'मेरे पैसे दिलाएगा बीसीसीआई?': इस दिग्गज ने पूर्व आईपीएल टीम पर लगाया पैसा ना देने का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2021, 10:12 PM IST

Brad Hodge alleges former IPL team of owing his money: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रैड हॉज ने सालों बाद अपनी पूर्व आईपीएल टीम पर लगाया पैसे ना देने का आरोप। बीसीसीआई से मांगी मदद।

'मेरे पैसे दिलाएगा बीसीसीआई?': इस दिग्गज ने पूर्व आईपीएल टीम पर लगाया पैसा ना देने का आरोप
Photo Credit: Twitter

भारतीय महिला क्रिकेटरों को पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुए आईसीसी टी20 विश्व कप की ईनामी राशि का भुगतान नहीं हुआ था। लेकिन अब खबर है कि अगले हफ्ते इसका भुगतान किया जा रहा है। इस खबर के आने के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉज ने भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सामने अपनी मांग रख दी। ये मांग आईपीएल टीम द्वारा 10 साल पहले पूरी रकम ना देने से जुड़ी है।

ब्रैड हॉज 10 साल पहले आईपीएल 2011 में कोच्चि टस्कर्स टीम से जुड़े थे। वो टीम आईपीएल से सिर्फ दो साल के लिए जुड़ी थी और उसके बाद खत्म कर दी गई। इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का एक ट्वीट इंग्लैंड के अखबार में छपा है जिसमें हॉज ने कहा है कि, "दस साल पहले आईपीएल में कोच्चि टस्कर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए अब भी उनकी 35 प्रतिशत फीस का भुगतान होना बाकी है। क्या बीसीसीआई उस पैसे को लोकेट कर सकता है?"

brad hodge tweet

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हॉज ने आईपीएल में कोच्चि टस्कर्स के लिए 14 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 35.63 की औसत से 285 रन बनाए थे। जब कोच्चि टस्कर्स टीम बैंक गारंटी देने में असफल रही थी तो बीसीसीआई ने उस फ्रेंचाइजी का करार खत्म करने का फैसला सुना दिया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!