शहर

देश के लिए मेडल जीतना मेरा सपना, अगर गोंडा में मुझे कुछ हुआ तो...', विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह पर फिर लगाए गंभीर आरोप

Vinesh Phogat: अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट ने गोंडा में होने वाले रैंकिंग टूर्नामेंट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के प्रभाव और खिलाड़ियों के साथ न्याय को लेकर चिंता जताई है।

Vinesh Phogat: सोनीपत से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अंतरराष्ट्रीय पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने एक वीडियो जारी कर कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से कुश्ती के मैदान से दूर थीं, लेकिन अब उनका सपना फिर से देश के लिए मेडल जीतने का है। विनेश फोगाट ने हाल ही में घोषित रैंकिंग टूर्नामेंट को लेकर भी सवाल उठाए। यह टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित होना है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रतियोगिता बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) के निजी कॉलेज में कराई जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को निष्पक्ष मौका मिलना मुश्किल हो सकता है।

तीन साल पहले कई महिला पहलवानों ने उठाया था मुद्दा-विनेश फोगाट

उनके मुताबिक, ऐसे माहौल में कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को ही फायदा मिलने की आशंका रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि बृजभूषण शरण सिंह का कुश्ती फेडरेशन में अब भी प्रभाव दिखाई देता है और यह खेल के लिए सही नहीं है। विनेश ने आरोप लगाया कि महिला खिलाड़ियों के साथ पहले भी उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं, जिनकी शिकायतें आज भी अदालत में चल रही हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन साल पहले कई महिला पहलवानों ने इस मुद्दे को उठाया था और न्याय की मांग की थी।

विनेश फोगाट ने जताई चिंता

विनेश फोगाट ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर टूर्नामेंट में उनके साथ या किसी अन्य खिलाड़ी के साथ कोई गलत होता है, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने खेल मंत्रालय से भी सवाल किया कि बार-बार ऐसे लोगों को जिम्मेदारी क्यों दी जा रही है, जिन पर पहले से गंभीर आरोप लग चुके हैं। उन्होंने अंत में कहा कि खिलाड़ियों के लिए निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल होना बेहद जरूरी है, ताकि वे बिना किसी डर के अपने खेल पर ध्यान दे सकें और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article