PAK vs SA Highlights: पाकिस्तान ने दी दक्षिण अफ्रीका को पटखनी, सेमीफाइनल की संभावनाओं को रखा बरकरार
पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका का करो या मरो के मुकाबले में 33 रन से पटखनी देकर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है।

टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देकर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। बारिश से प्रभावित मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया था। जीत के लिए 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द. अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 9 ओवर में 69 रन बना लिए थे। ऐसे में बारिश की वजह से खेल रुक गया।
बारिश के बाद जब दोबारा खेल शुरू हुआ तो द. अफ्रीका को 14 ओवर में 142 रन बनाने का लक्ष्य मिला जिसे वो पाकिस्तान की कसी हुई गेंदबाजी की वजह से हासिल नहीं कर सका और 33 रन से मुकाबला गंवा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। सभी टीमों के आखिरी मुकाबले पर सेमीफाइनल का फैसला निर्भर हो गया है।
शादाब-इफ्तिखार ने मचाया धमाल
पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में खराब शुरुआत के बाद 20 ओवर में 9 विकेट पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया है। मोहम्मद इफ्तिखार और शादाब खान ने आतिशी अर्धशतक जड़े। दोनों ने छठे विकेट के लिए 36 गेंद में 82 रन की आतिशी साझेदारी करके टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। शादाब 22 गेंद में 52 रन बनाकर और इफ्तिखार 38 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट एनरिक नॉर्खिया ने लिए।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर चोट की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेली थी। वहीं पाकिस्तानी टीम में फखर जमां की जगह मोहम्मद हारिस को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
Pakistan vs South Africa Live Streaming: Watch here
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अबतक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 11 में पाकिस्तान और 10 में द. अफ्रीका विजयी रहा है। एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला। दोनों टीमें टी20 विश्व कप इतिहास में तीन बार एक दूसरे से भिड़ी हैं और तीनों ही बार बाजी पाकिस्तान के हाथ लगी है।
PAK vs SA Match LIVE Full Scorecard: Watch here
पाकिस्तान की प्लेइंग-11: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, मोहम्मद हारिस, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11:
टेम्बा बावुमा (कप्तान।), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिली रोसो, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी नगिडी, तबरेज शम्सी।
33 रन से जीता पाकिस्तान, सेमीफाइनल की संभावनाएं बरकरार
पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 9 विकेट पर 108 रन पर रोककर 33 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है लेकिन वो भी दूसरों पर ज्यादा निर्भर है।
नसीम का शिकार बने स्टब्स, जीत के लिए द. अफ्रीका को चाहिए 6 गेंद में 41 रन
नसीम शाह ने ट्रिस्टन स्टब्स को मिड विकेट की दिशा में कैच कराकर पाकिस्तान को सातवीं सफलता दिलाई। स्टब्स ने 18 (18) रन बनाए। 13 ओवर में द. अफ्रीका ने 101 रन 7 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। जीत के लिए 6 गेंद में उसे 41 रन बनाने हैं।
वसीम ने किया पार्नेल का शिकार, द. अफ्रीका ने गंवाया छठा विकेट
मोहम्मद वसीम ने वेन पार्नेल को एलबीडब्लू करके द. अफ्रीका के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं। द. अफ्रीका ने 12 ओवर में 6 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 12 गेंद में उसे 43 रन और बनाने हैं।
PAK vs SA LIVE SCORE: 11 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 5 विकेट पर 95 रन
जीत के लिए 14 ओवर में 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द. अफ्रीका ने 11 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंद में 47 रन और बनाने हैं। शाहीन ने 11वें ओवर में 12 रन दिए और एक विकेट हासिल किया। स्टब्स 14 (12) और पार्नेल 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SA LIVE SCORE: शाहीन अफरीदी ने किया क्लासेन का शिकार
हेनरिक क्लासेन और ट्रिेस्टन स्टब्स ने शाहीन अफरीदी की 11वें ओवर में धुनाई की। इस ओवर में क्लासेन ने लगातार दो चौके शुरुआती चार गेंदों में जड़े। इसके बाद क्लासेन ने स्कवैर लेग की तरफ गेंद को खेलने की कोशिश की जिसमें चूक गए और मोहम्मद वसीम ने कैच पकड़ लिया। क्लासेन 9 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। जीत के लिए द. अफ्रीका को 19 गेंद में 48 रन और बनाने हैं।
