शहर

Delhi: मौसी ने गला घोंटकर उतारा 2 साल के भांजे को मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक 2 साल के मासूम की हत्या ने सबको सकते में डाल दिया। जानकारी मिली है कि पार्क में बच्चे को उसकी मौसी की गोद में मृत पाया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में सनसनी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Mukherjee Nagar Child Murder: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें लगभग 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पार्क में बच्चे को उसकी मौसी की गोद में मृत पाया गया। प्रारंभिक संदेह के मुताबिक, बच्चे की हत्या उसकी मौसी ने ही की हो सकती है। पुलिस ने मौसी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक मासूम बच्चे की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस को जानकारी मिली कि एसएफएस फ्लैट्स के पास स्थित पार्क में 30 वर्षीय आजरा नामक महिला ने 1 साल 9 महीने के बच्चे का गला दबा दिया। घटना के दौरान एक स्थानीय निवासी ने साहसिक कदम उठाते हुए बच्चे को महिला की पकड़ से छुड़ाया और तुरंत उसे पास के न्यू लाइफ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

ननिहाल आया था मासूम

मृतक बच्चे की पहचान हादी के रूप में हुई है, जो अपने पिता आदिल के साथ पुराना सीलमपुर में रहता था। बताया जा रहा है कि हादी अपनी मां उजमा के साथ मुखर्जी नगर स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। घटना की सूचना मृतक के मामा ने पुलिस को दी। वहीं, आरोपी महिला आजरा को वारदात के तुरंत बाद बेसुध अवस्था में पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

मामले की जांच जारी

स्थानीय लोगों और पार्क में वॉक करने आए लोगों के अनुसार, पार्क में काम करने वाले एक माली ने महिला को बच्चे का गला दबाते हुए देखा। चीख-पुकार सुनकर लोग वहां इकट्ठा हुए और बच्चे को महिला की गोद से छुड़ाकर अस्पताल ले गए। फिलहाल, पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और जांच के बाद ही हत्या की सटीक वजह सामने आ सकेगी।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article