शहर

पिथौरागढ़ में मुनस्यारी के पास हुए लैंडस्लाइड का ये Video कमजोर दिल वाले न देखें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से लैंडस्लाइड का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो कमजोर दिल वालों के लिए बिल्कुल नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे देखते ही देखते पहाड़ खिसककर सड़क और फिर नीचे नदी घाटी में गिर गया।

Image

पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड

Photo : Times Now Digital

उत्तराखंड में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। राज्य के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कें टूट गई हैं तो कई जगह पहाड़ टूटकर सड़कों पर आ गिरे हैं। लैंडस्लाइड के कारण तमाम रास्ते बंद हैं, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसा ही कुछ उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़ जिले में भी देखने को मिला है। लैंडस्लाइड का यह वीडियो कमजोर दिल वालों के लिए कतई नहीं हैं।

दरअसल पिथौरागढ़ में मुनस्यारी-लैंड सड़क मार्ग पर नाचनी के पास एक जबरदस्त भूस्खलन कैमरे में कैद हुआ है। यह सड़क चालू थी और लैंडस्लाइड का अंदेशा होने पर वाहन एक ओर रुक गए। वीडियो बनाने वाले शख्स को कुछ सेकेंड भाई, कुछ सेकेंड कहते हुए सुना जा सकता है। जबकि एक दूसरा शख्स कैमरे के सामने हंसते हुए नजर आता है।

सड़क पर इन लड़कों की बाइक खड़ी है और उनसे कुछ ही दूरी पर एक ट्रक भी खड़ा है। कुछ अन्य लोग भी यहां पर देखे जा सकते हैं। सच में अगर यह लड़के कुछ सेकेंड यहां नहीं रुकते तो लैंडस्लाइड की चपेट में आ जाते। जिस तरफ लैंडस्लाइड हुआ है, ट्रक उसी ओर जा रहा था, लेकिन किसी वजह से यहां रुक गया और हादसे से बच गया।

इस हादसे की वजह से मुनस्यारी रोड पर ट्रैफिक की आवाजाही बंद हो गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article