रोहित शर्मा बने अंतरराष्ट्रीय टी20 में स्पेशल तिहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 09:11 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में चौकों का तिहरा शतक पूरा कर लिया। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे क्रिकेटर हैं।

रोहित शर्मा बने अंतरराष्ट्रीय टी20 में स्पेशल तिहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय

बर्मिंघम: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बर्मिंघम में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 में ऋषभ पंत के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दी। पंत और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेब्यूटेंट रिचर्ड ग्लीसन ने रोहित का शिकार किया। 

पूरा किया चौकों का तिहरा शतक
रोहित ने बर्मिंघम में 20 गेंद में 31 रन की पारी खेली और इस दौरान 3 चौके और 2 छक्के जड़े। जैसे ही हिटमैन ने अपनी पारी का दूसरा चौका जड़ा वो अंतरराष्ट्रीय टी20 में 300 चौके जड़ने वाले पहली भारतीय और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। 

तीन सौ चौके जड़ने वाले पहले भारतीय
हिटमैन रोहित शर्मा ने ये मुकाम करियर का 127वें मैच की 118वीं पारी खेलते हुए हासिल किया। रोहित के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में 301 चौके और 157 छक्के दर्ज हो गए हैं। रोहित अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन(3,368) रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वो सबसे ज्यादा चौके और छक्के जड़ने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। 

पॉल स्टर्लिंग के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा चौके जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने सबसे ज्यादा 325 चौके अंतरराष्ट्रीय टी20 में जड़े हैं। वहीं न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा 165 छक्के जड़े हैं। रोहित 301 चौकों और 157 छक्कों के साथ दोनों सूचियों में दूसरे स्थान पर हैं। पॉल स्टर्लिंग ने 104 मैच की 103 पारियों में 325 चौके और 99 छक्के जड़े हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!