SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को एक साल में मिले दो 'बड़े जख्म', जिनका 'दर्द' भूल नहीं पाएंगे कंगारू खिलाड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 11:18 AM IST

Sri Lanka vs Australia ODI Series: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है। कंगारू टीम ने टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज गंवा दी है।

SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को एक साल में मिले दो 'बड़े जख्म', जिनका 'दर्द' भूल नहीं पाएंगे कंगारू खिलाड़ी
Photo Credit: AP

ऑस्ट्रेलियाई टीम पूर्ण सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका दौरे पर है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इसके बाद मेहमान टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की। ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे 2 विकेट से जीता, जिसके बाद उसके हौसले बुलंद नजर आ रहे थे। हालांकि, श्रीलंका ने जबरदस्त वापसी की और कंगारू टीम को लगातार तीन मैचों में धूल चटाकर वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया। अब पांचवां और आखिरी वनडे 24 जून (शुक्रवार) को खेला जाएगा।

एक साल में मिले दो 'बड़े जख्म'

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को चौथा वनडे 4 रन से जीता। मेजबान टीम ने 259 रन का टारगेट दिया, जिसका पीछे करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी 254 पर सिमट गई। इससे पहले, कप्तान दासुन शानाका की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम ने दूसरा वनडे में 26 रन और तीसरे वनडे में 6 विकेट से विजयी परचम फहराया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया मौजूदा साल के अंदर विदेश में दो वनडे सीरीज गंवा चुकी है, जिनका 'दर्द' कंगारू खिलाड़ी आसानी से भूल नहीं पाएंगे।

श्रीलंका से पहले पाकिस्तान ने हराया

ऑस्ट्रेलिया को तीस साल बाद पहली बार श्रीलंका में वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने 1992 में श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला गंवाई थी। श्रीलंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने साल 2022 में पाकिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज में शिकस्त झेली है। ऑस्ट्रेलिया ने मार्च में पाकिस्तान दौरे पर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से गंवा दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे 88 रन से जीता था जबकि उसे दूसरे मैच में 6 विकेट और तीसरे मैच में 9 विकेट से हार मिली।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!