शहर

Delhi Weather Update: 2 से 4 डिग्री के बीच ठिठुरते रहेंगे दिल्लीवासी, इतने दिनों तक जारी रहेगे भीषण ठंड का प्रकोप

Delhi-Noida-Gurgaon Weather: दिल्ली में 14 जनवरी तारीख तक राहत की उम्मीद नहीं है। वहीं, 12 और 13 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 14 के लिए येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का मिनिमम तापमान अभी 2 से 4 डिग्री के बीच बना रहेगा। जहां 15 तारीख के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

delhi (9)

2 से 4 डिग्री के बीच ठिठुरते रहेंगे दिल्लीवासी, पढ़ें- मौसम का अपडेट

Delhi Weather: देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हमेशा की तरह दिल्ली का मौसम भी बेहद ठंडा हो रखा है। साथ ही दिल्ली के आसपास के शहरों में भी भारी ठंड है। पारा शून्य तक पहुंच रहा है। वहीं, दिल्ली में फिलहाल कोई राहत की उम्मीद नजर नहीं आती, लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है कि आखिर कब पारा बढ़ेगा। दिल्ली में ठंड बरकरार है। राजधानी दिल्ली में आज भी पारा 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में कोल्ड वेव कंडीशन जारी है। लोधी रोड पर 3 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा आया नगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस, पालम में 3.3 डिग्री सेल्सियस, सफदरजंग का तापमान 3.02 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वही, रिज में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

14 तारीख तक राहत की उम्मीद नहीं

बताया गया कि दिल्ली में 14 जनवरी तारीख तक राहत की उम्मीद नहीं है। वहीं, 12 और 13 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 14 के लिए येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का मिनिमम तापमान अभी 2 से 4 डिग्री के बीच बना रहेगा। जहां 15 तारीख के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

वहीं, पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके चलते अधिकारियों ने घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं।

दिल्ली के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने घोषणा की है कि दिल्ली भर के स्कूल 15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे। यह सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से शुरू हुई हैं, 2025-26 सेशन के आधिकारिक एकेडमिक कैलेंडर का हिस्सा हैं।

उत्तर प्रदेश में 15 जनवरी तक स्कूल बंद

इसी तरह, उत्तर प्रदेश में सभी बोर्ड के नर्सरी से लेकर 8वीं क्लास तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। अधिकारियों ने इस छुट्टी को बढ़ाने का कारण घना कोहरा और शीतलहर बताया है।

हरियाणा के स्कूल भी इसी शेड्यूल का पालन करेंगे

हरियाणा के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पुष्टि की है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी तक जारी रहेंगी, और रेगुलर एकेडमिक सेशन 16 जनवरी से फिर से शुरू होंगे।

12 जनवरी का पूर्वानुमान

12 जनवरी को दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मुरादाबाद, बरेली और पीलीभीत के तराई इलाकों में कोहरे की चादर छाई रह सकती है। सोमवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। इसका असर ज्यादातर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महसूस होगा, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह बेअसर रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nitin Arora
Nitin Arora author

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदे... और देखें

End of Article