शहर

गुरुग्राम में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या; फूड डिलीवरी कंपनी की टीशर्ट में आए थे हमलावार

रुग्राम के एक मार्केट में ब्लिंकिंग और जोमैटो कंपनी की टीशर्ट में आए दो हमलावरों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से इलाके में सनसनी का माहौल है।

Image

गुरुग्राम में हत्या

गुरुग्राम के एक मार्केट में ब्लिंकिंग और जोमैटो कंपनी की टीशर्ट पहने दो हमलावरों ने पहुंचकर दहशत फैला दी। उन्होंने कादरपुर के रहने वाले अनुज नाम के शख्स पर गोलियों से हमला बोल दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, करीब आधा दर्जन गोलियां युवक को मारी गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल शख्स को हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

पांच गोलियां दागी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है, जब बाउंसर के तौर पर कार्य करने वाला अनुज गुरुग्राम जिले के उल्लाहवास गांव की एक बाजार में था।अधिकारी ने बताया कि जोमैटो और ब्लिंकिट कंपनी की पोशाक पहने मोटरसाइकिल सवार दोनों हमलावरों ने कथित तौर पर अनुज को पांच गोलियां दागी और भाग गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि अनुज का आवास कादरपुर गांव में है और वह एक निजी शराब की दुकान में बाउंसर के रूप में कार्य करता था।अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article