हरभजन सिंह और गीता बसरा के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2021, 02:00 PM IST

Harbhajan Singh and Geeta Basra: हरभजिन सिंह और गीता बसरा के घर किलकारी गूंजी है। हरभजन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकार दी।

हरभजन सिंह और गीता बसरा के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
Photo Credit: Instagram

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है। हरभजन ने घर में बेटे के आने की खुशी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। क्रिकेटर ने एक बहुत ही प्यारी और भावुक सी पोस्ट लिखकर इस संबंध में जानकार दी। उन्होंने बताया है कि मां और बेटे दोनों पूरी तरह ठीक हैं। बता दें कि हरभजन पहले से एक बेटी के पिता हैं, जिसका नाम हिनाया हीर है। हिनाया का जन्म 27 जुलाई, 2016 को हुआ था।

'हम खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं'

हरभजन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा कि हमारे पकड़ने के लिए एक नया छोटा हाथ। उसका प्यार बड़ा है। सोने की तरह कीमती।
 एक अद्भुत उपहार। बेहद स्पेशन और बेहद स्वीट। हमारा दिल भरा है। हमारा जीवन पूर्ण हुआ। हम ईश्वर का धन्यवाद देते हैं कि हमें एक स्वस्थ बेटे से नवाजा। गीता और बच्चा दोनों ठीक हैं। हम खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और अपने शुभचिंतकों द्वारा निरंतर प्यार और सपोर्ट देने के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं।' हरभजन की इस पोस्ट पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक अपने-अपने अंदाज में बधाइ दे रहे हैं।


हरभजन-गीता ने 2015 में की शादी

गौरतलब है कि हरभजन सिंह और गीता बसरा ने 29 अक्टूबर, 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी रचाई थी। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को तीन साल से अधिक समय तक डेट किया था। गीता ने बॉलीवुड में इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘दिल दिया है’ से डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। गीता शादी के बाद फिल्मी पर्दे से गायब हैं। हालांकि, कुछ वक्त उन्होंने दोबारा फिल्मों में लौटने की ख्वाहिश का इजहार किया था। वहीं, हरभजन की बात करें तो वह जल्द ही आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में केकेआर की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। हरभजन बतौर कमेंटेट भी सक्रिय हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!