सपने सच होते हैंः टी20 विश्व कप टीम में शामिल होने पर दिनेश कार्तिक ने कुछ ऐसे जाहिर की भावनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 06:46 AM IST

'Dreams do come true', Dinesh Karthik's tweet after T20 World Cup team announcement: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए घोषित भारतीय टीम में नाम आने के बाद दिनेश कार्तिक ने भावुक ट्वीट किया।

सपने सच होते हैंः टी20 विश्व कप टीम में शामिल होने पर दिनेश कार्तिक ने कुछ ऐसे जाहिर की भावनाएं

सोमवार को बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली इस टीम में दो विकेटकीपरों के नाम नजर आए जिसमें रिषभ पंत के अलावा अनुभवी दिनेश कार्तिक भी शामिल हैं। टीम के ऐलान के बाद दिनेश कार्तिक न खास अंदाज में ट्वीट करके अपनी भावनाएं जाहिर की।

आईपीएल 2022 में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ भारत के लिए वापसी करने वाले कार्तिक आरसीबी और राष्ट्रीय टीम के लिए एक फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी प्रभावशाली स्ट्राइक रेट और फिनिशिंग कौशल को देखते हुए अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने सोमवार को आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत के 15 सदस्यीय टीम में अनुभवी क्रिकेटर को चुना।

टीम की घोषणा के बाद कार्तिक ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "सपने सच होते हैं।" 37 वर्षीय विकेटकीपर को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलने के लिए घोषित टीम में भी शामिल किया गया है। उन्होंने पहले बताया था कि भारत के लिए खेलने की प्रेरणा हमेशा की तरह मजबूत है।

कार्तिक ने कहा, "देश के लिए खेलना बड़ा विजन था। मुझे पता है कि विश्व कप नजदीक है। मैं उस विश्व कप का हिस्सा बनना चाहता हूं और भारत को जीतने में मदद करना चाहता हूं।"

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!