LIVE

IPL 2022 Players Auction Updates: आईपीएल मेगा नीलामी समाप्‍त, इशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बने

IPL 2022 Players Auction, CSK, RR, MI, KKR, RCB, SRH, DC, LSG, Ahmedabad, Lucknow IPL 2022 Team Players List Updates: बेंगलुरु के आईटीसी गार्डेनिया होटल में रविवार को दो दिवसीय आईपीएल 2022 मेगा नीलामी का समापन हुआ। इशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्‍हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा। दूसरे दिन की बात करें तो इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्‍टोन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। पंजाब किंग्‍स ने लिविंगस्‍टोन को 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Feb 13, 2022, 22:06 IST
Follow on Google News
IPL 2022 Players Auction Updates:  आईपीएल मेगा नीलामी समाप्‍त, इशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बने

IPL 2022 Players Auction:  बेंगलुरु के आईटीसी गार्डेनिया होटल में रविवार को दो दिवसीय आईपीएल 2022 मेगा नीलामी का समापन हुआ। इशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्‍हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा। दूसरे दिन की बात करें तो इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्‍टोन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। पंजाब किंग्‍स ने लिविंगस्‍टोन को 11.50 करोड़ रुपए में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर पर आठ करोड़ रुपये खर्च किये जो चोटिल होने के कारण इस सत्र में खेल भी नहीं पाएंगे।

टीमों ने भारत के वर्तमान खिलाड़ियों पर बड़ी धनराशि खर्च की जबकि विदेशों के फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों पर अधिक ध्यान दिया। फ्रेंचाइजी ने स्टीव स्मिथ, आरोन फिंच, सुरेश रैना और इशांत शर्मा जैसे बड़े नामों को कोई तवज्जो नहीं दी। दो दिन चली नीलामी रविवार को समाप्त हुई, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स ने मोटी धनराशि लगायी जबकि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी में मजबूत लेकिन गेंदबाजी में थोड़ा कमजोर नजर आ रही हैं।

पंजाब ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ के लिए भी छह करोड़ रुपये खर्च किए। भारत के बाएं हाथ के गेंदबाजों खलील अहमद और चेतन सकारिया के लिए भी फ्रेंचाइजी ने अच्छी बोली लगाई। खलील पांच करोड़ 25 लाख रुपये जबकि सकारिया चार करोड़ 20 लाख रुपये में बिके। अन्य भारतीय खिलाड़ियों के बीच ऑलराउंडर शिवम दुबे को छक्के जड़ने की उनकी क्षमता के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा जबकि गुजरात टाइटंस ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे एक अन्य ऑलराउंडर विजय शंकर को एक करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा।

मुंबई ने सिंगापुर के ऑलराउंडर टिम डेविड पर आश्चर्यजनक रूप से 8.25 करोड़ रुपये खर्च किये जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमेरियो शेफर्ड को 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा। भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा, ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड और इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स को दूसरी बोली में टीम मिल गयी जबकि दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को गुजरात ने तीन करोड़ रुपये खरीदा।

चेतेश्वर पुजारा को नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला जबकि अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक करोड़ रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई ने 30 लाख रुपये में खरीदा। दूसरे दिन की नीलामी का आकर्षण हालांकि लिविंस्टोन रहे जिन्हें 10 लाख डॉलर से अधिक का अनुबंध मिला। एक समय पांच टीम उनके लिए बोली लगा रहीं थी।

लिविंगस्टोन पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे और धीमी पिचों पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। फ्रेंचाइजी में हालांकि खिलाड़ियों की जगह खाली थी (न्यूनतम 18 खिलाड़ी) इसलिए उन्हें टीम से जोड़ने को लेकर उत्सुकता थी। हाल में टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने चार करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाई।

