वाराणसी

Theft in Varanasi: वाराणसी में सुबह दुकान खोलने पहुंचा व्यापारी तो यह गया दंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 01:48 AM IST

Varanasi Police: वाराणसी में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। अब दीपावली नजदीक होने पर चोरों के निशाने पर ज्वेलर्स हैं। चोरों ने चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलर की दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपए के गहने ले भागे। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  • चोलापुर थाना क्षेत्र के नवापुर बाजार बेला रोड स्थित ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी
  • दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए चोर
  • दुकानदार के मुताबिक चोर डेढ़ लाख रुपए भी लेकर भाग निकले

Varanasi Crime News: दीपावली नजदीक आते ही चोर सक्रिय हो गए हैं। वाराणसी में अब चोर ज्वेलरी की दुकानों पर हाथ साफ कर रहे हैं। ताजा मामला चोलापुर थाना क्षेत्र के नवापुरा बाजार बेला रोड स्थित ज्वेलरी की दुकान से जुड़ा है। चोर दुकान की दीवार में सेंधमारी कर पांच लाख रुपए के गहने उड़ा ले गए। इतना ही नहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ लेकर चले गए। पीड़ित दुकानदार ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

इसके बाद पुलिस ने दुकान की जांच-पड़ताल की। इसके साथ ही चोर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। दुकानदार मुनारी के रहने वाले रंजीत सेठ का कहना है कि, वह रविवार की रात दुकान का ताला बंदकर अपने घर चले गए थे। सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने दुकान में सेंधमारी की जाने की जानकारी दी।

दुकान के पीछे की दीवार को तोड़कर घुसे चोर

दुकानदार रंजीत सेठ का कहना है कि, चोर दुकान के पीछे की दीवार को तोड़कर अंदर दाखिल हुए हैं। जब सोमवार की सुबह दुकान का शटर उठाया तो देखा की तिजोरी टूटी हुई है और अंदर का सारा सामान गायब है। दुकानदार का कहना है कि, डेढ़ लाख रुपए, सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान का झाला, चांदी के जेवर समेत कुल पांच लाख रुपए के सामान चोर ले भागे हैं।

व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश

ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटना से व्यापारी वर्ग में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि, चोलापुर ओपी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी मामले का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। हर बार चोर को पकड़ने के लिए केवल दावे किए जाते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article