IND vs SL 1st Test Live Streaming: जानिए कब और कहां देख सकते हहैं भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट मैच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 03:57 AM IST

IND vs SL 1st Test Live Score Streaming, India vs Sri Lanka 1st Test Live Cricket Score Streaming Online: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज शुक्रवार को पंजाब के मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। जानिए कब कहां और कहां देख सकते हैं ये टेस्ट मुकाबला। 

IND vs SL 1st Test Live Streaming: जानिए कब और कहां देख सकते हहैं भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट मैच

India vs Sri Lanka (IND vs SL) 1st Test Live Cricket Score Streaming Online: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज शुक्रवार से मोहाली में होने जा रहा है। इस मैच के साथ ही रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में अपने कप्तानी करियर का आगाज करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली के करियर का ये 100वां टेस्ट मैच है। ऐसे में यह मैच भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ विराट और रोहित शर्मा के प्रशंसकों के लिए अहम हो गया है। जानिए इस मुकाबले को आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? (When will be IND vs SL 1st Test played?)

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 04 मार्च से 08 मार्च के बीच खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? (Where will be IND vs SL 1st Test played?)

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहले मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा (IND vs SL 1st Test Live telecast)

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2 एचडी और स्‍टार स्‍पोर्ट्स 3 पर देख सकते हैं। शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे इसकी शुरुआत होगी। 

भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs SL 1st Test Live Streaming)

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार पर देख सकते हैं।  इसके अलावा मैच से संबंध‍ित कवरेज आप टाइम्‍सनाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!