शादाब की हुई धुनाई, 10वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने जोड़े 14 रन
बदले लक्ष्य के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी का तरीका भी बदल दिया। शादाब द्वारा फेंके दसवें ओवर में हेनरिक क्लासेन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 14 रन जड़कर शुरुआत की है। अब जीत के लिए द. अफ्रीका को 24 गेंद में 59 रन बनाने हैं। स्टब्स 11 (10) और क्लासेन 7 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं। 10 ओवर में द. अफ्रीका ने 4 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं।
जीत के लिए द. अफ्रीका को मिला 14 ओवर में 142 रन का लक्ष्य
बारिश के बंद होने के बाद जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 14 ओवर में 142 रन का लक्ष्य मिला है। 69 रन पर 4 विकेट गंवाने वाली दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंद में 73 रन और बनाने हैं।
डकवर्थ लुईस नियम से पीछे है दक्षिण अफ्रीका
PAK vs SA LIVE SCORE: बारिश रुकी, जल्दी शुरू होगा मुकाबला
सिडनी में बारिश रुक गई है और कवर्स हटने लगे हैं। 6 मिनट बाद मैच शुरू होने जा रहा है। ओवरों में कटौती को लेकर फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया गया है। अंपायर मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं।
PAK vs SA LIVE SCORE: दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए बनाने हैं 66 गेंद में 117 रन
दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिए 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 4 विकेट पर 69 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 66 गेंद में 117 रन और बनाने हैं। डकवर्थ लुईस मैथड अगर लागू होता है तो लक्ष्य बदला जाएगा।
PAK vs SA LIVE SCORE: बारिश की वजह से रुका खेल, डकवर्थ लुईस के आधार पर पाकिस्तान आगे
बारिश की वजह से सि़डनी में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा मुकाबला रोक दिया गया है। 9 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं। डकवर्थ लुईस मैथड के मुताबिक दक्षिण अफ्रीकी टीम पाकिस्तान से 15 रन पीछे है। उसे इस स्थिति में 84 रन बनाने थे।
PAK vs SA LIVE SCORE: दक्षिण अफ्रीका ने 9 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 69 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। क्लासेन 2(4) और ट्रिस्टन स्टब्स 2(6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SA LIVE SCORE: दक्षिण अफ्रीका ने 8 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 67 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। शादाब खान ने अपने पहले ओवर में 2 रन देकर 2 बड़े विकेट हासिल किए। पिच पर पैर जमा चुके दोनों दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया। हेनरिक क्लासेन और ट्रिस्टन स्टब्स दोनों ही 1-1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शादाब ने किया मार्करम का चलता, मुश्किल में दक्षिण अफ्रीका
शादाब खान ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम को भी बोल्ड करके अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाकर मैच में वापसी करा दी। मार्करम ने 20 (14) रन बनाए।
PAK vs SA LIVE SCORE: शादाब ने किया बावूमा का शिकार
आठवें ओवर की पहली गेंद पर शादाब खान ने तेजी से रन बना रहे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावूमा को विकेट के पीछे रिजवान के हाथों कैच करा दिया। बावूमा ने 36 (19) रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 4 चौके और एक छक्का जड़ा।
PAK vs SA LIVE SCORE: दक्षिण अफ्रीका ने सात ओवर में बनाए 2 विकेट पर 65 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। बावूमा 36 (18) और और एडेन मार्करम 20 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं। हारिस रऊफ की दूसरे ओवर में भी जमकर धुनाई हुई। इस ओवर में उन्होंने 17 रन दिए। जिसमें 2 चौके और एक छक्का भी शामिल था।
PAK vs SA LIVE SCORE: 50 रन के पार पहुंचा दक्षिण अफ्रीका
टेम्बा बावूमा ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर हारिस रऊफ की गेंद पर छक्का जड़कर दक्षिण अफ्रीका को 6.1 ओवर में पचास रन के पार पहुंचा दिया।
PAK vs SA LIVE SCORE: पॉवरप्ले में द. अफ्रीका ने बनाए 2 विकेट पर 48 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। बावूमा 28 (15) और और एडेन मार्करम 11 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SA LIVE SCORE: पांच ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 2 विकेट पर 39 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। बावूमा 20 (10) और और एडेन मार्करम 10 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं। नसीम शाह ने अपने इस ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और केवल 3 रन दिए।