ओडियन स्मिथ में नीलामी के दौरान काफी रुचि देखने को मिली क्योंकि उन्होंने हाल में भारत के खिलाफ संपन्न वनडे सीरीज में अपनी गति और नियंत्रण से प्रभावित किया था। साथ ही उनमें लंबे शॉट खेलने की क्षमता भी है। स्मिथ ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग के दौरान अपनी गति से क्रिस गेल का बल्ला तोड़ दिया था और पंजाब की टीम ने पर्याप्त पैसा होने के कारण उन्हें टीम से जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

दिन की शुरुआत में मुंबई के पास 27 करोड़ रुपये से अधिक बचे थे जबकि उन्हें कम से कम 10 खिलाड़ियों को खरीदना था। फ्रेंचाइजी ने हालांकि पहले सत्र के दौरान खिलाड़ियों को कोई खास रुचि नहीं दिखाई। टीम ने नवदीप सैनी के लिए बोली लगाई लेकिन इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स ने इस तेज गेंदबाज को दो करोड़ 40 लाख रुपये में खरीद लिया।

मुंबई की टीम हालांकि जयदेव उनादकट को एक करोड़ 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ने में सफल रही जबकि लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय के लिए 65 लाख रुपये खर्च किए। टीम की बोली में हालांकि आक्रामकता नजर नहीं आई जिसके लिए वह जानी जाती है। मुंबई इंडियन्स ने हालांकि दिन के दूसरे सत्र में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आर्चर को आठ करोड़ रुपये में खरीदा लेकिन वह चोटिल होने के कारण इस सत्र में नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी ने इसके अलावा डेनियल सैम्स और टाइमल मिल्स को भी अपनी टीम से जोड़ा।

दिन की शुरुआत में लखनऊ सुपर जाइंट्स के पास छह करोड़ 90 लाख रुपये के रूप में सबसे कम राशि थी। पहले दिन अच्छी एकादश तैयार करने के बाद फ्रेंचाइजी दूसरे दिन बड़ी बोली लगाने की स्थिति में नहीं थी। फ्रेंचाइजी ने कृष्णप्पा गौतम को 90 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा जिन्हें पिछले सत्र में सुपरकिंग्स ने नौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च करके अपने साथ जोड़ा था।

बैकअप तेज गेंदबाज के रूप में लखनऊ ने श्रीलंका के दुष्मंता चमीरा को खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम के कप्तान यश धुल को सिर्फ 50 लाख रुपये में खरीदा जिनका आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। धुल दिल्ली कैपिटल्स अकादमी का हिस्सा रहे हैं। नीलामी में अंडर-19 टीम के आलराउंडर राज अंगद बावा में फ्रेंचाइजी की काफी रुचि रही और अंत में पंजाब किंग्स ने स्थानीय खिलाड़ी को दो करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

बावा के टीम के साथी तेज गेंदबाज राजवर्धन हेंगारगेकर के लिए सुपरकिंग्स ने एक करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए।

FEB 13, 2022 21:56 IST

आंकड़ों में आईपीएल 2022 मेगा नीलामी

217 में से 204 खिलाड़‍ियों को खरीदा गया।
107 कैप्‍ड जबकि 97 अनकैप्‍ड खिलाड़‍ियों को खरीदा गया।
कुल 551.7 करोड़ रुपए खर्च हुए
137 भारतीय जबकि 67 विदेशी खिलाड़ी बिके

FEB 13, 2022 21:14 IST

गुजरात टाइटंस ने सुदर्शन को बेस प्राइस में खरीदा

बी साई सुदर्शन की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। गुजरात टाइटंस ने सुदर्शन को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 21:04 IST

आकाश मढवाल रहे अनसोल्‍ड

आकाश मढवाल का नाम आया। 20 लाख बेस प्राइस। कोई खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 21:03 IST

कुलवंत अनसोल्‍ड

कुलवंत खेजरोलिया की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी। खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 21:03 IST

राहुल चंद्रोल अनसोल्‍ड

राहुल चंद्रोल का नाम आया। बेस प्राइस 20 लाख रुपए। अनसोल्‍ड रहे।

FEB 13, 2022 21:03 IST

शिवांक अनसोल्‍ड रहे

शिवांक वशिष्‍ट का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 21:02 IST

अमान खान को केकेआर ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा

अमान खान को केकेआर ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।

FEB 13, 2022 21:02 IST

विली को आरसीबी ने खरीदा

डेविड विली का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। आरसीबी ने विली को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 21:01 IST

