England vs Bangladesh Highlights: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश को 8 विकेट से चटाई धूल
England vs Bangladesh (ENG vs BAN), T20 World Cup 2021: इंग्लैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है। इंग्लिश खिलाड़ियों ने बांग्लादेश की टीम को पूरे मैच में बैकफुट पर रखा।
England vs Bangladesh Highlights, T20 World Cup 2021: टी20 विश्व कप 2021 में बुधवार को सुपर-12 राउंड का आठवां मुकाबला खेला गया, जिसमें, इंग्लैंड और बांग्लादेश का आमना-सामना हुआ। इंग्लैंड ने इस मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत है। उसने पिछले मैच में वेस्टइंडीज को मात दी था। वहीं, बांग्लदेश की टीम की यह लगातार दूसरी हार है। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में हुए मुकाबले में बांग्लादेश ने 125 रन का टारगेट दिया था। जवाब में बांग्लादेश ने 14.1 ओवर में 2 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।
इंग्लैंड के लिए ओपनर जेसन रॉय ने शानदार बल्लेबाजी। उन्होंने 38 गेंदों 5 चौकों और 3 छक्कों के जरिए 61 रन बनाए। रॉय ने जोस बटलर (18) के साथ पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने डेविन मलान (25 गेंदों में नाबाद 28 रन) के संग दूसरे विकेट के लिए 73 रन की अहम साझेदारी की। हालांकि, रॉय टीम को जीत नहीं दिला पाए और 13वें ओर में आउट हो गए। उनके जाने के बाद मलान और जॉयनी बेयरस्टो (4 गेंदों में नाबाद 8) ने इंग्लैंड की जीत की नैय्या पार लगाई। बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम और नसुम अहमद ने एक-एक विकट झटका।
इससे पहले बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन जुटाए। बांग्लादेश की तरफ से अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (29) ने सर्वाधिक रन बनाए। उनके अलावा महमूदुल्लाह (16), नूरुल हसन (16)), महेदी हसन (11), लिटन दास (9), मोहम्मद नईम (5), अफिफ हुसैन (5), मुस्तफिजुर रहमान (0) और शाकिब अल हसन ने 4 रन का योगदान दिया। वहीं, नसुम अहमद 9 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 2 छक्के जड़े। इंग्लैंड के लिए टीमल मिल्स ने तीन जबकि लियाम लिविंगस्टोन और मोईन अली ने दो-दो विकेट चटकाए। क्रिस वोक्ट ने एक विकेट हासिल किया। बांग्लादेश का एक बल्लेबाज रन आउट होकर पेविलयन लौटा।
पिछले मैच में ऐसा रहा था दोनों टीमों का प्रदर्शन
इंग्लैंड ने अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के विरुद्ध दमदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज को 14.2 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ढेर कर दिया था। आदिल राशिद (दो रन देकर 4 विकेट) और मोईन अली (17 रन देकर 2 विकेट) ने विंडीज टीम को जल्द घुटने टेकने पर मजबूर किया। इसके बाद इंग्लैंड ने 8.2 में 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरी ओर, बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पिछला मैच 171 रन बनाने के बावजूद गंवा दिया। बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन और मोहम्मद सैफुद्दीन श्रीलंकाई बल्लेबाज चरिथ असलंका (नाबाद 80) और भानुका राजपक्षे (53) के सामने छाप नहीं छोड़ पाए थे।
आज के मैच इंग्लैंड-बांग्लादेश की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, टीमल मिल्स।
बांग्लादेश: महमूदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, नुरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद।
इंग्लैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत
इंग्लैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की है। इंग्लैंड ने 125 रन का लक्ष्य 14.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। डेविड मलान (28) और जॉनी बेयरस्टो (8) नाबाद पवेलिलियन लौटे।
जेसन रॉय को शोरिफुल ने भेजा पवेलियन
इंग्लैंड को दूसरा झटका जेसन रॉय के तौर पर लगा। वह अर्धशतक जमाने के बाद 13वें ओवर में शोरिफुल इस्लाम का शिकार बन गए। रॉय ने 38 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 61 रन पारी खेली। वह अपर कट लगाने के चक्कर में थर्ड मैन पर खड़े नसुम अहम को कैच दे बैठे। उनका विकेट 112 के कुल स्कोर पर गिरा।
ओपनर जेसन रॉय ने जड़ा अर्धशतक
सलामी बल्लेबाजी जेसन रॉय ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 33 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्के की मदद से अपना पचासा बनाया। उन्होंने 12वें ओवर में छक्का जड़कर पूरा किया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की दूसरी फिफ्टी है। 12 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 104/1 है। रॉय 54 और मलान 21 रन बनाकर टिके हैं।
Eng vs BAN Score: सैकड़े के करीब इंग्लैंड टीम
10 ओवर होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर 89/1 है। जेसन रॉय (44*) और डेविड मलान (17) टिककर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 51 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।