PAK vs SA LIVE SCORE: चौथे ओवर में हारिस रऊफ की हुई धुनाई
दक्षिण अफ्रीका ने 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। हारिस राऊफ के पहले ही ओवर में बावूमा और मार्करम ने 20 रन जड़कर टीम को दबाव से उबारने की कोशिश की। बावूमा 19 (9) और और एडेन मार्करम 8 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने रऊफ की गेंद पर दो-दो चौके जड़े।
PAK vs SA LIVE SCORE: दूसरी बार रन आउट होने से बचे बावूमा
विकेटों और रनों के दबाव के बीच टेम्बा बावूमा चौथे ओवर में दो बार रन आउट होने से बचे।
PAK vs SA LIVE SCORE: दक्षिण अफ्रीका ने 3 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 16 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। शाहीन अफरीदी ने अपने शुरुआती दो ओवर में दो विकेट चटकाकर द. अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया है। बावूमा 8 (5) और एडेन मार्करम 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। रिली रोसो शाहीन का 50वां अंतरराष्ट्रीय टी20 शिकार बने।
PAK vs SA LIVE SCORE: रोसो बने शाहीन का शिकार, द. अफ्रीका ने गंवाया दूसरा विकेट
पाकिस्तान के धाकड़ गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपने दूसरे ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ने वाली रीले रोसो क थर्ड मैन बाउंड्री पर नसीम शाह के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। रोसे ने 7 (6) रन बनाए।
PAK vs SA LIVE SCORE: दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 2 ओवर में 1 विकेट पर 16 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। दूसरे ओवर में टेम्बा बावूमा और रिली रोसो ने 15 रन बटोरे और टीम को 2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। रोसो 7(3) और बावूमा 7(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SA LIVE SCORE: डिकॉक नहीं कर पाए धमाल
क्विटंन डिकॉक पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद हारिस के हाथों लपके गए। इस तरह शाहीन ने पहली सफलता पाकिस्तान को दिलाई। डिकॉक अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वो 0(5) रन बनाकर पवेलियन लौटे।
PAK vs SA LIVE SCORE: पहले ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 1 रन पर 1 विकेट
पाकिस्तान पहले ही ओवर में क्विटंन डिकॉक का विकेट झटककर अच्छी शुरुआत की है। दक्षिण अफ्रीका ने 1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 1 रन बना लिए हैं। बावूमा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं उनका साथ देने रिली रोसो आए हैं।
PAK vs SA LIVE SCORE: जीत के लिए 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा दक्षिण अफ्रीका
पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने दक्षिण अफ्रीकी टीम उतरी है। पारी की शुरुआत टेम्बा बावूमा और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी ने की है। गेंदबाजी करने शाहीन शाह अफरीदी ने की है।
PAK vs SA LIVE SCORE: शादाब-इफ्तिखार की जोड़ी ने मचाया धमाल
छठे विकेट के लिए शादाब खान और मोहम्मद इफ्तिखार अहमद ने छठे विकेट के लिए 36 गेंद में 82 रन की साझेदारी की। शादाब ने 22 गेंद में 52 और इफ्तिखार ने 35 गेंद में 51 रन की पारी खेली। शादाब ने 20 गेंद में टी20 विश्व कप 2022 का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा।
PAK vs SA LIVE SCORE: पाकिस्तान ने बनाए 20 ओवर में 9 विकेट पर 185 रन
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत के बाद 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाने में सफल हुए हैं। अंतिम ओवरों में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट चटकाए। आखिरी गेंद पर हारिस रऊफ रन आउट हो गए। इसके साथ ही पाकिस्तान का स्कोर 9 विकेट पर 185 रन हो गया। जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 186 रन बनाने का लक्ष्य मिला है।
PAK vs SA LIVE SCORE: थमी इफ्तिखार की आतिशी पारी, बने रबाडा का शिकार
इफ्तिखार अहमद 20वें ओवर की पहली गेंद पर रबाडा के खिलाफ छक्का जड़ने की कोशिश में आउट हो गए। उन्होंने 38 गेंद में 51 रन बनाए। 177 के स्कोर पर पाकिस्तान ने तीन गेंद में लगातार तीन विकेट गंवाए।
PAK vs SA LIVE SCORE: वसीम बने नॉर्खिया का शिकार, पाकिस्तान ने गंवाया सातवां विकेट
शादाब की जगह बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद वसीम पहली गेंद पर कैच दे बैठे लगातार दो विकेट नॉर्खिया ने झटके। इफ्तिखार 31 गेंद में 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद वसीम अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
PAK vs SA LIVE SCORE: शादाब बने नॉर्खिया का शिकार, पाकिस्तान ने गंवाया छठा विकेट