एलेन को मुंबई ने खरीदा

फेबियन एलेन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस ने एलेन को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 21:01 IST

आरसीबी ने लवनिथ सिसौदिया को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा

आरसीबी ने लवनिथ सिसौदिया को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा।

FEB 13, 2022 21:00 IST

मुंबई ने आर्यन को खरीदा

आर्यन जुयाल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस ने पैडल उठाया। मुंबई इंडियंस ने आर्यन जुयाल को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:59 IST

समीर रहे अनसोल्‍ड

समीर रिजवी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। यह भी अनसोल्‍ड रहे।

FEB 13, 2022 20:59 IST

रोहन कदम अनसोल्‍ड

रोहन कदम की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 20:58 IST

एंड्रयू टाई अनसोल्‍ड

एंड्रयू टाई को खरीदार नहीं मिला। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए थी।

FEB 13, 2022 20:58 IST

आरसीबी के हुए कौल

सिद्धार्थ कौल की बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। आरसीबी ने कौल को आरसीबी ने बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:57 IST

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने मिचेल को बेस प्राइस पर खरीदा

डैरिल मिचेल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने मिचेल को बेस प्राइस पर खरीदा।

FEB 13, 2022 20:57 IST

डुसैन बने रॉयल्‍स

रासी वान डर डुसैन को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 1 करोड़ की बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:56 IST

दिल्‍ली ने ओस्‍तवाल को खरीदा

विक्‍की ओस्‍तवाल को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 20 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा।

FEB 13, 2022 20:56 IST

कैस अहमद अनसोल्‍ड

कैस अहमद की बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी। वह अनसोल्‍ड रहे।

FEB 13, 2022 20:55 IST

इशांत शर्मा अनसोल्‍ड

इशांत शर्मा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है। अनसोल्‍ड रहे।

FEB 13, 2022 20:55 IST

कूल्‍टर नाइल बने रॉयल्‍स

नाथन कूल्‍टर नाइल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स को नाथन कूल्‍टर नाइल को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:54 IST

रॉयल्‍स बने नीशम

जेम्‍स नीशम का नाम आया। ऑलराउंडर की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:54 IST

केकेआर के हुए उमेश यादव

उमेश यादव का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। केकेआर ने उमेश यादव को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:53 IST

केकेआर ने नबी को बेस प्राइस में खरीदा

मोहम्‍मद नबी का नाम आया। अफगानिस्‍तान के ऑलराउंडर की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। केकेआर ने पैडल उठाया। केकेआर ने नबी को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:37 IST

सिर्फ छह टीमें खरीदेंगी खिलाड़ी

सीएसके और पंजाब किंग्‍स ने 25 खिलाड़‍ियों का स्‍क्‍वाड पूरा कर लिया है। लखनऊ सुपरजायंट्स की पैसों की लिमिट खत्‍म हो चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद के पास केवल 10 लाख रुपए बचे हैं और किसी खिलाड़ी की बेस प्राइस ही 20 लाख रुपए है। ऐसे में एसआरएच भी इस रेस से बाहर। दिल्‍ली, कोलकाता, मुंबई, गुजरात, राजस्‍थान और बैंगलोर खिलाड़‍ियों को खरीद सकती हैं। प्रत्‍येक टीम को 2 नाम जमा करने है। तो अब 12 खिलाड़‍ियों की बोली लगेगी।

FEB 13, 2022 20:24 IST

रोहन राणा अनसोल्‍ड

रोहन राणा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

FEB 13, 2022 20:23 IST

दफेदार अनसोल्‍ड

खिजार दफेदार की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। वह अनसोल्‍ड रहे।

FEB 13, 2022 20:23 IST

उआन जानसेन अनसोल्‍ड

उआन जानसेन की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी। उन्‍हें खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 20:22 IST

