PAK vs SA: पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच का सीधा प्रसारण, ऐसे देखें LIVE मैच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 7, 2022, 08:30 AM IST

आज टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रुप-2 की दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिलेगी।

PAK vs SA: पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच का सीधा प्रसारण, ऐसे देखें LIVE मैच
Photo Credit: AP, File Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बेशक दो मुकाबले भारत और जिंबाब्वे के खिलाफ गंवा दिए हैं लेकिन फिर भी सेमीफाइनल में जाने की उनकी उम्मीदें अभी जिंदा हैं, अगर वे गुरुवार को टी20 विश्व कप 2022 में होने वाले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दे पाए। वहीं द.अफ्रीका जीता तो वो सीधा सेमीफाइनल में जगह बना लेगा।

बेशक द.अफ्रीका ने अब तक अपना अंतिम लीग मैच, जो कि नीदरलैंड्स के खिलाफ होना है, उसे नहीं खेला है, लेकिन अगर गुरुवार को वो पाकिस्तान को रौंद दे तो सीधा अंतिम-4 में जगह बना लेगा। ऐसे में सभी की नजरें इन दो दिग्गज टीमों पर टिकी रहेंगी। ग्रुप-2 की इस रोमांचक टी20 विश्व कप भिड़ंत को कब और कहां देखें, आइए जानते हैं।

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मैच कब खेला जाएगा? (When is the PAK vs SA T20 World Cup 2022 match?)

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मैच 3 नवंबर (गुरुवार) को खेला जाएगा।

पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप मैच कहां खेला जाएगा? (Where will Pakistan vs South Africa T20 world Cup 2022 match be played?)

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा? (PAK vs SA T20 World Cup 2022 match IST timing)

पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले किया जाएगा।

पाकिस्तान-द.अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप मैच भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (Where to watch PAK vs SA T20 World Cup 2022 match live on TV)

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर भी देख सकते हैं।

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्‍ड कप मैच को भारत में इंटरनेट पर लाइव कहां देख सकते हैं? (Where can we watch PAK vs SA T20 World Cup 2022 match live streaming)

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले इस टी20 वर्ल्‍ड कप मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्‍स नाउ नवभारत पर आप मैच से संबंधित कवरेज पढ़ सकते हैं व स्कोर से संबंधित सभी अपडेट्स ले पाएंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!