वाराणसी

वाराणसी में घर के पास शराब पीने से मना करने पर बुजुर्ग की हत्या, बचाव में आए बेटे को भी पीटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 11:53 PM IST

Varanasi Police : वाराणसी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब शराब पीने से मना करने पर अपराधियों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। बीच-बचाव में आए उसके बेटे को मार-पीटकर अधमरा कर दिया। मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पुलिस ने कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी निगम समेत 2 उप निरीक्षक, 3 मुख्य आरक्षी एवं 5 आरक्षियों को निलंबित कर दिया है।

Image

मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते पुलिस आयुक्त

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS

  • जयप्रकाश नगर की घटना, मृतक की पहचान 78 वर्षीय पशुपतिनाथ सिंह के रूप में हुई
  • पशुपतिनाथ को ईंट और पत्थर से कुचलकर मार डाला
  • घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से बदमाशों की हुई पहचान

Varanasi Crime News: वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर कॉलोनी में बदमाशों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। 78 वर्षीय पशुपतिनाथ सिंह ने बदमाशों को शराब पीने पर टोका था, जिसके बाद उन लोगों ईंट और पत्थर से कुचल कर पशुपतिनाथ सिंह को मार डाला। पिता के बचाव में आए बेटे राजन सिंह को भी बदमाशों ने बुरी तरह मारा-पीटा। राजन को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल, इस कॉलोनी में पशुपति नाथ सिंह का घर है। इसकी कुछ ही दूरी पर देसी एवं अंग्रेजी शराब का ठेका है। यहां ठेके पर कुछ युवक शराब पीकर गाली-गलौज करते हुए पशुपतिनाथ के दरवाजे पर आ गए थे। इस पर पशुपतिनाथ एवं उनके बेटे राजन ने बदमाशों को गाली-गलौज करने एवं वहां शराब पीने से मना किया। इस पर नशे में चूर में दो युवकों की मोहल्ले वालों ने पिटाई कर दी।

पहले भागे और फिर 15-16 की संख्या में आए बदमाश

मोहल्ले वालों द्वारा पिटाई किए जाने पर दोनों युवक वहां से भाग निकले। फिर कुछ समय बाद 15 से 16 की संख्या में युवक आए। इस बार भी मोहल्ले वालों की संख्या अधिक देखकर सभी भाग गए। अगली बार बदमाश 50 की संख्या में आए और पिता-पुत्र की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने पशुपतिनाथ सिंह को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें कर रही काम

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश का कहना है कि, मृतक के बेटे की शिकायत पर 17 नामजद अभियुक्तों के खिलाफ सिगरा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है। इनसे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दूसरी ओर समय पर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप में चौकी प्रभारी निगम समेत 2 उप निरीक्षक, 3 मुख्य आरक्षी और 5 आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article