शादाब खान 22 गेंद में 52 रन की आतिशी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने इफ्तिखार के साथ छठे विकेट के लिए 82 (36) रन की साझेदारी की।
PAK vs SA LIVE SCORE: शादाब खान ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
शादाब खान ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना अर्धशतक 20 गेंद में पूरा कर लिया। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के जड़े।
PAK vs SA LIVE SCORE: 18 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 159/5 रन
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। शादाब खान 38(18) और इफ्तिखार 48 (32) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SA LIVE SCORE: पाकिस्तान पहुंचा 150 रन के पार
पाकिस्तान ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर अपने स्कोर को 150 रन के पार पहुंचा दिया है। इफ्तिखार और शादाब मोर्चा संभाले हैं।
PAK vs SA LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 17 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 148 रन
पाकिस्तान ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। शादाब 33 (15) और इफ्तिखार 42 (29) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने किफायती गेंदबाजी कर रहे नॉर्खिया के ओवर में 13 रन बटोरे।
PAK vs SA LIVE SCORE: शादाब-इफ्तिखार के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 23 गेंद में पूरी की।
PAK vs SA LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 16 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 135 रन
पाकिस्तान ने 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। शादाब 22 (11) और इफ्तिखार 40 (27) रन बनाकर खेल रहे हैं। रबाडा के फेंके 16वें ओवर में दोनों ने 15 रन बटोरे। शादाब ने जहां इस ओवर में चौका जड़ा वहीं इफ्तिखार ने छक्का जड़ा।
PAK vs SA LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 15 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 120 रन
पाकिस्तान ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। शादाब 15 (8) और इफ्तिखार 33 (24) रन बनाकर खेल रहे हैं। शम्सी ने अपने आखिरी में 15 रन दिए थे।
PAK vs SA LIVE SCORE: 100 रन के पार पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर इफ्तिकार अहमद के पार्नेल के खिलाफ जड़े छक्के के साथ 100 रन पूरे कर लिए। 14 ओवर में पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर 105 रन बना लिए हैं। शादाब 2 और इफ्तिखार 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। पार्नेल ने अपने इस ओवर में 10 रन खर्च किए।
PAK vs SA LIVE SCORE: नवाज बना शम्सी का शिकार, पाकिस्तान को लगा पांचवां झटका
मोहम्मद नवाज को तबरेज शम्सी ने पारी के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्लू करके चलता कर दिया। उन्होंने 28 (22) रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और एक छक्का जड़ा। 13 ओवर में पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। इफ्तिखार 23 (20) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SA LIVE SCORE: नवाज और इफ्तिखार के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
मोहम्मद नवाज और इफ्तिखार अहमद ने 13वें ओवर में पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 38 गेंद में पूरी की।
PAK vs SA LIVE SCORE: नगिडी की हुई धुनाई, पाकिस्तान ने 12 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 82 रन
पाकिस्तान ने 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। इफ्तिखार 22(19) और मोहम्मद नवाज 18 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं। नगिडी ने अपने तीसरे ओवर में 12 रन दिए। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने दो चौके जड़े। PAK vs SA LIVE SCORE: 12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 82/4, इफ्तिखार अहमद 22(19) और मोहम्मद नवाज 18 (17) रन।
PAK vs SA LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 11 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 71 रन
पाकिस्तान ने 11 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। इफ्तिखार 21 (18) और मोहम्मद नवाज 8 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं। PAK vs SA LIVE SCORE: 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 71/4, इफ्तिखार अहमद 21(18) और मोहम्मद नवाज 8 (12) रन।
PAK vs SA LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 10 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 68 रन
