शहर

पहलगाम में गोलीबारी के बीच 'अल्लाह हू-अकबर' नारे लगाता दिखा जिपलाइन ऑपरेटर, अब NIA करेगी पूछताछ

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक जिपलाइन ऑपरेटर की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में जिपलाइन ऑपरेटर गोलीबारी के बीच 'अल्लाह हू-अकबर' नारे के लगाता नजर आया। इस वीडियो को देख NIA ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया है।

Image

पहलगाम में गोलीबारी के बीच 'अल्लाह हू-अकबर' नारे लगाता दिखा जिपलाइन ऑपरेटर

Photo : Twitter

Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। देशवासी इस हमले को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 23 अप्रैल को दक्षिण जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों को उनका नाम और धर्म पूछकर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस आतंकी हमले के बाद की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बीच एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है, जो आतंकी हमले के दौरान एक जिपलाइन ऑपरेटर की वीडियो है।

जिपलाइन ऑपरेटर की वीडियो तेजी से पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देख लोग ऑपरेटर की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। जिपलाइन ऑपरेटर की वायरल वीडियो को देखने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। आइए आपको बताएं कि इसके पीछे की मुख्य वजह क्या है, क्यों एक जिपलाइन ऑपरेटर से पूछताछ की जा रही है और आखिर उस वायरल वीडियो में ऐसा क्या है, जो वह तेजी से वायरल हो रही है।

आतंकी हमले के बीच ऑपरेटर ने लगाए 'अल्लाह हू-अकबर'

दरअसल, यह वीडियो उस समय की है जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस वीडियो को तब रिकॉर्ड किया गया था, जब गोलियों चलाई जा रही थी। इस वीडियो में गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। गोलियों की आवाज सुन जिपलाइन पर खड़े पर्यटक ऋषि भट्ट को ऑपरेटर ने आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस घटना के बाद ऋषि भट्ट ने मीडिया से बात की और ऑपरेटर की मंशा पर सवाल किए।

भट्ट ने मीडियो को बताया कि उसे ऑपरेटर का व्यवहार संदिग्ध लगा, क्योंकि गोलियों की आवाज सुनाई देने पर रुकने की बजाए उसने उन्हें आगे बढ़ने के लिए कहा। भट्ट के इस बयान के बाद वीडियो को लेकर लोगों में चर्चा और बढ़ गई। मीडिया से बात करते हुए भट्ट ने आगे बताया कि उन्हें आतंकी हमले के बारे में कुछ मालूम नहीं था। फिर गोलियों की आवाज आने पर उन्होंने देखा की कुछ आतंकी धर्म पूछकर लोगों को गोली मार रहे हैं। भट्ट ने बताया की गोलीबारी की आवाज सुनते ही जिपलाइन ऑपरेटर के व्यवहार में बदलाव आया और वह 'अल्लाह हू-अकबर' का नारे लगाने लगा।

एनआईए ने पूछताछ के लिए बुलाया

भट्ट के बयान के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और एनआईए ने ऑपरेटर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। वह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि जिपलाइन ऑपरेटर का आतंकी हमले के साथ कोई कनेक्शन था कि यह बस एक लापरवाही का नतीजा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article