टी20 सीरीज शुरू होने से पहले विराट ने कर दिया ऐलान, रोहित के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2021, 07:05 PM IST

Virat Kohli reveals opening pair: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले ऐलान कर दिया है कि कौन सा खिलाड़ी रोहित शर्मा क सलामी जोड़ीदार होगा।

टी20 सीरीज शुरू होने से पहले विराट ने कर दिया ऐलान, रोहित के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

अहमदाबादः भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को कहा कि रोहित शर्मा और के एल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में पारी की शुरूआत करेंगे।
भारत में इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी इंग्लैंड के खिलाफ इस श्रृंखला से शुरू होगी। कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम के संयोजन को लेकर कुछ संकेत भी दिये।

विराट ने कहा, ‘‘रोहित खेलता है तो केएल राहुल और रोहित पारी की शुरूआत करेंगे।’’ इसके मायने हैं कि शिखर धवन के लिये टीम में जगह नहीं होगी। कप्तान ने कहा, ‘‘रोहित आराम लेता है या राहुल को चोट वगैरह लग जाती है तो शिखर तीसरा सलामी बल्लेबाज होगा। लेकिन शुरूआती एकादश में रोहित और राहुल होंगे।’’

वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस को लेकर हुआ सवाल

वरूण चक्रवर्ती को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि फिटनेस को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। स्पिनर चक्रवर्ती पिछले कुछ अर्से से फिटनेस समस्याओं से जूझते रहे हैं। उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे से पहले चुना गया था लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने कंधे की चोट छिपाई थी।

वह योयो टेस्ट में भी नाकाम रहे और उनके चुने जाने की संभावना नहीं है। कोहली ने कहा, ‘‘सभी को समझना होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिये हमने एक व्यवस्था बनाई है । हम उम्मीद करते हैं कि सभी उसका पालन करेंगे । इसमें समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है।’’

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!