शादी की अफवाहों के बीच संजना गणेशन का जसप्रीत बुमराह के लिए ट्वीट हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2021, 03:21 PM IST

Sanjana Ganesan tweet on Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की शादी की अफवाह जोरो पर हैं। इस बीच संजना का बुमराह पर एक पुराना ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।

शादी की अफवाहों के बीच संजना गणेशन का जसप्रीत बुमराह के लिए ट्वीट हुआ वायरल

नई दिल्‍ली:  इंग्‍लैंड के खिलाफ चौथे व अंतिम टेस्‍ट से भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना नाम वापस लेकर कई लोगों को अचंभित कर दिया था। उत्‍सुक फैंस ने गूगल पर बुमराह के नाम वापस लेने का कारण जानना चाहा, जिसमें सामने आया कि भारतीय तेज गेंदबाज जल्‍द ही स्‍पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन को अपना हमसफर बनाने वाले हैं। 

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन के बारे में खबर है कि यह जोड़ी 14-15 मार्च को गोवा में निजी समारोह में शादी करेगी, लेकिन अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसी खबर है कि यह जोड़ी पूरे समारोह को निजी रखना चाहती है और करीब 20 मेहमान समारोह में शामिल होने के लिए गोवा जाएंगे। भले ही पूरे मामले की आधिकारिक घोषणा होने में कुछ समय लगे, लेकिन फैंस ने इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देना शुरू भी कर दिया है।

संजना गणेशन का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस साल 10 जनवरी को संजना ने ट्वीट किया था, 'जसप्रीत बुमराह के मैदान पर मूड और मेरा रोजाना मूड बदलना बिलकुल मिलता-जुलता है।' संजना ने तब जसप्रीत बुमराह के टेस्‍ट मैच से फोटो लेकर शेयर किए थे।

यहां देखें संजना गणेशन का ट्वीट

बीसीसीआई सूत्र ने पुष्टि की है कि बुमराह की शादी करने की योजना है। सूत्र ने न्‍यूज एजेंसी से कहा, 'बुमराह ने बीसीसीआई को जानकारी दी है कि वह शादी करने की योजना बना रहे हैं और बड़े समारोह की तैयारी के कारण छुट्टी ले रहे हैं।' बता दें कि बोर्ड ने अब तक पुष्टि नहीं की है कि तेज गेंदबाज ने शादी के लिए ब्रेक लिया है। जहां तक संजना की बात है कि वह पिछले कुछ सालों से बतौर स्‍पोर्ट्स प्रेजेंटर काम कर रही हैं। उन्‍होंने भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल के कई मैचों का कवरेज किया है।

संजना गणेशन ने 2014 में मिस इंडिया का खिताब जीता और कई लोकप्रिय रिएलिटी शो का हिस्‍सा भी रह चुकी हैं। यह जोड़ी जल्‍द ही रिसेप्‍शन देने की योजना भी बना रही है, जहां उनके कुछ टीम साथी और बीसीसीआई अधिकारी भी शामिल होंगे। हालांकि, इसकी तारीख या कार्यक्रम अब तक तय नहीं हुआ है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!