शहर

Ahmedabad Plane Crash: Video में देखें कैसे क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान और बन गया आग का गोला

अहमदाबाद में आज 12 जून 2025 को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से ब्रिटेन जा रहा था और टेक ऑफ के कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट के पास एक रिहायसी इलाके में क्रैश हो गया। देखें वीडियो -

गुजरात के अहमदाबाद में आज यानी गुरुवार 12 जून को एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान अहमदाबाद से ब्रिटेन जा रहा था। AI-171 विमान में कुल 230 यात्री सवार थे। इनके अलावा 10 क्रू सदस्य और 2 पायलट भी विमान में थे। इस तरह से कुल 242 लोग विमान में सवार थे। अभ तक यह जानकारी नहीं है कि हादसे के बाद विमान में सवार लोगों में से कोई जिंदा है या नहीं। Video में देखें विमान कैसे क्रैश हुआ -

अहमदाबाद में एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वीडियो में विमान को उड़ान भरते हुए देख जा सकता है। उड़ते-उड़ते यह विमान अचानक आंखों से ओझल होता है और फिर वहां आग का गोला और धुंए का गुबार ही नजर आता है।

इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। विमान में सवार यात्रियों के परिजन इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके अपने परिजनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

एयर इंडिया ने एक समर्पित यात्री हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय (Operational Control Room) कर दिया है। इसमें संपर्क करने के लिए 011-24610843, 9650391859 कॉल कर सकते हैं। उधर, ब्रिटिश सरकार ने भी हादसे से जुड़ा हेल्पलाइन नंबर 02070085000 जारी किया है। जिनके परिजन विमान से यात्रा के लिए निकले थे वे इन नंबरों पर अपडेट ले सकते हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article