शुभम गढ़वाल को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 20 लाख रुपए में खरीदा

शुभम गढ़वाल को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 20 लाख रुपए में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:22 IST

मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपए में खरीदा

अर्जुन तेंदुलकर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने पैडल उठाया। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपए में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:21 IST

भरत शर्मा अनसोल्‍ड

भरत शर्मा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

FEB 13, 2022 20:17 IST

भरत शर्मा अनसोल्‍ड

भरत शर्मा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीदार।

FEB 13, 2022 20:16 IST

चिंतया रेड्डी अनसोल्‍ड

चिंतया रेड्डी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख है। किसी ने नहीं खरीदा।

FEB 13, 2022 20:16 IST

सीएसके के हुए भगत

के भगत वर्मा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा। सीएसके ने बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:15 IST

शुभम शर्मा अनसोल्‍ड

शुभम शर्मा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीदार।

FEB 13, 2022 20:15 IST

प्रत्‍युष सिंह को नहीं मिला खरीदार

प्रत्‍युष सिंह की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मगर उन्‍हें खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 20:14 IST

शौकीन को मुंबई ने बेस प्राइस में खरीदा

ऋतिक शौकीन की बेस प्राइस 20 लाख रुपपए है। मुंबई ने बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:13 IST

जेराल्‍ड अनसोल्‍ड रहे

जेराल्‍ड कोएत्‍जे का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। जेराल्‍ड अनसोल्‍ड रहे।

FEB 13, 2022 20:13 IST

रमेश कुमार केकेआर के हुए

रमेश कुमार की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। केकेआर ने पैडल उठाया। केकेआर ने रमेश कुमार को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:12 IST

वशिष्‍ट अनसोल्‍ड

शिवांक वशिष्‍ट की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीदार।

FEB 13, 2022 20:12 IST

ब्‍लेसिंग अनसोल्‍ड रहे

ब्‍लेसिंग मुजरबानी। जिंबाब्‍वे के तेज गेंदबाज की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। उन्‍हें नहीं मिला खरीदार।

FEB 13, 2022 20:11 IST

गुजरात टाइटंस ने वरुण आरोन को 50 लाख रुपए में खरीदा

वरुण आरोन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। गुजरात ने पैडल उठाया। गुजरात टाइटंस ने वरुण आरोन को 50 लाख रुपए में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:10 IST

पंजाब के हुए कुलदीप

कुलदीप यादव का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बेस प्राइस में खरीदा

FEB 13, 2022 20:09 IST

पाथिराना को नहीं मिला खरीदार

मतीषा पाथिराना की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 20:09 IST

उत्‍कर्ष सिंह की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

उत्‍कर्ष सिंह की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

FEB 13, 2022 20:09 IST

अतीत अनसोल्‍ड

अतीत सेठ का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। अनसोल्‍ड रहे।

FEB 13, 2022 20:08 IST

बैनी हाउल पंजाब के हुए

बैनी हाउल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। पंजाब किंग्‍स ने बेस प्राइस पर खरीदा।

FEB 13, 2022 20:08 IST

राहुल बुद्धि को मुंबई ने बेस प्राइस पर खरीदा

राहुल बुद्धि का नाम आया, इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई ने राहुल को बेस प्राइस पर खरीदा।

FEB 13, 2022 20:07 IST

केकेआर के हुए साउदी

टिम साउदी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है। केकेआर ने टिम साउदी को बेस प्राइस पर लिया। 

FEB 13, 2022 20:06 IST

केन रिचर्डसन अनसोल्‍ड

केन रिचर्डसन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 20:06 IST

गुजरात टाइटंस ने गुरकीरत सिंह को बेस प्राइस मंे खरीदा

गुरकीरत सिंह का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। गुजरात टाइटंस ने पैडल उठाया। गुजरात टाइटंस ने गुरकीरत सिंह को बेस प्राइस मंे खरीदा।

FEB 13, 2022 20:05 IST

स्‍कॉट को नहीं मिला खरीदार

स्‍कॉट कुजलेजिन की बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 20:04 IST

अकील हुसैन को नहीं मिला खरीदार

अकील हुसैन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीदार।

FEB 13, 2022 20:03 IST

हेनरिक्‍स रहे अनसोल्‍ड

मोइजेस हेनरिक्‍स का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। अनसोल्‍ड रहे।

FEB 13, 2022 20:03 IST

पंजाब किंग्‍स ने भानुका को बेस प्राइस में खरीदा

भानुका राजपक्षा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। पंजाब किंग्‍स ने भानुका को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:02 IST

बरोका को बेस प्राइस में खरीदा

तेजस बरोका का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बरोका को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 20:01 IST

मयंक यादव को लखनऊ सुपरजायंट्स को बेस प्राइस पर खरीदा

मयंक यादव का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। लखनऊ सुपरजायंट्स ने बेस प्राइस पर खरीदा।

FEB 13, 2022 20:00 IST

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने ध्रुव जुरैल को बेस प्राइस में खरीदा

ध्रुव जुरैल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने ध्रुव जुरैल को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 19:59 IST

पंजाब ने अथर्व टाइडे को खरीदा

अथर्व टाइडे की बेस प्राइस 20 लाख रुपए। पंजाब किंगस ने बेस प्राइस पर खरीदा।

FEB 13, 2022 19:59 IST

बी साई सुदर्शन अनसोल्‍ड

बी साई सुदर्शन का नाम आया। 20 लाख बेस प्राइस। नहीं मिला खरीदार।

FEB 13, 2022 19:58 IST

रमनदीप सिंह को मुंबई ने बेस प्राइस पर खरीदा

रमनदीप सिंह की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीदा।

FEB 13, 2022 19:58 IST

रिजवी अनसोल्‍ड

समीर रिजवी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी। नहीं मिला खरीदार1

FEB 13, 2022 19:58 IST

तन्‍मय अग्रवाल अनसोल्‍ड। बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी।

तन्‍मय अग्रवाल अनसोल्‍ड। बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी।

FEB 13, 2022 19:57 IST

एंड्रयू टाई भी अनसोल्‍ड

एंड्रयू टाई भी अनसोल्‍ड। ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए थी।

FEB 13, 2022 19:57 IST

रीस टॉपली अनसोल्‍ड

रीस टॉपली का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। नहीं मिला खरीदार।

FEB 13, 2022 19:56 IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस पर खरीदा

फजलहक फरूकी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस पर खरीदा।

FEB 13, 2022 19:56 IST

पंजाब के हुए नाथन ऐलिस

नाथन ऐलिस का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। पंजाब किंग्‍स ने बेस प्राइज पर खरीदा।

FEB 13, 2022 19:54 IST

सनाइजर्स हैदराबाद ने ग्‍लेन फिलिप्‍स को बेस प्राइस पर खरीदा

ग्‍लेन फिलिप्‍स कानाम आया। इनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है। सनाइजर्स हैदराबाद ने इन्‍हें बेस प्राइस पर खरीदा।

FEB 13, 2022 19:54 IST

बेन मैकडरमट को नहीं मिला खरीदार

बेन मैकडरमट का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी। वह अनसोल्‍ड रहे।

FEB 13, 2022 19:53 IST

रहमानुल्‍लाह गुरबाज को नहीं मिला खरीदा

रहमानुल्‍लाह गुरबाज का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। इन्‍हें भी खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 19:52 IST

चरित असलंका अनसोल्‍ड

चरित असलंका का नाम आया। श्रीलंकाई खिलाड़ी की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। इन्‍हें खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 19:51 IST

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने करुण नायर को 1.40 करोड़ रुपए में खरीदा

करुण नायर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। केकेआर ने सबसे पहले पैडल उठाया। आरसीबी भी रेस में शामिल हुआ। अब राजस्‍थान रॉयल्‍स ने भी दांव लगाया। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने करुण नायर को 1.40 करोड़ रुपए में खरीदा।

FEB 13, 2022 19:46 IST

लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऐविन लुईस को बेस प्राइस में खरीदा

ऐवन लुईस का नाम आया। वेस्‍टइंडीज के बल्‍लेबाज की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले पैडल उठाया। लखनऊ सुपरजायंट्स ने ऐविन लुईस को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 19:45 IST

केकेआर ने हेल्‍स को बेस प्राइस में खरीदा

एलेक्‍स हेल्‍स का नाम आया। इंग्‍लैंड के ओपनर की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है। केकेआर ने हेल्‍स को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 19:44 IST

मुजतबा अनसोल्‍ड

मुजतबा यूसुफ का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। किसी ने नहीं खरीदा।

FEB 13, 2022 19:43 IST

रॉयल्‍स ने बेस प्राइस में कुलदीप को खरीदा

कुलदीप सेन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बेस प्राइस में कुलदीप को खरीदा।

FEB 13, 2022 19:43 IST

हरनूर सिंह अनसोल्‍ड रहे

हरनूर सिंह का नाम आया। भारतीय अंडर-19 टीम के बल्‍लेबाज की बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 19:42 IST

आरसीबी ने कर्ण शर्मा को बेस प्राइस में खरीदा

कर्ण शर्मा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। आरसीबी ने पहले पैडल उठाया। आरसीबी ने कर्ण शर्मा को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 19:42 IST

कैस अहमद अनसोल्‍ड रहे

कैस अहमद का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। कैस अहमद अनसोल्‍ड रहे।

FEB 13, 2022 19:41 IST

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लुंगी एनगिडी को बेस प्राइस में खरीदा

लुंगी एनगिडी का नाम आया। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पैडल उठाया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लुंगी एनगिडी को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 19:40 IST

शेल्‍डन कॉट्रेल को नहीं मिला खरीदार

शेल्‍डन कॉट्रेल का नाम आया। वेस्‍टइंडीज के गेंदबाज का बेस प्राइस 75 लाख रुपए है। किसी टीम ने नहीं दिखाई दिलचस्‍पी।

FEB 13, 2022 19:39 IST

जेम्‍स नीशम अनसोल्‍ड

जेम्‍स नीशम का नाम आया। न्‍यूजीलैंड के ऑलराउंडर की बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए है। यह अनसोल्‍ड रहे।

FEB 13, 2022 19:39 IST

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने क्रिस जॉर्डन को 3.60 करोड़ रुपए में खरीदा

क्रिस जॉर्डन का नाम आया। इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। आरसीबी ने सबसे पहले पैडल उठाया। सीएसके ने भी पैडल उठाया। दोनों टीमों के बीच शुरू हुई जंग। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने क्रिस जॉर्डन को 3.60 करोड़ रुपए में खरीदा।

FEB 13, 2022 19:36 IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने विष्‍णु विनोद को 50 लाख रुपए में खरीदा

विष्‍णु विनोद का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हुई जंग। सनराइजर्स हैदराबाद ने विष्‍णु विनोद को 50 लाख रुपए में खरीदा।

FEB 13, 2022 19:34 IST

सीएसके ने एन जगदीशन को बेस प्राइस में खरीदा

एन जगदीशन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। सीएसके ने सबसे पहले पैडल उठाया। सीएसके ने एन जगदीशन को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 19:34 IST

मुंबई इंडियंस ने अनमोलप्रीत सिंह को बेस प्राइस में खरीदा

अनमोलप्रीत सिंह का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले बोली लगाई। मुंबई इंडियंस ने अनमोलप्रीत सिंह को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 19:33 IST

सीएसके ने सी हरि निशांत को बेस प्राइस में खरीदा

सी हरि निशांत का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। सीएसके ने उठाया सबसे पहले पैडल। सीएसके ने सी हरि निशांत को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 19:32 IST

उमेश यादव को खरीदार नहीं मिला

उमेश यादव का नाम आया। भारतीय तेज गेंदबाज की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। उमेश यादव को खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 19:32 IST

