CSA T20 LEAGUE: चेन्नई सुपर किंग्स की जोहानिसबर्ग टीम के लिये फाफ डु प्लेसी ‘मारकी खिलाड़ी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 06:00 PM IST

CSA T20 LEAGUE, CSK Johannesburg team, Faf du Plessis: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट की टी20 लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की जोहानिसबर्ग टीम द्वारा फाफ डु प्लेसी को मार्की खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।

CSA T20 LEAGUE: चेन्नई सुपर किंग्स की जोहानिसबर्ग टीम के लिये फाफ डु प्लेसी ‘मारकी खिलाड़ी'

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी को आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स टीम की खरीदी जोहानिसबर्ग टीम में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के पहले सत्र के लिये ‘मारकी खिलाड़ी’ चुना गया है।

पिछले आईपीएल सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये खेलने वाले डु प्लेसी 2011 से 2021 के बीच सीएसके टीम का हिस्सा थे । सीएसके 2016 और 2017 में निलंबित थी । छह टीमों की आगामी लीग के लिये खिलाड़ियों की सीधे खरीद की आखिरी तारीख बुधवार थी ।

सीएसए टी20 लीग का पहला सत्र जनवरी फरवरी 2023 में खेला जायेगा । सभी छह टीमों को आईपीएल के मौजूदा टीम मालिकों ने खरीदा है। जोहानिसबर्ग टीम ने इंग्लैंड के हरफनमौला मोईन अली को भी खरीदा है ।अली आईपीएल में सीएसके के लिये खेलते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!