शहर

पश्चिम बंगाल के बिराती स्टेशन पर महिला के बैग में मिला बच्चा, हक्के-बक्के रह गए लोग; ऐसे हुआ खुलासा

North 24 Parganas News: पश्चिम बंगाल के बिराती रेलवे स्टेशन पर एक महिला को पकड़ा गया है, जो अपने बैग में एक बच्चे को छिपाकर ले जा रही थी। यात्रियों को महिला के स्वभाव से उस पर शक किया, जो सच निकला। रेलवे पुलिस को जानकारी दी गई और महिला को पकड़कर उसके हवाले कर दिया गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन में सफर कर रही थी महिला।
  • बैग में बच्चा मिलने पर हंगामा।
  • कस्टडी में भेजी गई महिला।

North 24 Parganas News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिराती रेलवे स्टेशन पर एक महिला अपने बैग में बच्चा छिपाकर ले जा रही थी, जिसका खुलासा हुआ है। महिला के बैग से बच्चा मिलने के बाद आस पास के लोग हक्के-बक्के रह गए। इसके बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

महिला के बैग में मिला बच्चा

इस मामले में इलाके के लोगों और यात्रियों ने महिला पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने उत्तर 24 परगना के बनगांव डिवीजन के दत्तपुकुर से सियालदह जा रही लोकल ट्रेन में महिला के बैग में बच्चे को छिपा हुआ देखा। इसके बाद ट्रेन के बिराती स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने महिला को पकड़ लिया और उसे बच्चे के साथ रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला रेलवे पुलिस के हवाले

यात्रियों ने पुलिस और मीडिया को बताया कि महिला की बॉडी लैंग्वेज संदिग्ध लग रही थी, जिससे उनका शक और भी बढ़ गया। वहीं, महिला ने डिब्बे में यात्रा कर रहे यात्रियों के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया और भागने की कोशिश की। एक यात्री ने बताया कि जैसे ही ट्रेन बिराती स्टेशन पहुंची, उसने बच्चे को छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन हमने उसे काबू में कर लिया और रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।

लोगों ने किया हंगामा

वहीं, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही रेलवे ट्रैक भी जाम कर दिया, जिससे हंगामा और बढ़ गया। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने अपना विरोध वापस ले लिया और अब स्थिति सामान्य हो गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article