गुजरात टाइटंस ने मैथ्‍यू वेड को 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा

मैथ्‍यू वेड का नाम आया। ऑस्‍ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्‍लेबाज की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। गुजरात टाइटंस ने मैथ्‍यू वेड के लिए बोली लगाई। पंजाब किंग्‍स ने भी दिलचस्‍पी दिखाई। गुजरात टाइटंस ने मैथ्‍यू वेड को 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा।

FEB 13, 2022 19:29 IST

गुजरात टाइटंस ने ऋद्धिमान साहा को 1.90 करोड़ रुपए में खरीदा

ऋद्धिमान साहा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। ऋद्धिमान साहा के लिए चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने बोली लगाई। गुजरात टाइटंस ने भी पैडल उठाया। दोनों के बीच चल रहा घमासान। गुजरात टाइटंस ने ऋद्धिमान साहा को 1.90 करोड़ रुपए में खरीदा।

FEB 13, 2022 19:28 IST

केकेआर ने सैम बिलिंग्‍स को 2 करोड़ रुपए में खरीदा

सैम बिलिंग्‍स का नाम आया। इंग्‍लैंड के विकेटकीपर बल्‍लेबाज की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। केकेआर ने पहले पैडल उठाया। केकेआर ने सैम बिलिंग्‍स को 2 करोड़ रुपए में खरीदा।

FEB 13, 2022 19:27 IST

शाकिब अल हसन रहे अनसोल्‍ड

शाकिब अल हसन का नाम आया। बांग्‍लादेशी ऑलराउंडर की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। शाकिब अल हसन इस साल आईपीएल में नजर नहीं आएंगे।

FEB 13, 2022 19:26 IST

गुजरात टाइटंस ने डेविड मिलर को 3 करोड़ रुपए में खरीदा

सबसे पहले नाम डेविड मिलर का आया। दक्षिण अफ्रीका के बल्‍लेबाज की बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। पहले दिन मिलर अनसोल्‍ड रहे थे। राजस्‍थान रॉयल्‍स और गुजरात टाइटंस ने दिलचस्‍पी दिखाई। दोनों टीमें जल्‍दी-जल्‍दी पैडल उठा रही हैं। गुजरात ने बोली जीती। गुजरात टाइटंस ने डेविड मिलर को 3 करोड़ रुपए में खरीदा।

FEB 13, 2022 18:17 IST

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने अरुणय सिंह को बेस प्राइस में खरीदा

अरुणय सिंह का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पैडल उठाया। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने अरुणय सिंह को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 18:15 IST

आशुतोष शर्मा अनसोल्‍ड रहे

आशुतोष शर्मा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 18:15 IST

केकेआर ने अशोक शर्मा को 55 लाख रुपए में खरीदा

अशोक शर्मा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने बोली लगाई। केकेआर भी नीलामी में शामिल हुआ। केकेआर ने अशोक शर्मा को 55 लाख रुपए में खरीदा।

FEB 13, 2022 18:12 IST

पंजाब किंग्‍स ने अंश पटेल को बेस प्राइस पर खरीदा

अंश पटेल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। पंजाब किंग्‍स ने पहले हाथ उठाया। पंजाब किंग्‍स ने अंश पटेल को बेस प्राइस पर खरीदा।

FEB 13, 2022 18:11 IST

मुंबई इंडियंस ने मोहम्‍मद अर्शद खान को बेस प्राइस में खरीदा

मोहम्‍मद अर्शद खान का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। मुंबई इंडियंस ने मोहम्‍मद अर्शद खान को बेस प्राइस में खरीदा।

FEB 13, 2022 18:10 IST

ललित यादव को नहीं मिला खरीदार

ललित यादव का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। कोई खरीदार नहीं मिला।

FEB 13, 2022 18:10 IST

हैदराबाद ने सौरभ दुबे को बेस प्राइस में खरीदा

सौरभ दुबे का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। सनराइजर्स हैदराबाद ने उठाया पैडल। हैदराबाद ने सौरभ दुबे को बेस प्राइस में खरीदा।