नसुम ने आठवें में लुटाए 12 रन
नसुम अहमद ने आठवें ओवर में 12 रन लुटाए। ंमलान ने दो चौकों समेत 10 रन बनाए और जेसन रॉय ने दो रन लिए। मलान 13 और रॉय रॉय 14 के निजी स्कोर पर हैं। 8 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम 75/1 पर पहुंच गई है।
इंग्लैंड ने पावरप्ले में बनाया पचासा
इंग्लैंड ने पावरप्ले में पचासा बना लिया है। 6 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन है। जेसन रॉय 23 और डेविड मलान 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
जोस बटलर बने नसुम का शिकार
बांग्लादेश को पहली सफलत जोस बटलर के रूप में मिली है। बटलर को नसुम ने 5वें के ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार बनाया। बटलर ने गेंद के उठाकर मारने के चक्कर में मोहम्मद नईम को कैच थमा दिया। उन्होंने पहले विकेट के लिए जेसन रॉय के साथ 39 रन की साझेदारी की।
इंग्लैंड ने तीन ओवर में बनाए 27 रन
इंग्लैंड ने तीन ओवर में 27 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय 15 और जोस बटलर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को 1 रन लेग बाई और वाइड का मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉय और बटलर
इंग्लैंड की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए जेसन रॉय और जोस बटलर आए हैं। वहीं, बांग्लादेशी गेंदबाजी आक्रमण की कमान शाकिब अल हसन ने संभाली। शाकिब ने पहले ओवर में 7 रन दिए। रॉय ने एक चौके समेत 6 रन जुटाए जबकि बटलर ने एक बनाया।
बांग्लादेश ने इंग्लैंड को दिया 125 रन का लक्ष्य
बांग्लादेश ने इंग्लैंड को जीत के लिए 125 रन का लक्ष्य दिया है। बांग्लादेशी टीम ने आखिरी दो ओवर में 22 रन जोड़े। बांग्लादेश को 19वें ओवर में 17 और 20वें ओवर में 5 रन मिले। टीम को पारी की आखिरी दो गेंदों पर नुरुल हसन (16) और मुस्तफिजुर रहमान (0) के विकेट खोए।
मेहदी हसन ने 12 गेंदों में 11 रन बनाए
मेहदी हसन 12 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मिल्स ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। हसन ने शॉर्ट फाइन लेग पर वोक्स को कैच दिया। 18 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 102/7 है।
सैकड़े के नजदीक बांग्लादेश की टीम
बांग्लादेश की टीम सैकड़े के नजदीक पहुंच गई है। 17 ओवर के खेल पूरा होने के बाद बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। नुरुल हसन और मेहदी हसन 11-11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
महमूदुल्लाह को लिविंगस्टोन ने किया आउट
बांग्लादेश का छठा विकेट कप्तान महमूदुल्लाह के तौर पर गिरा है। उन्होंने काफी धीमे बल्लेबाजी की और 24 गेंदों में 1 चौके के जरिए 19 रन ही बना पाए। महमूदुल्लाह को लिविंग्स्टोन ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। उन्होंने लॉग ऑफ की दिशा में छक्का जमाने की कोशिश में क्रिस वोक्ट को कैच थमाया। वह 83 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।
क्रिस जॉर्डन ने किफायती ओवर डाला
क्रिस जॉर्डन ने 14वां डाला, जो किफायती रहा। उन्होंने ओवर में महज 4 रन ही खर्च किए। महमूदुल्लाह 18 और नुरुल हसन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14 ओवर में बांग्लादेश का स्कोर 80/5 है।
अफिफ हुसैन का नहीं चला बल्ला
बांग्लादेश को पांचवां झटका अफिफ हुसैन के रूप में लगा है। मुश्फिकुर के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे अफिफ 6 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना सके। वह सिंगल रन चुराने की कोशिश में 13वें ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हो। उनका विकेट 73 के कुल स्कोर पर गिरा।
मुश्किल में बांग्लादेश की टीम
बांग्लादेश के चार विकेट गिरने के बाद महमूदुल्लाह और अफिफ हुसैन बल्लेबाजी कर रहे हैं। महमूदुल्लाह ने 12 और अफिफ ने एक रन बनाया है। 12 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 66/4 है।
मुश्फिकुर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे
अनुभवी बल्लेबाजी मुश्फिकुर रहीम 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 30 गेंदों की पारी में 3 चौके लगाए। मुश्फिकुर को लिविंगस्टो ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। वह रिवर्स स्वीप खेलने की फिराक में थे पर गेंद पैड पर जा लगी। उनका विकेट 62 के कुल स्कोर पर गिरा।
ENG vs BAN Score: बांग्लादेश का स्कोर 60/3
10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और बांग्लादेश का स्कोर 60/3 है। मुश्फिकुर रहीम ने 27 और महमूदुल्लाह ने 12 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 34 रन की साझेदारी हो चुकी है।
पचासे के करीब पहुंची बांग्लादेशी टीम
बांग्लादेशी टीम 9 ओवर के खेल होने के बाद पचासे के करीब पहुंच गई है। बांग्लादेश का स्कोर फिलहाल 49/3 है।
क्रिस जॉर्डन ने खर्च किए 12 रन
क्रिस जॉर्डन ने आठवें ओवर में 12 रन खर्च कर दिए। यह उनका पहला ओवर था। मुश्फिकुर 12 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। महमूदुल्लाह 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
