क्रुणाल पांड्या के घर गूंजी किलकारी, पत्‍नी पंखुड़ी ने दिया बेटे को जन्‍म, जानिए क्‍या रखा नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 06:29 PM IST

Krunal Pandya and Pankhuri Sharma welcomes first child: भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने 27 दिसंबर 2017 को पंखुड़ी शर्मा से शादी की थी। क्रुणाल पांड्या ने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्‍म की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि अपने बेटे का नाम क्‍या रखा है।

क्रुणाल पांड्या के घर गूंजी किलकारी, पत्‍नी पंखुड़ी ने दिया बेटे को जन्‍म, जानिए क्‍या रखा नाम

नई दिल्‍ली: भारतीय टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्‍नी पंखुड़ी शर्मा ने रविवार को अपने बच्‍चे का स्‍वागत किया। क्रुणाल ने बेटे का नाम 'कविर' रखा है। क्रुणाल पांड्या ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर नवजात बेटे के साथ फोटो शेयर की। उनकी पत्‍नी ने भी अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल पर फोटो रीपोस्‍ट की।

क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा ने 27 दिसंबर 2017 को शादी की थी। इस बीच पेशेवर फ्रंट पर क्रुणाल पांड्या राष्‍ट्रीय टीम में अपनी जगह स्‍थायी नहीं कर पाए हैं। आईपीएल 2022 के बाद से वह भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज को आयरलैंड और इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। वो वेस्‍टइंडीज के खिलाफ आगामी पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का हिस्‍सा नहीं हैं।

जहां क्रुणाल पांड्या भारतीय टीम में अपनी जगह पक्‍की नहीं कर सके हैं, वहीं वो आईपीएल में लगातार नजर आए हैं। क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया और 2017, 2019 और 2020 एडिशन में खिताबी जीत का हिस्‍सा रहे। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले क्रुणाल पांड्या को रिलीज कर दिया। इसके बाद उन्‍हें लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदा। क्रुणाल ने आईपीएल 2022 में 14 मैचों में 183 रन बनाए और 10 विकेट लिए।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!