शहर

सावधान! ऋषिकेश में घाटों से रहें दूर; तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Ganga Water Level: उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है और पानी खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। ऐसे में लोगों को प्रशासन की तरफ से जलस्तर के बढ़ने संबंधी जानकारी दी जा रही है। साथ ही घाटों पर जल पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।

Image

ऋषिकेश

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश।
  • बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ा।
  • श्रीनगर डैम से छोड़ा गया पानी।

Ganga Water Level: तीर्थ नगरी उत्तराखंड के ऋषिकेश (Rishikesh) में अचानक से गंगा (Ganga River) के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है और घाट किनारे लोगों को नदी से दूर रहने की चेतावनी दी है।

खतरे के निशान के ऊपर जलस्तर

ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। तीर्थनगरी में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने पर पुलिस ने सुरक्षा को लेकर घोषणा कर गंगा किनारे लोगों को जागरूक किया है। यहां के तमाम घाट जैसे त्रिवेणी घाट, जानकी सेतु और मुनिकिरेती घाट जलमग्न हो गए हैं।

दरअसल, 26 जुलाई को आपदा नियंत्रण कार्यालय से सूचना मिली कि सुबह 9 बजे श्रीनगर डैम से टिहरी डैम की ओर पानी छोड़ा जाएगा। जिसके कारण दिन में दो बजे तक गंगा का जलस्तर बढ़ जाएगा।

पहाड़ों में हो रही बारिश

बता दें कि पहाड़ों में हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर पहले ही बढ़ा हुआ है। शुक्रवार को डैम से पानी छोड़े जाने के बाद कोतवाली पुलिस अलर्ट हो गई और गंगा किनारे रहने वाले लोगों को नदी से दूर रहने को चेताया।

चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि जल पुलिस की टीम के साथ चंद्धेश्वर नगर, मायाकुंड एवं त्रिवेणी घाट गंगा किनारे पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जलस्तर के बढ़ने के संबंध में बताकर जागरूक किया गया और कांवड़ियों (Kawadiyon) को भी गंगा घाटों (Ganga Ghat) पर जाने से रोका जा रहा है।

घाटों पर जवान तैनात

उन्होंने आगे बताया कि जल पुलिस के जवानों को भी घाटों पर तैनात कर दिया गया है। वह समय-समय पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार बता रहे हैं, जिससे गंगा के किनारे नहाने वाले लोग सतर्क रहें।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article