महमूदुल्लाह-मुश्फिकुर पर बढ़ा दबाव
बांग्लादेश के तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद मुश्फिुकर और महमूदुल्ला बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के ऊपर बांग्लादेश की पारी को लड़खड़ाने से बचान के दबाव है। मुश्फिकुर ने 8 और महमूदुल्ला ने 2 रन बना लिए हैं। 7 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद बांग्लादेश का स्कोर 30/3 है।
शाकिब अल हसन ने सस्ते में गंवाया विकेट
बांग्लादेश का तीसरा विकेट शाकिब अल हसन के तौर पर गिरा। शाबिक ने 7 गेंदों में केवल चार बनाकर विकेट गंवा दिया। वह वोक्ट द्वारा डाले गए छठे ओवर की दूसरी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से खेलने के चक्कर में आदिल शरीद के हाथों लपके गए। 6 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 37/3 है।
5 ओवर बाद बांग्लादेश का स्कोर 24/2
बांग्लादेश ने 5 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद 24 रन बनाए हैं। पांचवा ओवर मोईन ने किया और 6 रन दिए। मुश्फिकुर ने 8 और शाकिब ने 2 रन के निजी स्कोर पर हैं। पांचव
वोक्स ने फिर शानदार ओवर फेंका
क्रिस वोक्स ने एक बार फिर शानदार ओवर फेंका। वोक्स ने चौथे ओवर में महज 3 तीन रन ही खर्च किए। मुश्फिकुर रहीम 3 और शाकिब अल हसन 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 4 ओवर के बाद बांग्लादेश का ्स्कोर 18/2 है।
लिटन-मोईन बने मोईन अली का शिकार
बांग्लादेश ने निराशाजनक आगाज किया है। उसके सलामी बल्लेबाज लिटन दास और मोहम्मद नईम 14 के कुल स्कोर पर पेविलियन लौट गए। दोनों को मोईन अली ने तीसरे ओवर में लगातार दो गेंदों पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर लिटन को लिविंगस्टोन के हाथों लपकवाया जबकि नईम तीसरी गेंद पर क्रिस वोक्स को कैच दे बैठे। लिटन ने 8 गेंदों में 9 और नईम ने 7 गेंदों में 5 रन बनाए।
क्रिस वोक्स ने किफायती ओवर डाला
तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने दूसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी की। लिटन दास 9 ओर मोहम्मद नईम 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोइन अली ने पहले ओवर में लुटाए 10 रन
मोईन अली द्वारा डाला गया पहला ओवर महंगा रहा है, जिसमें उन्होंने 10 रन लुटा दिए। लिटन दास ने दो चौकों समेत 9 रन बनाए जबकि नईन ने एक रन दौड़कर लिया।
पारी का आगाज करने उतरे लिटन-नईम
बांग्लादेश की ओर से पारी का आगाज करने के लिए लिटन दास और मोहम्मद नईम आए हैं। इंग्लैंड ने गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की जिम्मेदारी स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली को दी।
Bangladesh (Playing XI): बाग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश: महमूदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफिफ हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद।
England (Playing XI): इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
इयोन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, टीमल मिल्स।
इंग्लैंड ने टीम में नहीं किया बदलाव
इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। इंग्लैंड की टीम उन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी है, जिन्होंने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के मात दी थी। वहीं, बांग्लादेश ने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है। बांग्लादेश ने मोहम्मद सैफुद्दीन की जगह शोरफुल इस्लाम को मौका दिया है।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम को पहले गेंदबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद बांग्लादेशी कप्तान महमूदुल्ला ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छा लग रही है और इसलिए हम अच्छा स्कोर बनाना चाहते हैं।
टी20 विश्व कप में बांग्लादेश का ऐसा है रिकॉर्ड
बांग्लादेश का टी20 विश्व कप में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। बांग्लादेश ने साल 2007 में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मट का विश्व कप शुरू होने के बाद से अब तक महज सात मुकाबले ही जीते हैं। इसमें भी बांग्लादेश की टीम ने केवल मर्तबा ही टेस्ट खेलने वाले देश (वेस्टइंडीज) के खिलाफ विजय हासिल की।
England T20 WC Squad: इंग्लैंड का स्क्वाड
इयोन मोर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, टॉम करेन, क्रिस जॉर्डन, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, डेविड विली, क्रिस वोक्स।
Bangladesh T20 WC Squad: बांग्लादेश का स्क्वाड
महमूदुल्लाह (कप्तान), लिटन दास, मोहम्मद नईम, महेदी हसन, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, नूरुल हसन, अफीफ हुसैन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, शमीम हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान

