India vs New Zealand वनडे मैच का सीधा लाइव प्रसारण, Amazon Prime Video और DD Sports पर देखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 10:50 AM IST

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज के इस पहले मैच में भारत की नजर जीत के साथ शुरुआती बढ़त बनाने पर है। जानिए इस मैच को भारत में कब और कहां देखें।

India vs New Zealand वनडे मैच का सीधा लाइव प्रसारण, Amazon Prime Video और DD Sports पर देखें
Photo Credit: AP

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप और उसके बाद भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के बाद अब बारी है सफेद बॉल क्रिकेट के अन्य प्रारूप की, 50 फॉर्मेट वनडे क्रिकेट। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आमने-सामने हैं। ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया शिखर धवन की कप्तानी में मैदान पर उतरी है क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। बल्कि कई अन्य सीनियर खिलाड़ी इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पास काफी कुछ साबित करने के लिए होगा।

टीम इंडिया ने इससे पहले न्यूजीलैंड दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से खिताब अपने नाम किया था। टी20 विश्व कप 2022 में ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थीं और अब दोनों ही टीमें अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए कमर कस रही हैं। ऐसे में आज से शुरू हो रही वनडे सीरीज उस ओर तैयारियों का पहला कदम होगा। ये हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच से जुड़ी जानकारियां कि इस मैच को भारतीय समय के मुताबिक आप कब और कहां देख सकते हैं।

इंडिया-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा? (INDIA vs NEW ZEALAND 1st ODI Time Table)

न्यूजीलैंड और भारतीय टीम के बीच पहला वनडे मैच शुक्रवार (25 नवंबर) को खेला जाएगा। ये तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होगा।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे अंंतरराष्ट्रीय मुकाबला कहां खेला जाना है? (IND vs NZ 1st ODI Venue, Ground)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडेन पार्क पर आयोजित होगाा।

न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे होगा? (INDIA vs NZ 1st ODI IST Timing)

भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7 बजे से शुरू होगा। टॉस सुबह 6.30 बजे होगा।

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर इसका टेलीकास्ट भारत में कहां देखें? (NZ vs IND 1st ODI Live Streaming, TV Broadcast)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को होने वाला वनडेे सीरीज का पहला मैच भारत में आप टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। जबकि इसकी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!