पाकिस्तान ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। इफ्तिखार 19 (14) और मोहम्मद नवाज 7 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं। PAK vs SA LIVE SCORE: 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 68/4, इफ्तिखार अहमद और मोहम्मद नवाज 7 (10) रन।
PAK vs SA LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 9 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 55 रन
पाकिस्तान ने 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। तबरेज शम्सी ने अपने पहले ओवर में 5 रन दिए। इफ्तिखार 7 (9) और मोहम्मद नवाज 7 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
गेंदबाजी करने आए तबरेश शम्सी
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने पारी के नौवें ओवर में गेंद स्पिनर तबरेज शम्सी के हाथों में थमाई है। सिडनी में खेले पिछले मुकाबले में उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे।
PAK vs SA LIVE SCORE: पाकिस्तान ने 8 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 50 रन
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। नवाज 5(7) और इफ्तिखार 4(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान ने अपने 50 रन भी पूरे कर लिए। PAK vs SA LIVE SCORE: 8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 50/4, नवाज 5(7) और इफ्तिखार 4(5।
पचास रन के पार पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तानी टीम ने अपनी पारी के आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना 50 रन पूरे कर लिए।
पाकिस्तान ने 7 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 43 रन
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। नवाज 0(3) और इफ्तिखार 2(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। नॉर्खिया ने अपने दूसरे ओवर में केवल 1 रन दिया और 1 विकेट हासिल किया। PAK vs SA LIVE SCORE: 7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 43/4 ।
नॉर्खिया ने किया मसूद को चलता, पाकिस्तान को लगा चौथा झटका
पॉवरप्ले के बाद पहले ओवर में भी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने अपना कहर बरकरार रखते हुए चौथा विकेट झटक लिया। शान मसूद 296) रन बनाकर नॉर्खिया की स्लोअर डिलीवरी पर गच्चा खा गए। वो मिड ऑन पर कप्तान बावूमा के हाथों लपके गए। इफ्तिखार 2(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद नवाज बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
PAK vs SA LIVE SCORE:पाकिस्तान ने 6 ओवर में बनाए 42/1 रन
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। इफ्तिखार अहमद 1(2)और शान मसूद 2(4) और रन बनाकर खेल रहे हैं। नगिडी ने पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में 2 रन दिए और बाबर आजम का अहम विकेट चटकाया।
PAK vs SA LIVE SCORE: 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 42/1, इफ्तिखार अहमद 1(2)और शान मसूद 2(4)।
बाबर का खराब फॉर्म जारी, बने नगिडी का शिकार
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का खराब फॉर्म दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी जारी रहा। छठे ओवर की दूसरी गेंद पर बाबर आजम बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लपके गए। कगिसो रबड़ा ने एक बार फिर शानदार कैच लपका। बाबर 6 (15) रन बना सके।
PAK vs SA LIVE SCORE: 5 ओवर में पाकिस्तान ने बनाए 2 विकेट पर 40 रन
पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। PAK vs SA LIVE SCORE: 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 40/1, बाबर 6(13), शान मसूद 2(2)।
PAK vs SA LIVE SCORE: मोहम्मद हारिस बने नॉर्खिया का शिकार, पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका
तेज बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद हारिस को एनरिक नॉर्खिया ने अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्लू कर दिया। आउट होने से पहले हारिस ने विकेट के पीछे नॉर्खिया की गेंद पर ही शानदार छक्का जड़ा। हारिस ने 11 गेंद में 28 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। पाकिस्तान को दूसरा झटका 38 रन के स्कोर पर लगा।
PAK vs SA LIVE SCORE:पाकिस्तान ने 4 ओवर में बनाए 31/1 रन
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। मोहम्मद हारिस 22(8) और बाबर 5(12) रन बनाकर खेल रहे हैं। लुंगी नगिडी ने अपने पहले ओवर में 4 रन खर्च किए।
PAK vs SA LIVE SCORE: 4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 31/1, बाबर 5(12), हारिस 22(8)।
पाकिस्तान ने 3 ओवर में बनाए 27/1 रन
पाकिस्तान ने 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। मोहम्मद हारिस 21(7) और बाबर 2(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। PAK vs SA LIVE SCORE: 3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 27/1, बाबर 2(7), हारिस 21(7)।
