IND vs SL 1st T20I Live Cricket Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका पहले टी20 का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 05:55 PM IST

India vs Sri Lanka (IND vs SL) 1st T20I Live Cricket Score Streaming Online: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच का लाइव प्रसारण जानें कब, कहां और कैसे देखें।

IND vs SL 1st T20I Live Cricket Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका पहले टी20 का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग
Photo Credit: AP

IND vs WI 1st T20I Live Cricket Score Streaming Online: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होने जा रहा है। पिछले साल श्रीलंका दौरे पर भारत की युवाओं से भरी टीम को शिखर धवन के नेतृत्व में टी20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया उस हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम घर पर लगातार दो टी20 सीरीज में विरोधी टीमों की सूपड़ा साफ किया है। जिसमें न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं। ऐसे में हिटमैन की सेना लगातार तीसरी बार विरोधी टीम का घर पर व्हाइटवॉश करना चाहेगी।
 
 ऐसी रही है दोनों के बीच अबतक भिड़ंत 

भारत और श्रीलंका के बीच अबतक कुल 22 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें 14 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। जबकि श्रीलंका के खाते में 7 मुकाबले गए हैं। दोनों के बीच खेले गए एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। अगर भारतीय सरजमीं पर दोनों के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों पर नजर डालें तो यहां भी टीम इंडिया का दबदबा नजर आता है। भारत में दोनों के हुई 11 भिड़ंत में से 8 भारत के और 2 श्रीलंका के नाम रही है। जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है। 

भारत और  श्रीलंका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेला जाएगा? (When will be IND vs SL 1st T20i be played?)

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच  24 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कहां खेला जाएगा? (Where will be IND vs SL 1st T20i be played?)

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर प्रसारित होगा (IND vs SL 1st T20i Live telecast)

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2 एचडी और स्‍टार स्‍पोर्ट्स 3 पर देख सकते हैं।

भारत बनाम श्रीलंका पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs SL 1st T20i Live Streaming)

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से संबंध‍ित कवरेज आप टाइम्‍सनाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!