शहर

सावधान! जंगल में महिला को खींच ले गया तेंदुआ, भालू ने महिला पर किए ताबड़तोड़ अटैक

उत्तराखंड के नैनीताल में तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि रुद्रप्रयाग जिले में एक अन्य घटना में भालू ने एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया।

Image

नैनीताल में तेंदुए के हमले में महिला की मौत (फोटो-Istock)

नैनीताल/रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में नैनीताल जिले में शुक्रवार को एक तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गयी जबकि रुद्रप्रयाग जिले में एक अन्य घटना में भालू ने एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। अधिकारियों ने यहां बताया कि नैनीताल जिले में धारी ब्लॉक के दीनी तल्ली ग्राम पंचायत के तोक धूरा क्षेत्र में यह घटना सुबह के समय हुई जब एक तेंदुआ हेमा देवी (35) को पकड़कर जंगल में ले गया जहां से बाद में उसका शव बरामद हुआ।उन्होंने बताया कि देवी जंगल से अपने मवेशियों के लिए चारा लाने घर से निकली थी, तभी पास ही घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

तेंदुए को देखते ही महिला ने मचाया शोर

ग्रामीणों ने बताया कि देवी ने तेंदुए को पहले ही देख लिया था जिसके बाद उसने शोर मचाते हुए उस पर पत्थर मारने शुरू कर दिए लेकिन इसके बावजूद तेंदुए ने महिला को पकड़ लिया और खींचकर जंगल में ले गया। महिला के देवर ने भी उसे बचाने के लिए शोर मचाया और तेंदुए पर पत्थरों से हमला किया लेकिन वह उसे लेकर तेजी से जंगल की ओर भाग गया।घटना की जानकारी मिलने पर महिला के परिवार के अन्य सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में तलाश की जिसके बाद उसका शव बरामद हुआ। तेंदुए के हमले की सूचना वन विभाग को भी दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई जबकि ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ आक्रोश भी जताया।

नथुवाखान के वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई थी।

भालू ने महिला पर किया हमला

एक अन्य घटना में रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ क्षेत्र में भालू ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को 32 वर्षीय रचना देवी दो अन्य महिलाओं के साथ घर से लगभग 200 मीटर दूर घास लेने गयी थीं जहां उन पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हालांकि, साथी महिलाओं के शोर मचाने पर भालू घबराकर वहां से भाग गया लेकिन रचना देवी इसमें बुरी तरह जख्मी हो गयीं।

महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और रचना देवी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। भालू के हमले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद केदारनाथ की भाजपा विधायक आशा नौटियाल भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंची। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगा कर भालू पकड़ने के निर्देश भी दिए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान