IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से बाहर हुए रोहित शर्मा, बुमराह संभालेंगे टीम की कमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 06:55 PM IST

बीसीसीआई ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर रोहित शर्मा के इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच से बाहर होने की पुष्टि कर दी।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से बाहर हुए रोहित शर्मा, बुमराह संभालेंगे टीम की कमान

बर्मिंघम: इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने जा रहे सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे नियमित कप्तान रोहित शर्मा के इस मुकाबले से बाहर होने की आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई ने गुरुवार शाम ट्वीट करके पुष्टि कर दी। ऋषभ पंत को इस मुकाबले के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

रिकवर नहीं हो पाए रोहित शर्मा
बुधवार को टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि रोहित अभी बाहर नहीं हुए हैं। बुधवार शाम और गुरुवार सुबह उनके कोरोना टेस्ट होने थे। अगर इनमें से किसी एक में रोहित की रिपोर्ट निगेटिव आ जाती तो वो मैच के लिए उपलब्ध होते लेकिन ऐसा नहीं हो सका और अंत में बीसीसीआई को आधिकारिक तौर पर बुमराह को टीम का कप्तान बनाए जाने का ऐलान करना पड़ा।  

गुरुवार सुबह के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए रोहित 
गुरुवार सुबह को किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में रोहित शर्मा पॉजिटिव पाए गए। इस वजह से वो एजबेस्टन टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। भारतीय टीम मैनेजमेंट की इस जांच पर बेहद करीब से नजर जमाए हुए था। लेकिन अंत में सबकी आशाओं पर पानी फिर गया।

मयंक अग्रवाल बैकअप खिलाड़ी के रूप में टीम में हो चुके हैं शामिल
रोहित शर्मा के बैकअप के रूप में पहले ही मयंक अग्रवाल को भारत से इंग्लैंड भेजा जा चुका है। हालांकि इस बात की संभावना है कि चेतेश्वर पुजारा पारी की शुरुआत करें और मध्य क्रम में किसी अन्य खिलाड़ी की जगह बन सके। ऐसे में अंतिम वक्त में एकादश के चुनाव के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।



End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!