शहर

Ayodhya Ram Rath Bus: अयोध्या जाने वालों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार इन जिलों से चलाएगी रामरथ बसें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 06:55 PM IST

योगी सरकार श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन कराने के लिये पांच ज़िलों से रामरथ बसें संचालित करेगी। प्रथम चरण में वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, बलिया एवं लखनऊ से कुल 10 रामरथ बसें संचालित की जाएंगी।

Image

योगी सरकार चलाएगी रामरथ बसें

Photo : Twitter

अयोध्या: योगी सरकार श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर के दर्शन कराने के लिये बेहतर सुविधायुक्त रामरथ बसें संचालित करने जा रही है। इसके लिये परिवहन निगम ने प्रथम चरण में 10 बसों के संचालन की योजना बनायी है। प्रथम चरण में 10 बसें अयोध्या के लिए चलायी जायेंगी, जबकि बाद में प्रदेश के सभी जनपदों से परिवहन निगम अयोध्या के लिए रामरथ बसें चलाएगा।

अलग अलग रंग में दिखायी देंगी रामरथ बसें

परिवहन विभाग लखनऊ-अयोध्या के लिए 01, वाराणसी- अयोध्या के लिए 04, बलिया- अयोध्या के लिए 01, गोरखपुर-अयोध्या के लिए 02 एवं प्रयागराज से अयोध्या के लिए 02 रामरथ बसें संचालित करेगा। श्रद्धालुओं को रामरथ बसें अलग अलग रंग में दिखायी देंगी,जिससे कि श्रद्धालुओं को रामरथ बसों को पहचानने में सुविधा होगी।

51 सीटर होगी बस

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सेवा मुहैया कराने के लिये स्पेशल रामरथ बसें चलाने का निर्णय लिया है। यह बसें 51 सीटर होगी एवं किराया भी साधारण बसों के बराबर ही रखा गया है। लखनऊ चारबाग बस स्टेशन से अयोध्या धाम बस स्टेशन का किराया 256 रुपये एवं अवध बस स्टेशन से अयोध्या धाम बस स्टेशन का किराया 218 रुपये होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article