IPL 2022 में इन 6 धाकड़ खिलाड़ियों को मिला नया 'खेमा', अहमदाबाद और लखनऊ के लिए दिखाएंगे दमखम- रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2021, 03:11 PM IST

Indian premier league 2022: आईपीएल 2022 में दो नई टीमें खिताब की दौड़ में शामिल होंगी। नई टीमों को नीलामी से पहले तीन-तीन खिलाड़ी अपने साथ जोड़ने का विकल्प दिया गया।

IPL 2022 में इन 6 धाकड़ खिलाड़ियों को मिला नया 'खेमा', अहमदाबाद और लखनऊ के लिए दिखाएंगे दमखम- रिपोर्ट
Photo Credit: Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का आगाज में होने कई महीने बाकी है। लेकिन आगामी सीजन के लिए तैयारी काफी पहले शुरू हो चुकी हैं। 15वें सत्र से पहले मेगा ऑक्शन होना है, जिसमें कई बड़े खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आएंगे। कुछ हफ्ते पहले 27 रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई है, जिसके बाद दो नई फ्रेंचाइजी- अहमदाबाद और लखनऊ के पास तीन-तीन प्लेयर को नीलामी  से पहले अपने साथ जोड़ने का विकल्प है। ऐसे में कुछ धाकड़ खिलाड़ियों के नई टीमों के साथ जुड़ने की बात कही जा रही है। आइए इन खिलाड़ियों के नाम जानते हैं।

खबरों की मानें तो अहमदाबाद और लखनऊ ने आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों को चुन लिया है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद ने दिल्ली कैपिट्लस के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अपने साथ रखने का फैसला किया है। टीम ने मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी चुना है। इसके अलावा अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान और विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर को अपने खेमे में शामिल किया है। बता दें कि वॉर्नर हैदराबाद के लिए पिछले सीजन में बतौर कप्तान और बल्लेबाज के रूप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ की टीम ने पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान और भारतीय टीम के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल  को अपने साथ रखने का निर्णय किया है। राहुल आईपीएल के पिछले तीन सीजन से दमदार बल्लेबाजी कर रही है। वह इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उनके बाद टीम ने अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को चुना है। राशिद का शुमार दुनिया के खतरनाक स्पिनर्स मे ंहोता है। वह आईपीएल में हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं। लखनऊ ने साथ ही मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर दांव लगाया है। हालांकि अब तक अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजी की ओर से इन ।खिलाड़ियों को चुनने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!