IND vs NZ 3rd ODI Playing 11, Dream11 Team: भारत-न्‍यूजीलैंड आज इस प्‍लेइंग 11 के साथ उतर सकते हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 06:22 AM IST

India vs New Zealand, IND vs NZ 3rd ODI Playing 11, Dream11 Team Prediction: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को तीसरा व अंतिम वनडे खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने सीरीज में बढ़त बना रखी है। जानिए, भारत और न्यूजीलैंड आखिरी वनडे में किस प्लेइंग-11 को आजमा सकते हैं?

IND vs NZ 3rd ODI Playing 11, Dream11 Team: भारत-न्‍यूजीलैंड आज इस प्‍लेइंग 11 के साथ उतर सकते हैं

IND vs NZ 3rd ODI Playing 11, Dream11 Team Prediction: भारत-न्यूजीलैंड की बुधवार को तीसरे वनडे में भिड़ंत होगी। यह मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू होगा। न्यूजीलैंड ने तीन वनडे मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। भारत को पहले मैच में 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था जबकि दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारतीय टीम दुआ करेगी कि आखिरी वनडे में बारिश की गाज ना गिरे ताकि उसे सीरीज 1-1 से बराबर करने का मौका मिल सके। वहीं, कीवी टीम की नजर सीरीज पर कब्जा करने की होगी।

भारतीय टीम में होंगे दो बदलाव?

भारतीय टीम अंतिम मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर सकती है। संजू सैमसन को एक बार फिर मैदान पर उतरने का अवसर मिल सकता है। सैमसन ने पहले वनडे में मुश्किल समय में 36 रन की पारी खेली थी लेकिन उसके बावजूद उन्हें दूसरे मुकाबले से बाहर कर दिया गया था। सैमसन को दीपक हुड्डा के स्थान पर खिलाया जा सकता है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की अंतिम एकादश से छुट्टी हो सकती है। चहल पहले वनडे में बेअसर रहे थे। उन्होंने 10 ओवर में 67 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं चटकाया। चहल की जगह 'चाइनामैन' स्पिनर कुलदीप यादव टीम में आ सकते हैं।

क्या न्यूजीलैंड में होगा फेरबदल?

न्यूजीलैंड की टीम में एक एक बदलाव देखने को मिल सकता। न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में स्पिनर मिचेल ब्रेसवेल की जगह तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को फिर मैदान पर उतारा जा सकता है। मिल्ने ने पहले मैच में 10 ओवर में 67 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। मिल्ने को दूसरे वनडे में ब्रेसवेल ने रिप्लेस किया था। ब्रेसेवल ने हैमिल्टन में 2 ओवर गेंदबाजी की और 18 रन लुटाए थे। गौरतलब है कि भारतीय टीम हेगले ओवल में पहली बार वनडे मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड का  यहां रिकॉर्ड शानदार रहा है। मेजबान टीम ने इस मैदान पर 11 मैच खेले हैं और महज एक मुकाबला गंवाया है।

India vs New Zealand 3rd ODI Probable Playing XI

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल,  श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा/संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/कुलदीपर यादव।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, मिचेल ब्रेसवेल/एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फॉर्ग्यूसन।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!