वाराणसी

UP News: दो दिवसीय दौरे पर काशी आ सकते हैं PM Modi, प्रदेश वासियों को दे सकते हैं बड़ी सौगात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 04:19 PM IST

PM Modi: यूपी में हो रहे काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने की भी उम्मीद जताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी चार नवंबर को अपने दो दिन के काशी दौरे पर आ सकते हैं।

Image

UP News: दो दिवसीय दौरे पर काशी आ सकते हैं PM Modi, प्रदेश वासियों को दे सकते हैं बड़ी सौगात (फोटो: Twitter)

Photo : Twitter

PM Modi In Kashi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अपने दो दिवसीय दौरे पर काशीवासियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बार पीएम मोदी अपने काशी दौरे पर दर्जन भर पिरयोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं, इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के आने की तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही है। पीएम मोदी 4 नवंबर को काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में दो दिन के दौरे पर काशी आ सकते हैं।

दर्जन भर परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

वहीं, अपने काशी दौरे के दौरान पीएम मोदी दर्जन भर परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। हालांकि, बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के हाथों होने वाली लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनों का भैतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी का दामोदार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है।

चार नवंबर को आ सकते हैं मोदी

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। बता दें काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने जा रही हैं। वहीं, इसका समापन पांच नवंबर को किया जाएगा। इसी को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी चार नवंबर को दो दिन के दौरे पर संसदीय क्षेत्र आ सकते है।

सड़कों के चौरीकरण का कर सकते है शिलान्यास

बताया जा रहा है कि भिनगाराज अनाथालय का जीर्णोद्धार, रामनगर में बाल संरक्षण गृह और बाल सुधार गृह का निर्माण, रामनगर में वृद्ध और विधवा महिलाओं का आश्रय केंद्र और कई सड़कों का चौड़ीकरण के कार्य को लेकर शिलान्यास की तैयारी की जा रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article