ENG vs SA: रासी वैन डर डुसेन ने अंग्रेज गेंदबाजों को नाको चने चबवाए, पहले वनडे में खेली दमदार शतकीय पारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 10:55 PM IST

Rassie van der Dussen in ENG vs SA 1st ODI: रासी वैन डर डुसेन ने पहले वनडे में अंग्रेज गेंदबाजों को नाको चने चबवाए। उन्होंने दमदार शतकीय पारी खेली।

ENG vs SA: रासी वैन डर डुसेन ने अंग्रेज गेंदबाजों को नाको चने चबवाए, पहले वनडे में खेली दमदार शतकीय पारी
Photo Credit: Twitter

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मंगलवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। दोनों टीमों की पहली मैच में टक्कर डरहम के रिवरसाइड ग्राउंड में हुई। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसे उसके खिलाड़ियों ने सही साबित कर दिखाया। खासकर रासी वैन डर डुसेन ने शतकीय पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने में अहम निभाई। दक्षिण अफ्रीका ने 5 के नुकसान पर 333 रन जुटाए।

डुसेन ने जमाया दमदार शतक

दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (22 गेदों में 19) सातवें ओवर में सैम करन का शिकार बन गए। वह गलत शॉट खेलकर बोल्ड हो गए। डिकॉक के जाने के बाद डूसेन ने मोर्चा संभाला और अंग्रेज गेंदबाजों को नाको चने चबवाए। उन्होंने जानेमन मलान (77 गेंदों में 55) के साथ  दूसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। मलान को 26वें ओवर में मोईन ने पवेलियन की राह दिखाई।

डुसेन ने तीसरे विकेट के लिए भी अहम पार्टनरशिप की। उन्होंने एडेन मार्कराम (61 गेंदों में 77) के साथ 151 रन जोड़े। डूसेन और मार्कराम को 46वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन ने पवेलियन भेजा। मार्कराम ने ओवर की चौथी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को कैच धमाया जबकि डुसेन बोल्ड हुए। डुसेन ने अपनी पारी में 117 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों की बदौसत 133 रन बनाए।

डुसेन के करियर की तीसरी सेंचुरी

बता दें कि डुसेन ने अपने वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी ठोकी है। साल 2019 में वनडे डेब्यू करने वाले डुसेन ने पहला शतक अप्रैल 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था। उन्होंने तब सेंचुरियन में नाबाद 123 रन की पारी खेली। उन्होंने दूसरा वनडे शतक सितंबर 2021 में भारत के खिलाफ बनाया। डुसेन ने भारत के सामने पर्ल में नाबाद 129 रन जुटाए।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!