टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को पुलिस ने रेड मारकर गिरफ्तार किया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2020, 01:30 PM IST

Suresh Raina arrested: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, सिंगर गुरु रंधावा और बॉलीवुड सेलिब्रिटी सुजैन खान को पुलिस ने रेड मारकर पकड़ा है। बाद में जमानत पर इन्‍हें छोड़ दिया गया।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को पुलिस ने रेड मारकर गिरफ्तार किया

मुंबई: संन्‍यास ले चुके भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और सिंगर गुरु रंधावा मुंबई में गिरफ्तार किए गए। मुंबई एयरपोर्ट के पास मुंबई ड्रेगनफ्लाई क्‍लब में पुलिस ने रेड मारकर इन दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों को बाद में जमानत पर रिहा किया गया। कुल 34 लोग इस रेड में गिरफ्तार हुए थे, जिसमें मुंबई क्‍लब के सात स्‍टाफ सदस्‍य शामिल है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी सुजैन खान को भी मुंबई क्‍लब में रेड में पकड़ा गया। अभियुक्‍त को कोविड नियमों के उल्‍लंघन के कारण पकड़ा गया।

सहर पुलिस स्‍टेशन के वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा कि सिंगर गुरु रंधावा और क्रिकेटर सुरेश रैना उन लोगों में शामिल हैं, जिन्‍हें नियमों का उल्‍लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्‍तों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

मुंबई पुलिस ने कहा है कि क्रिकेटर सुरेश रैना और अन्य लोगों सहित 34 लोगों पर धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश देने के लिए अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया था, 269 (जो कोई गैरकानूनी या लापरवाही से कोई भी ऐसा काम करता है जो वह है, और जिसे वह जानता है या विश्वास करने का कारण है। हो सकता है, जीवन के लिए खतरनाक किसी भी बीमारी के संक्रमण को फैलाने की संभावना), 34 (आईपीसी के सामान्य इरादों के आगे कई व्यक्तियों द्वारा किए गए अधिनियम) और एनएमडीए के प्रावधान। यह गिरफ्तारी ड्रेगनफ्लाई पब में रेड मारने पर हुई। अनुमति में दिए गए समय से ज्‍यादा समय तक क्‍लब चला और कोविड नियमों का पालन नहीं किया।

महाराष्‍ट्र सरकार ने सोमवार की रात नगर निगम क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की ताकि ब्रिटेन में फैले नए वायरस को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा फ्लाइट मूवमेंट पर पांबदी के कारण भी नाइट कर्फ्यू लगाया गया। नए साल से पहले महाराष्‍ट्र सरकार ने राज्‍य में जनता सक्रियता को लेकर कई पाबंदियां लगाई हैं। विशेषकर मुंबई में 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक सुरक्षा मानकों का ध्‍यान रखते हुए।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!