Vivek Vihar Fire News: दिल्ली के शहादरा स्थित विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत, जबकि 4 से 6 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एसी ब्लास्ट की वजह से यह घटना घटी।
परिवार का एक छोटा बेटा ही बच सका
इस घटना में जैन फैमिली के तीन सदस्यों की मौत हो गई। शैली जैन और नितिन जैन समय जैन की मौत इस दुखद घटना में हो गई। परिवार में चार लोग थे। एक छोटा बेटा जिनकी उम्र 22 साल बताई जा रही है वह कल रात घूमने के लिए गया था, इसलिए वह बच गया।
बाकी परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई । घर में काम करने वाली पिंकी ने बताया कि वह लोग बहुत अच्छे थे आज सुबह मुझे जल्दी बुलाया था शैली जी ने 8 बजे बुलाया था। उन्हें किटी पार्टी में जाना वो बहुत अच्छे लोग थे।
गीता, अरविंद जैन के वहां काम करती थी जिनके बाद डेढ़ साल का बच्चा था उनका कहना है कि अभी कुछ दिन पहले काम छोड़ा लेकिन परिवार बहुत अच्छा था मुझे कभी-कभी काम पर बुलाता भी था इस तरह की जानकारी मिली है बहुत दुख हो रहा है बहुत अच्छा नहीं लग रहा है रो रो कर उन्होंने पूरी बात बताएं।
हादसा कैसे बना जानलेवा?
दिल्ली फायर सर्विस के डिवीजनल ऑफिसर (DO) मुकेश वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण एयर कंडीशनर (AC) में हुआ जोरदार ब्लास्ट प्रतीत हो रहा है।
मुकेश वर्मा के अनुसार, इमारत की बनावट और सुरक्षा नियमों की अनदेखी ने इस हादसे को जानलेवा बना दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इमारत में प्रवेश और निकास (Entry and Exit) के लिए केवल एक ही रास्ता था, जिसके कारण आग लगने के बाद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
