India vs Pakistan: जानिए, कब-कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान टी20 मैच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 11:59 AM IST

आज एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रही है। भारत ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

India vs Pakistan: जानिए, कब-कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान टी20 मैच
Photo Credit: IANS

आज एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ये टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार टक्कर टी20 क्रिकेट में एक साल पहले हुई थी। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारत और पाकिस्तान की टीमें आखिरी बार टी20 विश्व कप 2021 में 24 अक्टूबर 2021 को टकराई थीं। वो दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की नौवीं भिड़ंत थी जहां पाकिस्तानी टीम ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए भारत को हैरान किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 9 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें 7 मैच भारत ने जीते हैं जबकि दो जीत पाकिस्तान के खाते में आई हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टी20 मैच कब खेला जाएगा? (When will IND vs PAK match be played?)

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच 28 अगस्त (रविवार) को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 कहां खेला जाएगा? (Where will IND vs PAK T20I match be played?)

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टी20 मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान और टीम इंडिया के बीच एशिया कप मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगा? (IND vs PAK Match start timing)

भारत-पाकिस्तान मैच रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा।

पाकिस्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप टी20 मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा (IND vs PAK Live telecast)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मैच का लाइव प्रसारण फैंस भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकेंगे।

भारत-पाकिस्तान टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (Where to watch India vs Pakistan Live Online streaming)

भारतीय टीम और पाकिस्तानी टीम के बीच एशिया कप 2022 के टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+ हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से संबंध‍ित कवरेज आप टाइम्‍सनाउ नवभारत पर हासिल कर सकेंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!