया। उन्होंने पहली गेंद पर फ्लिक शॉट खेला और डीप मिडिविकेट की दिशा में 6 रन बटोरे।
India vs New Zealand Live Score: 4 ओवर के बाद भरत का स्कोर 30/0, लेग बाई-2, वाइड-8 रन। ईशान किशन 15* और ऋषभ पंत 5* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: ईशान ने खोले अपने हाथ
साउदी ने अपने स्पैल के दूसरे ओवर में 7 रन दिए। ईशान ने पहली गेंद पर अपने हाथ खोलते हुए चौका जड़ा। उन्होंने दूसरी और पंत ने पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया।
India vs New Zealand Live Score: 3 ओवर के बाद भरत का स्कोर 21/0, लेग बाई-1, वाइड-8 रन। ईशान किशन 7* और ऋषभ पंत 5* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: मिल्ने को मिला दूसरा ओवर
तेज गेंदबाज एडम मिल्ने दूसरे ने ओवर में 8 रन दिए। वह लय में नजर नहीं आए और 7 रन वाइड दे डाले। ईशान ने दूसरी गेंद पर एकमात्र सिंगल निकाला।
India vs New Zealand Live Score: 2 ओवर के बाद भरत का स्कोर 12/0, वाइड-8 रन। ईशान किशन 2* और ऋषभ पंत 4* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: भारतीय पारी का हुआ आगाज
भारतीय पारी शुरू हो चुकी है। बतौर ओपनर ईशान किशन और ऋषभ पंत उतरे हैं। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी आक्रमण की कमान टिम साउदी ने संभाली और 6 रन खर्च किए, जिसमें वाइड भी शामिल है। ईशान ने चौथी गेंद पर सिंगल लिया जबकि पंत ने आखिरी गेंद पर चौका मारा।
India vs New Zealand Live Score: 1 ओवर के बाद भरत का स्कोर 6/0, वाइड-1 रन। ईशान किशन 1* और ऋषभ पंत 4* क्रीज पर हैं।
IND vs NZ LIVE: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज की ट्रॉफी
भारत और न्यूजीलैंड में से जो भी सीरीज अपने नाम करेगा, उसे यह ट्रॉफी दी जाएगी।
This is what the two teams are playing for.
— BCCI (@BCCI) November 20, 2022
Who do you reckon will take this home?#NZvIND pic.twitter.com/8l4gPPcVof
IND vs NZ LIVE: कप्तान हार्दिक पांड्या क्या बोले?
टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि पूरा 20 ओवर का मैच खेलना अपने आप में रोमांचक है। हमें अभी परिस्थितियों का आकलन करने और यह देखने की जरूरत है कि विकेट कैसा व्यवहार कर रहा है। अगर विकेट आपकी मदद नहीं करता है। आप शॉट खेलने की कोशिश में विकेट खो देते हैं और बारिश नहीं होती है तो आप मुश्किल स्थिति में घिर सकते हैं। हम स्थिति का आकलन करेंगे और अगर बारिश होती है तो हम फिर से आकलन करेंगे।
IND vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, भारत की बैटिंग
टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि मौसम को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है। पिच काफी समय तक कवर से ढकी रही है, जिसका असर पड़ सकता है। एडम मिल्ने वापस आए हैं। उसके लिए अच्छा अवसर है। इसके अलावा हम बदलाव नहीं किए।
कीवी खिलाड़ी कर रहे वॉर्मअप
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भारत के खिलाफ भिड़ंत से पहले वॉर्मअप कर रहे हैं। मौसम फिलहाल साफ नजर आ रहा है।
Warm-ups underway ⚽️ Watch the second #NZvIND T20 LIVE on @sparknzsport in NZ or @PrimeVideoIN in India and listen on @TodayFM_nz #CricketNation pic.twitter.com/vtsgVsGZNF
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 20, 2022
भारतीय टीम के खिलाड़ी दूसरे टी20 के लिए अभ्यास करते हुए
टिकट तो बिक गए, लेकिन बारिश...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच माउंट मॉनगनुई में खेला जाएगा। इस मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं, लेकिन बारिश के कारण मैच का हो पाना मुश्किल लग रहा है। बहरहाल, ताजा अपडेट मिली है कि माउंट मॉनगनुई में बारिश रुक गई है।
एमएस धोनी और केदार जाधव ने एकसाथ अच्छा समय बिताया
पिच रिपोर्ट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच माउंट मॉनगनुई में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है। यहां 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए, जिसमें पहली पारी का औसतन स्कोर 199 रन रहा है। अगर भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया तो हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है।
भारतीय टीम का स्वागत
माउंट मॉनगनुई में रोमांचक मैच की उम्मीद
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, एडम मिलने और लोकी फर्ग्यूसन।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
इशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
पिच से किसे मिलेगी मदद
पता हो कि माउंट मॉनगनुई की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए, जिसमें से पहली पारी का औसतन स्कोर 199 रन है। तेज गेंदबाजों की तुलना में यहां स्पिनर्स का ज्यादा दमखम देखने को मिला है। यहां पिछला टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया था।
हेड टू हेड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने इनमें से 11 जबकि न्यूजीलैंड ने 9 मैच जीते हैं। दो मैच के नतीजे नहीं निकले हैं।
बारिश का खतरा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच माउंट मॉनगनुई में खेला जाना है। इस मुकाबले पर भी बारिश का संकट मंडरा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टी20 बारिश के कारण रद्द हुआ था।

