हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर सौरव गांगुली ने दिया अपडेट, बताया- वर्ल्ड कप के बाद क्यों हुए टीम से बाहर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2022, 08:03 PM IST

हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपडेट दिया है। उन्होंने ये भी बताया है कि उन्हें विश्व कप के बाद क्यों किया गया था टीम से बाहर। 

हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर सौरव गांगुली ने दिया अपडेट, बताया- वर्ल्ड कप के बाद क्यों हुए टीम से बाहर 

नई दिल्ली: ऑलराउंड हार्दिक पांड्या तकरीबन दो साल से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। एशिया कप के दौरान यूएई में उनकी पीठ में चोट लगी थी तब से अबतक वो इस चोट से नहीं उबर सके। ऐसे में उन्हें टीम इंडिया से बाहर जाना पड़ा। यूएई में आयोजित टी20 विश्व कप के लिए उन्हें भारतीय टीम में चुना गया लेकिन वो कमाल नहीं दिखा सके। 

चोट की वजह से हार्दिक टीम से हुए बाहर
लंबे समय से उनकी चोट टीम इंडिया के साथ-साथ पूरे देश के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हार्दिक को विश्व कप के बाद टीम से बाहर किए जाने के बारे में चर्चा करते हुए कहा, हार्दिक चोटिल थे और उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए ब्रेक दिया गया था जिससे कि वो भारतीय क्रिकेट की लंबे समय तक सेवा कर सकें। मुझे लगता है कि मैं हार्दिक को रणजी ट्रॉफी में खेलता देखूंगा।'

ज्यादा गेंदबाजी से मजबूत होगा हार्दिक का शरीर
आने वाले समय में हर किसी को पांड्या को ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजी करने की आशा है। इसपर गांगुली ने कहा, मैं आशा करता हूं कि वो आने वाले समय में अधिक गेंदबाजी मैं उससे अधिक गेंदबाजी की उम्मीद करता हूं जिससे उसका शरीर मजबूत होगा। साथ ही अब वह अहमदाबाद आईपीएल का कप्तान है और यह ऐसा मंच होगा जिसमें चयकनर्ता उसकी फॉर्म और फिटनेस को देख लेंगे। इसी के अनुसार वे फैसला करेंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!