धाकड़ गेंदबाज कगिसो रबाडा को आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स ने खरीदा, जानिए कितनी हुई कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2022, 12:35 PM IST

Kagiso Rabada IPL 2022 AUCTION: आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया था। अब इस टीम ने उनको खरीद लिया है।

धाकड़ गेंदबाज कगिसो रबाडा को आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स ने खरीदा, जानिए कितनी हुई कमाई
Photo Credit: AP, File Image

साउथ अफ्रीका के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) पिछली बार आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने थे। इस बार आईपीएल नीलामी में उन पर सभी की नजरें टिकी थीं क्योंकि कई टीमें उनको लेने के लिए इच्छुक होंगी। रबाडा को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया है और कुछ लोग दिल्ली के इस फैसले की आलोचना भी कर रहे थे। अब इस बार की नीलामी में रबाडा को आईपीएल टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने खरीद लिया है।

कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स की टीम ने 9 करोड़ 25 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले सर्वाधिक 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया। उनके पास एक विदेशी खिलाड़ी को रिटेन करने का मौका था इसलिए उनको रबाडा और उनके हमवतन एनरिच नॉर्किया में किसी एक को बरकरार रखने का मौका था, इसलिए उन्होंने नॉर्किया को 6.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में रिटेन किया।

कगिसो रबाडा आईपीएल 2022 में शानदार साबित हो सकते हैं। भारतीय पिचों पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। रबाडा ने अब तक 2017 से लेकर चार आईपीएल सीजन खेले हैं। वो इस बीच सिर्फ 2018 आईपीएल सीजन नहीं खेले थे। इस गेंदबाज ने अब तक 50 आईपीएल मैचों में 76 विकेट लिए हैं और वो इस बार भी अपनी टीम को प्लेऑफ में ले जाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!