पीएम मोदी से मिलने के बाद इमोशनल हुईं हरमनप्रीत कौर, बोलीं- जब प्रधानमंत्री बात कर रहे थे तो लगा कि...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 12:05 PM IST

Harmanpreet Kaur on meeting with Prime Minister Narendra Modi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ऐतिहासिक रजत पदक अपने नाम किया था।

पीएम मोदी से मिलने के बाद इमोशनल हुईं हरमनप्रीत कौर, बोलीं- जब प्रधानमंत्री बात कर रहे थे तो लगा कि...
Photo Credit: AP, File Image

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम कॉमवेल्थ गेम्स 2022 में दमदार प्रदर्शन किया और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। भारत गोल्ड जीतने के करीब पहुंच गया था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में 9 रन से बाजी मारने में सफल रही। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्मिंघम में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स से अपने घर पर मुलाकात की, जिसमें हरमनप्रीत भी शामिल थीं। पीएम से मिलने के बाद हरमनप्रीत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने इस बेहद अहम पल करार दिया।

'पूरा देश हमारा सपोर्ट कर रहा है'

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, 'देश के प्रधानमंत्री से प्रोत्साहन मिलना बहुत महत्वपूर्ण बात है। जब पीएम मोदी हमारे साथ बात कर रहे थे तो ऐसा लगा कि पूरा देश हमारा सपोर्ट कर रहा है और सभी हमारी कड़ी मेहनत की सराहना कर रहे हैं। यह हमारी क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।' बता दें कि महिला क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार शामिल किया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने 8 अगस्त को भारतीय टीम के सिल्वर जीतने पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की थी और इस मेडल को बहुत खास बताया था। प्रधानमंत्री ने कहा था, 'क्रिकेट और भारत अविभाज्य हैं। हमारी महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में बेहतर क्रिकेट खेला और प्रतिष्ठित रजत पदक घर लेकर आई। क्रिकेट में पहला कॉमनवेल्थ पदक होने की वजह से यह हमेशा खास रहेगा। टीम की सभी सदस्यों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।'

भारत ने कुल 61 पदक जीते

गौरतलब है कि भारतीय दल ने बर्मिंघम में जबरदस्त छाप छोड़ी और कुल 61 मेडल अपने खाते में डाले। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारत ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। देश ने सर्वाधिक पदक कुश्ती और वेटलिफ्टिंग की अलग-अलग कैटगरी में हासिल किए। भारत ने कुश्ती में 12 और वेटलिफ्टिंग में 10 मेडल जीते।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!