शहर

Kurukshetra News: आज से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की होगी शुरुआत, उपराष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आज से शुरू होगा 8वां अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव। देश-विदेश से विशेषज्ञ गीता पर अपने विचार प्रकट करने इस कार्यक्रम में लेगें हिस्सा।

Image

कुरुक्षेत्र में होने जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, उपराष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ

Photo : BCCL

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। महोत्सव का आयोजन आज, यानी 17 दिसंबर से किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा किया जाएगा। बता दें कि गीता महोत्सव की शुरुआत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में की जाएगी। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीमद्भगवद् सदन द्वारा किया जा रहा है। ये इस महोत्सव का 8वां संस्करण है।

अलग-अलग देशों के विशेषज्ञ होंगे शामिल

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होने वाले 8वें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, बुल्गारिया और जापानी समते कई अन्य देशों के विशेषज्ञ शामिल होने वाले है। कार्यक्रम में आने वाले सभी विशेषज्ञ गीता पर अपने विचारों को लोगों के साथ साझा करेंगे।

8वें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का विषय

कुरुक्षेत्र, हरियाणा में होने वाले 8वें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का विषय 'वसुधैव कुटुंबकम श्रीमद्भगवद् गीता और वैश्विक एकता' तय किया गया है। इस विषय के माध्यम से युवाओं को गीता की राह पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलेगा। जिसका उद्घाटन समारोह आज होगा। इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उच्च शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

सुरक्षा की तैयारी में जुटा प्रशासन

कार्यक्रम के पहले दिन से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा की तैयारी में अपनी भूमिका निभाई है। इसके साथ ही बिना आईडी कार्ड के ऑडिटोरियम में प्रवेश निषेध किया गया है। ये नियम न केवल छात्रों के लिए बल्कि शिक्षक स्टाफ और विश्वविद्यालय से सभी कर्मचारियों पर भी लागू होता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article