पाकिस्तान ने 2 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 21
मोहम्मद हारिस ने दूसरे ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। हारिस सोहेल ने बल्लेबाजी के लिए उतरते ही धमाल कर दिया। छक्के के साथ हारिस ने अपना खाता खोला। हारिस 16(5) और बाबर आजम 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SA Live: पाकिस्तान की खराब शुरुआत, एक ओवर में बनाए 1 विकेट पर 4 रन
पाकिस्तान की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में खराब शुरुआत रही है। पारी के पहले ओवर में ही वेन पार्नेल ने मोहम्मद रिजवान को चलता कर दिया। पाकिस्तान ने 1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 4 रन बना लिए हैं।बाबर आजम 0 और मोहम्मद हारिस 0 बनाकर खेल रहे हैं। PAK vs SA LIVE SCORE: 1 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4/1, बाबर 0, हारिस 0।
रिजवान बने पार्नेल का शिकार, पाकिस्तान को लगा पहला झटका
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहला विकेट पहले ओवर की तीसरी गेंद पर गंवा दिया। वेन पार्नेल की गेंद पर मोहम्मद रिजवान बोल्ड हो गए। गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए स्टंप्स पर जा भिड़ी। रिजवान ने 3 गेंद में 4 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मोहम्मद हारिस बल्लेबाजी करने आए हैं।
रिजवान ने चौके के साथ खोला पाकिस्तान का खाता
मोहम्मद रिजवान ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर वेन पार्नेल के खिलाफ कट शॉट पर चौका जड़कर पाकिस्तान का खाता खोला है।
वेन पार्नेल ने की है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत
वेन पार्नेल ने दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में की है।
बल्लेबाजी करने उतरा पाकिस्तान
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी का आगाज करने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी उतरी है। पाकिस्तान की इस मुकाबले में जीत इन दोनों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाबर की सेना
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11
टेम्बा बावुमा (कप्तान।), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिली रोसो, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी नगिडी, तबरेज शम्सी।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, मोहम्मद हारिस, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह।
पाकिस्तान ने जीत टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पलड़ा है भारी
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप के इतिहास में तीन बार भिड़ंत हुई है और तीनों ही बार बाजी पाकिस्तान के हाथ लगी है। ऐसे में विश्व कप में पाकिस्तान का पलड़ा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारी रहता है।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11:
क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), टेम्बा बावूमा(कप्तान), रिली रोसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज,एनरिक नॉर्खिया, लुंगी नगिडी, कगिसो रबाडा।
ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग-11
मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर), बाबर आजम(कप्तान), शान मसूद, आसिफ अली, इफ्तिकार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ, नसीम शाह।
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनेगी दक्षिण अफ्रीका
अगर टेम्बा बावूमा की टीम आज जीत दर्ज करने में सफल होती है तो वो टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन जाएगी।
फखर जमां के बगैर उतरेगा पाकिस्तान
फखर जमां घुटने की चोट की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी चोट एक बार फिर से उबर आई है। इस अहम मुकाबले से पहले ये पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका है।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 11 में पाकिस्तान और 10 में दक्षिण अफ्रीका विजयी रहा है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। ऐसे में आज भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
आज पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच है भिड़ंत
टी20 विश्व कप में सुपर-12 में आज पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए भिड़ंत हो रही है। ये मुकाबला पाकिस्तान के लिए बेहद अहम है। भारत और जिंबाब्वे के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को धक्का लगा था। ऐसे में अगर पाकिस्तान को आखिरी तक सेमीफाइनल की रेस में बना रहना है तो उसे इस मुकाबले में किसी भी सूरत में जीत हसिल करनी होगी।
