जूते का नंबर 23.5, इस गेंदबाज की हाइट जानकर दंग रह जाएंगे, खेलना चाहता है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2020, 01:56 PM IST

World's Tallest cricketer,Mudassar Gujjar:मुदस्सर गुर्जर पाकिस्तान का एक खिलाड़ी जो 'दुनिया का सबसे लंबा क्रिकेटर' है उनके पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद जताई जा रही है।

जूते का नंबर 23.5, इस गेंदबाज की हाइट जानकर दंग रह जाएंगे, खेलना चाहता है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट

पाकिस्तान ने विश्व क्रिकेट को कुछ बेहतरीन प्रतिभाएं दी हैं, चाहे वह गेंदबाजी में हो या बल्लेबाजी में। इमरान खान, वसीम अकरम, वकार यूनिस, इंजमाम-उल-हक, सईद अनवर जैसे कुछ टॉप क्रिकेटरों में से हैं जिन्होंने पाकिस्तान के लिए खेला है अब पाकिस्तान का एक 7 फीट 6 इंच लंबा क्रिकेटर सुर्खियां बटोर रहा है, जो नेशनल टीम से खेलने का इच्छुक है।

यह पहली बार नहीं है कि 7 फीट से अधिक लंबा खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट में ध्यान बटोर रहा हैं इससे पहले, मोहम्मद इरफान (7 फीट। 1 इंच) ने भी काफी ध्यान आकर्षित किया था क्योंकि उन्होंने 2010 में अपनी वनडे की शुरुआत की थी तब से वह टीम से बाहर आते-जाते रहे,उन्होंने कई बल्लेबाजों को अपनी लंबाई का फायदा लेते हुए परेशान किया था।

अब मुदस्सर गुर्जर के रूप में एक और नाम सामने आया है, ये क्रिकेटर लाहौर कलंदर्स और पाकिस्तान की नेशनल टीम के लिए खेलना चाहता है। उनकी तस्वीरें गुरुवार को पाकिस्तानी पत्रकार साज सादिक ने सोशल मीडिया पर साझा कीं।

बेहद ज्यादा हाईट को लेकर कुछ दिक्कतें भी पेश आती हैं

कुछ फेमस कोच और ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में गेंद के साथ अपने हुनर को और निखारने के लिए मुदस्सर पिछले साल 6 नवंबर को लाहौर कलंदर्स डेवलेपमेंट प्रोग्राम में शामिल हुए थे। बेहद ज्यादा हाईट होने के चलते मुदस्सर कुछ फिटनेस इश्यूज को फेस करते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए उन पर काम कर रहे हैं कि इससे खेल में उनके करियर को नुकसान न पहुंचे।

अनोखी प्रतिभा मुदस्‍सर गुर्जर बेहद गरीब परिवार से है

21 साल के मोहम्‍मद लाहौर के रहने वाले हैं। यह बेहद गरीब परिवार के हैं, मोहम्‍मद मुदस्‍सर की हाई सात फीट 6 इंच है। इस तेज गेंदबाज की खोज लाहौर कलदंर्स ने की। लाहौर कलंदर्स अधिकारियों के मुताबिक फ्रेंचाइजी हमेशा उभरती प्रतिभा को मंच मुहैया कराने के लिए तैयार है और मुदस्‍सर अनोखी प्रतिभा है।

गौरतलब है कि बास्‍केटबॉल (एनबीए) में अब तक के सबसे लंबे खिलाड़ी मनुते बोल और गेओर्घे मुरेसन रहे हैं। इन दोनों खिलाड़‍ियों का कद 7 फीट सात इंच थी। खेल इतिहास में इनसे लंबे खिलाड़ी नहीं हैं। जहां तक क्रिकेट की बात हैं तो उसमें अब तक सबसे लंबा खिलाड़ी मोहम्‍मद इरफान हैं, जिनका कद सात फीट एक इंच है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!